Showing posts with label Subhash Ghai. Show all posts
Showing posts with label Subhash Ghai. Show all posts

Sunday, 29 December 2013

Nikhil Advani hospitalised



मुंबई। फिल्म निर्देशक निखिल आडवाणी को तब अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ गया, जब उनके खून में एक इन्फेक्शन पाया गया। मुंबई के एक उपनगरीय अस्पताल में वे फिलहाल आईसीयू में हैं।

निर्देशक के एक दोस्त ने बताया कि वे पिछले तीन दिनों से अस्पताल में भर्ती हैं। वे ठीक हो रहे हैं लेकिन अस्पताल से बाहर आने में उन्हें चार दिन लग जाएंगे।

दोस्त ने आगे कहा कि वे कुछ वक्त से बीमार चल रहे थे, जब जांच की गई तो खून में इन्फेक्शन मिला है।
बहरहाल, निखिल आडवाणी के पास सुभाष घई की 1983 की फिल्म हीरो के रीमेक की जिम्मेदारी है। इस फिल्म में सुनील शेट्टी के बेटी अथिया शेट्टी और आदित्य पंचोली के बेटे सूरज पंचोली काम कर रहे हैं। यह प्रोजेक्ट फरवरी में शुरू होना है। वैसे तो इसे पिछले महीने ही शुरू हो जाना था लेकिन निर्देशक को पटकथा में कुछ और एक्शन जोड़ना था इसलिए यह देरी हुई और शूट को आगे बढ़ा दिया गया। 

चर्चा यह भी है कि अथिया के पिता की भूमिका कर रहे विनोद खन्ना अब इस प्रोजेक्ट का हिस्सा नहीं हैं। सुभाष घई के मुताबिक, हमारे दिमाग में तो इस रोल के लिए विनोद खन्ना ही थे, लेकिन उनकी तबीयत लगातार खराब चल रही है इसलिए मजबूरन हमें किसी और को लेना पड़ रहा है।

खबरी ने बताया कि पहला शेड्यूल मुबंई में होना है और फिर इसके तुरंत बाद यूनिट कश्मीर जा कर शूट करेगी। सूरज और अथिया इस फिल्म के लिए पिछले छह महीने से वर्कशॉप कर रहे हैं।
(नई दुनिया)


Wednesday, 13 November 2013

Sooraj was at Hotel at the Time of Jiah's Death : Aditya Pancholi

jiah khan
मुंबई। अभिनेत्री जिया खान की मौत की गुत्थी सुलझने का नाम ही नहीं ले रही है। जहां एक ओर फोरेंसिक रिपोर्ट सामने आने के बाद जिया के शव को कब्र से बाहर निकालने की बात की जा रही है, वहीं सूरज पंचोली के पिता आदित्य पंचोली अपने बेटे को बचाने का एक नया पैंतरा अपना रहे हैं। वो कहते हैं कि जिया की मौत के समय सूरज एक पांच सितारा होटल में थे।

आदित्य पंचोली के इस बयान ने हलचल मचा दी है। अब ये मामला और उलझता जा रहा है। उनका कहना है कि उनके पास तीन जून की रात सूरज के जुहू स्थित होटल नोवोटल में जाने और अपने दोस्तों के साथ वक्त बिताने के सारे वीडियो फुटेज हैं। ऐसे में जिया की मौत के समय सूरज का वहां मौजूद होना संभव ही नहीं है। आदित्य पंचोली ने ये बयान जिया की मां राबिया के आरोपों के बाद दिया है।

गौरतलब है कि सूरज को जिया की मौत का जिम्मेदार ठहराया गया है। सूरज 21 दिनों तक जेल की सजा काट चुके हैं। बीते दिनों राबिया ने पुलिस को बयान दिया था कि जिया की मौत कोई आत्महत्या नहीं है, बल्कि उसकी जान ली गई है और ये काम किसी अपने ने ही किया है।

Monday, 19 August 2013

When Will Subhash Ghai’s Kaanchi Finally Release?

Subhash Ghai

मुंबई। सुभाष घई की फिल्म 'कांची' की रिलीज डेट एक बार फिर बदल गई है। पहले फिल्म को 15 अगस्त को रिलीज होना था, फिर इसकी रिलीज डेट दो हफ्ते आगे खिसकाकर 30 अगस्त की गई और अब खबर है कि फिल्म 6 दिसंबर को रिलीज होगी। घई की इस फिल्म का इंतजार दर्शक इसलिए बेसब्री से कर रहे हैं क्योंकि इस फिल्म से वे एक नई अभिनेत्री मिष्ठी को लॉन्च कर रहे हैं।

कांची के अभिनेता और अभिनेत्री को खोजने में 9 महीने लगाए घई ने

सुभाष घई ने पहले कांची को रिलीज करने की तारीख 15 अगस्त से 30 अगस्त इसलिए की थी कि वे शाहरुख खान की फिल्म 'चेन्नई एक्सप्रेस' और एकता कपूर की 'वंस अपॉन ए टाइम इन मुंबई दोबारा' से किसी तरह का टकराव नहीं चाहते थे। लेकिन अब जबकि कांची को वे 30 अगस्त को भी रिलीज नहीं कर रहे तो लोग इसकी वजह समझ नहीं पा रहे हैं। घई ने अभी तक न तो 30 अगस्त को फिल्म रिलीज करने की न कोई वजह बताई है और न ही आधिकारिक तौर पर रिलीज की नई तारीख घोषित की है। सूत्रों से पता चला है कि सुभाष घई कांची को 6 दिसंबर को रिलीज करेंगे।

कांची में बंगाली बाला मिष्ठी के और फिल्म 'प्यार का पंचनामा' के कार्तिक आर्यन की जोड़ी हैं। इन दोनों के अलावा फिल्म में मिथुन चक्रवर्ती और ऋषि कपूर भी नजर आएंगे। अब लोगों को इस बात के लिए और इंतजार करना पड़ेगा कि घई की खोज मिष्ठी बड़े पर्दे पर कितना कमाल कर पाती हैं। मनीषा कोइराला और महिमा चौधरी को भी सुभाष घई की ही खोज कहा जाता है। 

Original Found Here.. http://www.jagran.com/entertainment/bollywood-when-will-subhash-ghais-kaanchi-finally-release-10655905.html

Tag: Subhash Ghai, Kaanchi Film