Showing posts with label UP News in Hindi. Show all posts
Showing posts with label UP News in Hindi. Show all posts

Tuesday, 20 August 2013

Six Policemen Injured in Attacks of Liquor Mafia


liquor mafia

हापुड़ [जासं]। कोतवाली क्षेत्र के गांव अतरौली में तस्करी की शराब पकड़ने गई पुलिस और आबकारी विभाग की टीम पर शराब माफिया ने हमला कर दिया। सीओ समेत छह पुलिसकर्मी घायल हो गए। 

मंगलवार रात सीओ अमित नागर को सूचना मिली की अतरौली में परचून की दुकान चलाने वाला राजेंद्र सिंह, उसका बेटा अनुज कुमार तस्करी की शराब का कारोबार करते हैं। सीओ ने आबकारी विभाग की टीम के साथ माफिया के यहां छापा मारा। पुलिस को देखते ही माफिया ने अपने साथियों के साथ टीम पर सरिया, लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हवाई फायरिंग भी की। सीओ अमित नागर, आबकारी निरीक्षक अजय यादव, दो आबाकारी विभाग के सिपाही समेत छह पुलिसकर्मी घायल हो गए। सीओ को काफी चोट आई हैं। हवाई फायरिंग करते हुए वह भाग गए। हमले की सूचना मिलते ही एसपी कई थानों की पुलिस के साथ मौके पर पहुंच गए।
घायलों को अस्पताल भिजवाया। एसपी डा. अशोक कुमार राघव ने बताया कि शराब माफिया की तलाश की जा रही है। उनका खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। 

Original Found Here... http://www.jagran.com/news/national-six-policemen-injured-in-attacks-of-liquor-mafia-10660679.html

Tag: Six Policeman Injured in Attacks of Liquor, Hindi News, News in Hindi, News

Sunday, 18 August 2013

Father Found Child to Become A Beggar


Father found
मथुरा [अभय गुप्ता]। मकानों, कोठियों में रंग-रोगन कर वह परिवार पाल रहा था। बारह साल का बेटा गायब हुआ, तो बेहाल हो गया। थाने-चौकी में लिखा-पढ़ी कराई। कोई उम्मीद न देख खुद ही चल पड़ा खोजने। किसी भिखारी के ले जाने की आशंका पर मंदिर-आश्रम खंगाल मारे। वृंदावन में भिखारी बन गया। फटे-पुराने कपड़े पहने, भिखारियों के बीच चिलम पी, भांग-गांजे के कश लगाए। आखिर एक दिन एक आश्रम की छत पर नजर आ गया उसके जिगर का टुकड़ा। बेटा तो मिल गया, मगर उसे फिर छिन जाने की आशंका से दहशत अब तक नहीं गई है।

ये दास्तां है हरिद्वार निवासी एक पेंटर की। पांच बच्चों में से दो लड़कियों की शादी हो चुकी है। दो बेटे और एक छोटी लड़की है। 16-17 जुलाई को उसका बारह साल का उसका बेटा गायब हो गया। थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने शक के आधार पर कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी की, मगर कोई सुराग नहीं लगा। पेंटर को सुराग लगा कि कोई भिखारी बच्चे को ले गया है। इसी आशंका के चलते उसने तमाम मंदिर-आश्रम आदि खंगाल मारे। करीब आठ दिन पहले वृंदावन आ गया।

पेंटर ने जागरण को बताया कि यहां वह भिखारी का वेश धारण कर भटकता रहा। भिखारियों के बीच रहकर किसी तरह से सुराग पाने की कोशिश करता रहा। एक दिन एक आश्रम की छत पर उसे अपना बेटा दिखाई पड़ गया। दोनों की निगाहें टकराई, तो पिता-पुत्र ने एक दूसरे को पहचान लिया। पेंटर लाड़ले के बाहर आने का उपाय खोजने लगा, तो उधर बेटा बाहर निकलने का। आखिर एक दिन किसी तरह से बेटा आश्रम से बाहर आ ही गया। पिता-पुत्र यहां से सीधे अलीगढ़ जिले के खैर कस्बे में पहुंचे, वहां अपनी रिश्तेदारी में गुमनाम जिंदगी बिता रहे हैं। 

जागरण को उसने बताया कि उसे डर है कि वो लोग पीछा करते हुये यहां तक न आ जाएं और उसके बेटे को छीन ले जाएं। वो पुलिस को भी कुछ बताने से कतरा रहा है। कहता है कि हरिद्वार से बीवी और बच्चों को यहीं पर बुलवा लेगा। पेंटर के लड़के ने बताया कि उसे आश्रम में आने के बाद होश आया। यहां पर उसे छत पर बने कमरे में रखा गया था। आश्रम से बाहर जाने पर पाबंदी लगा दी गई थी। डरा दिया था कि बाहर कदम रखा या किसी को कुछ बताया, तो जान से मार दिया जाएगा। उसे कंठी माला पहना दी गई। सुबह चार बजे उठा दिया जाता।
आश्रम में और भी हैं बच्चे

