Showing posts with label Rekha. Show all posts
Showing posts with label Rekha. Show all posts

Wednesday, 15 January 2014

Big b greets Rekha in 20th Screen awards


 फिल्म 'सिलसिला' की उस खूबसूरत जोड़ी को एक साथ देखने के लिए जैसे आंखें तरस सी गई थीं। जी हां हम बात कर रहे हैं खामोश प्यार को जुबान देने वाली रेखा और अमिताभ की जोड़ी। इस जोड़ी ने प्यार का वो सिलसिला छेड़ा था, जो खत्म होकर भी कभी खत्म न हो सका। 20वें स्क्रीन अवॉर्ड में कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला, जो हमेशा के लिए यादगार बनकर रहेगा।

लगता है बिग बी और रेखा जी को सिल्वर स्क्रीन पर दोबारा देखने की दर्शकों की ख्वाहिश एक सपना बनकर ही रह जाएगी, लेकिन इस नजारे को चाहें तो कैद करके रख लें। बिग बी ने अवार्ड फंक्शन के दौरान रेखा को खुद जाकर नमस्ते कहकर उनका स्वागत किया। पलट कर रेखा ने भी उनका अभिवादन किया। यही नहीं, अमिताभ की पत्‍‌नी जया बच्चन और रेखा भी गर्मजोशी के साथ मिले। इससे पहले अरसे से अमिताभ सार्वजनिक समारोह में रेखा से नजर मिलाने से भी हमेशा बचते रहे थे इसलिए जब वे रेखा से खुद मिले तो सभी को हैरानी तो होनी ही थी। 

गौरतलब है कि फिल्म सिलसिला के बाद से दोनों को दोबारा बड़े पर्दे पर देखने के लिए दर्शक बेताब बैठे हैं, लेकिन दोनों ने इसके बाद कोई फिल्म साथ नहीं की। खबरें आ रही थी कि बिग बी और रेखा अनीस बाज्मी की फिल्म में साथ दिखेंगे। बिग बी और रेखा के अधूरे प्यार से कोई अंजान नहीं है।

Wednesday, 27 November 2013

Neetu Chandra will seen in Greek film

Neetu Chandra
पणजी। हिंदी, भोजपुरी, तमिल और तेलुगु फिल्मों में काम कर चुकीं अभिनेत्री नीतू चंद्रा जल्द ही एक ग्रीक फिल्म में दिखेंगी। इसमें वह प्रेम की भारतीय देवी का किरदार निभाएंगी।

कायरेकॉस टोफाराइडस द्वारा निर्देशित 'ब्लॉक 12' नाम की इस फिल्म को इस वर्ष भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (आइएफएफआइ) के विश्व सिनेमा की श्रेणी में जगह मिली है। फिल्म के बारे में नीतू चंद्रा ने बताया, 'इसकी पटकथा पांच साल पहले लिखी गई थी। ये मेरी पहली अंतरराष्ट्रीय फिल्म है। यह एक बेहतरी प्रेम कहानी है। मैं इसमें भारतीय देवी का किरदार निभा रही हूं।'

भारत और ग्रीस में फिल्म निर्माण की कला में अंतर के सवाल पर अभिनेत्री ने कहा, 'वैसे तो हर देश के फिल्म उद्योग में उतार-चढ़ाव होते हैं, लेकिन ग्रीस के लोग अधिक अनुशासित हैं। समय पर फिल्म की शूटिंग शुरू करते हैं, लेकिन हमारा फिल्म उद्योग उनसे आर्थिक रूप से कहीं अधिक संपन्न है।'