Showing posts with label Neetu Chandra. Show all posts
Showing posts with label Neetu Chandra. Show all posts

Wednesday, 27 November 2013

Neetu Chandra will seen in Greek film

Neetu Chandra
पणजी। हिंदी, भोजपुरी, तमिल और तेलुगु फिल्मों में काम कर चुकीं अभिनेत्री नीतू चंद्रा जल्द ही एक ग्रीक फिल्म में दिखेंगी। इसमें वह प्रेम की भारतीय देवी का किरदार निभाएंगी।

कायरेकॉस टोफाराइडस द्वारा निर्देशित 'ब्लॉक 12' नाम की इस फिल्म को इस वर्ष भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (आइएफएफआइ) के विश्व सिनेमा की श्रेणी में जगह मिली है। फिल्म के बारे में नीतू चंद्रा ने बताया, 'इसकी पटकथा पांच साल पहले लिखी गई थी। ये मेरी पहली अंतरराष्ट्रीय फिल्म है। यह एक बेहतरी प्रेम कहानी है। मैं इसमें भारतीय देवी का किरदार निभा रही हूं।'

भारत और ग्रीस में फिल्म निर्माण की कला में अंतर के सवाल पर अभिनेत्री ने कहा, 'वैसे तो हर देश के फिल्म उद्योग में उतार-चढ़ाव होते हैं, लेकिन ग्रीस के लोग अधिक अनुशासित हैं। समय पर फिल्म की शूटिंग शुरू करते हैं, लेकिन हमारा फिल्म उद्योग उनसे आर्थिक रूप से कहीं अधिक संपन्न है।'


Wednesday, 31 July 2013

रणदीप ने फिर बदली गर्लफ्रेंड, इस बार अदिति राव हैदरी

मुंबई। रणदीप हुड्डा और नीतू चंद्रा का ब्रेकअप हुए अभी ज्यादा वक्त नहीं बीता था कि रणदीप ने नई गर्लफ्रेंड ढूंढ भी ली। गर्लफ्रेंड बदलने में माहिर माने जाने वाले रणदीप के बारे में इस बार खबर है कि आजकल वो 'मर्डर 3' फिल्म की अपनी हीरोइन अदिति राव हैदरी के साथ डेटिंग कर रहे हैं। नीतू और अदिति से पहले सुष्मिता सेन के साथ भी उनकी लंबी लव स्टोरी चली थी
Randeep Hooda, Aditi Rao Hydri, Neetu Chandra, Murder3, Sushmita Sen, Dating, Love Story, Entertainment News, Bollywood Gossip
सूत्रों का कहना है कि दोनों पिछले कुछ महीने से साथ हैं। एक सूत्र ने बताया, 'रणदीप और अदिति मर्डर 3 की शूटिंग के दौरान मिले और जल्द ही एक-दूसरे के नजदीक आने लगे। सेट पर दोनों की बातचीत धीरे-धीरे बढ़ती गई और दोनों को एक-दूसरे का साथ पसंद आने लगा।' हालांकि दोनों ही अपने संबंध को स्वीकार नहीं कर रहे। रणदीप ने तो हाल में खुद को सिंगल भी बताया था।
Read More..