पेंटर कहता है कि आश्रम में उसके लड़के की तरह और भी बच्चे हैं। सवाल ये कौंध रहा है कि आखिर ये बच्चे कौन हैं? कहीं उसके बेटे की तरह ही तो ये बच्चे नहीं लाए गए हैं।

Original Found Here... http://www.jagran.com/news/national-father-found-child-to-become-a-beggar-10655891.html

Tag: Father found Child become Begger, Hindi News, News in Hindi, News

Wednesday, 14 August 2013

Man Mailed Obscene Clips to His Friends Fiance

Obscene clipings
आगरा। सहकर्मी से दोस्ती के बाद एक युवक ने उसे अपने जाल में फंसा लिया। उसके बाद नशीला पदार्थ खिलाकर अश्लील क्लिपिंग तैयार कर ली। युवती को ब्लैकमेल कर कई बार रेप किया। 

परिजनों ने शादी तय कर दी, तो उसने अश्लील क्लिपिंग उसके मंगेतर को मेल कर दीं। पीड़िता ने युवक पर मुकदमा दर्ज करा दिया। पुलिस ने मंगलवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

मोती कटरा निवासी एक युवती ने चार साल पहले एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करना शुरू किया। वहां पहले से आवास विकास कॉलोनी निवासी गौरव चौहान नौकरी करता था। धीरे-धीरे उसने युवती से संपर्क बनाया और एक दिन उसे नशीला पदार्थ खिलाकर अश्लील क्लिपिंग तैयार कर ली। 

क्लिपिंग दिखा वह युवती को लगातार ब्लैकमेल कर रेप करता रहा। नौ माह पहले गौरव की शादी हो गई। इसके बाद भी वह नहीं सुधरा। पिछले दिनों युवती का रिश्ता तय हो गया। उसके बाद गौरव ने कहीं से उसके मंगेतर का मोबाइल नंबर हासिल कर लिया। अश्लील क्लिपिंग उसे मेल कर रिश्ता तुड़वा दिया। पुलिस ने मंगलवार को गौरव को गिरफ्तार कर लिया।

उसने पुलिस को बताया कि वह युवती से शादी करना चाहता था, लेकिन वह तैयार नहीं हुई, तो उसने ऐसा किया। एसओ सिकंदरा यतींद्र शर्मा ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है। प्रेमी के तोहफे से टूटने की कगार पर पहुंची शादी नगला पदी निवासी युवती के लायर्स कॉलोनी निवासी एक युवक से प्रेम संबंध थे।
इस दौरान युवक ने युवती की अश्लील क्लिपिंग बना ली थी। पिछले दिनों युवती की शादी हो गई। उसके दूसरे दिन युवक ने उसके पति को अश्लील क्लिपिंग दे दी। से उसका रिश्ता टूटने की कगार पर आ गया है।

Original Found Here... http://www.jagran.com/news/national-man-mailed-obscene-clips-to-his-friends-fiance-10646323.html

Tuesday, 13 August 2013

Ganga and Yamuna at Danger Poit


Flood in up

लखनऊ। लगातार बढ़ रहीं गंगा मंगलवार रात कानपुर में खतरे का निशान पार कर बहने लगीं। यही नहीं फर्रुखाबाद, उन्नाव, इलाहाबाद और वाराणसी के तटवर्ती इलाकों में हालात भयावह हो गए हैं। प्रशासन ने अलर्ट घोषित कर दिया। बुंदेलखंड में यमुना जबरदस्त उफान पर हैं। बांदा में यह खतरे के निशान से डेढ़ मीटर ऊपर हैं। इलाहाबाद में गंगा व यमुना फिर बढ़ गया है।
कानपुर में गंगा का जलस्तर खतरे के निशान 114 मीटर से करीब 20 सेमी ऊपर है। उन्नाव में गंगा का जलस्तर खतरे के निशान के 112.730 मीटर पर पहुंच गया। फर्रुखाबाद व हरदोई में भी बाढ़ पीड़ितों की मुसीबतें बढ़ गई हैं। 

बांदा में यमुना ने बबेरू और चिल्ला और जसपुरा के दर्जनों गांवों को अपनी चपेट में ले रखा है। सुबह चिल्ला घाट में यमुना का जलस्तर खतरे के निशान से करीब डेढ़ मीटर ऊपर जा पहुंचा। हालांकि सरकारी आंकड़े देखें तो यमुना का जलस्तर बीते दिन की अपेक्षा कम हुआ है। चित्रकूट में यमुना का जलस्तर बढ़ने से आधा दर्जन से अधिक गांव में बाढ़ का पानी घुसने लगा है। औरैया में यमुना का जलस्तर लाल निशान पर स्थिर है। फतेहपुर में यमुना की बाढ़ का पानी घटना शुरू हुआ है। बांदा से कानपुर जा रहा ट्रक पलटने से गेहूं के बोरे पानी में बहे गए। इलाहाबाद में गंगा का जलस्तर 84.734 मीटर के निशान को पार कर गया है। 

Original Found Here... http://www.jagran.com/uttar-pradesh/lucknow-city-ganga-and-yamuna-at-danger-poit-10646304.html

Monday, 12 August 2013

Dog Challenge For Communal Harmony, Arrested


dog


जौनपुर, जागरण संवाददाता। अदना सा कुत्ता बवाल की जड़ बना हुआ था। सांप्रदायिक सौहार्द को लेकर पुलिस के सामने बड़ी चुनौती पेश कर रहा था। हाल यह कि उसकी गिरफ्तारी के लिए रविवार की रात खुद पुलिस अधीक्षक को मुख्यालय से तीस किलोमीटर दूर मछलीशहर जाना पड़ा। अंतत: उसे गिरफ्त में ले लिया गया। मामला उत्तर प्रदेश के जौनपुर का है। 

पिछले दिनों उमाना मोहल्ले में एक व्यक्ति के कुत्ते ने आदतन दूसरे समुदाय की बकरी को काट लिया। उसके बाद दोनों पक्षों में तनाव उत्पन्न हो गया। मामला पुलिस तक पहुंचा। रविवार को उसे पकड़ कर थाने लाया गया। बवाली कुत्ते ने यहां भी अपना करतब दिखाया। वह पुलिस को चकमा देकर थाने की दीवार फांदकर चलता बना। मुजरिम की फरारी पर पुलिस के होश उड़ गए। काफी तलाश के बाद भी जब सफलता नहीं मिली तो पुलिस अधीक्षक हैप्पी गुप्तन खुद मछलीशहर पहुंचीं। उन्होंने दोनों पक्ष के लोगों से बातचीत की और छोटी सी घटना को तूल देने से बाज आने को कहा। 

मामले में लिप्त लोगों से घायल बकरी को पेश करने के लिए भी कहा, मगर उसे लाया नहीं गया। लोगों ने एसपी से कोतवाल की शिकायत कर पक्षपातपूर्ण रवैया अपनाने का आरोप भी लगाया। उधर, कुत्ते को दोबारा सोमवार को गिरफ्तार कर नगर पालिका के सुपुर्द कर दिया गया। 

Original Found Here... http://www.jagran.com/news/national-dog-challenge-for-communal-harmony-arrested-10643300.html

Sunday, 11 August 2013

Illegal Extortion in UP State Jail


illegal extortion


लखनऊ [आनन्द राय]। सूबे की जेलों से रंगदारी वसूली में जुटे माफिया ने कारोबारी, बिल्डर्स, ठेकेदारों और पूंजीपतियों के होश उड़ा दिए हैं। बहुत कम ऐसे लोग हैं जो माफिया के फरमान के बाद पुलिस का दरवाजा खटखटाने की हिम्मत जुटा पा रहे हैं। वरना एक इशारे पर उनके गुर्गो को मुंहमांगी रकम देने में जरा भी देर नहीं लगा रहे हैं।

ठेके-पट्टों में हिस्सेदारी से लेकर छोटी-बड़ी पंचायतें जेलों में हो रही हैं। शनिवार को एसटीएफ ने सुलतानपुर जेल में बंद माफिया मुन्ना बजरंगी के दो गुर्गो रितुराज और रजनीश को पकड़ा तो एक बार फिर यह सच्चाई सामने आयी। बजरंगी ने नोएडा के एक बिल्डर को विवादित जमीन छोड़ने और सुलतानपुर जेल में आकर मिलने की धमकी दी थी। बजरंगी ने इस अभियान की कमान इन्हीं दोनों को सौंपी थी। 

राजनीतिक वरदहस्त के चलते बिल्डर ने तो पुलिस तक जाने की हिम्मत जुटा ली, लेकिन सूबे में जेलों से निकले 'फरमान' के खौफ से बहुतों के कदम ठिठके हैं। इसलिए कि जेलों से हत्या की भी साजिशें हो रही हैं। गाजीपुर के विधायक कृष्णानंद राय से लेकर आजमगढ़ के पूर्व विधायक सर्वेश सिंह की हत्या की साजिश जेल से ही रची गयी। सर्वेश की हत्या के बाद तो एडीजी अरुण कुमार ने दो टूक कहा कि जेलों से आपराधिक गिरोह संचालित हो रहे हैं। इसकी एक और बानगी देखें। छह अगस्त को राजन नामक एक अपराधी के पकड़े जाने के बाद यह राजफाश हुआ कि गोरखपुर जेल में बंद आजमगढ़ के अपराधी श्याम बाबू ने जहानागंज क्षेत्र के कारोबारी अजय सिंह से 25 लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी। न देने पर उसके गुर्गे राजन ने अजय की दुकान पर चढ़कर फायरिंग कर दी। 

Original Found Here...  http://www.jagran.com/news/national-illegal-extortion-in-up-state-jail-10640714.html