Showing posts with label steering wheel. Show all posts
Showing posts with label steering wheel. Show all posts

Tuesday, 14 January 2014

Toyota make car without steering wheel

 
 नई दिल्ली। कार निर्माता कंपनी टोयोटा हमेशा से ही अपनी कॉन्सेप्ट कारों और नई तकनीक के लिए जानी जाती है। यही नहीं, टोयोटा ऐसे कई मॉडल पेश कर चुकी है जिसके बारे में कोई कल्पना भी नहीं कर सकता था। ऐसी ही कुछ अनोखे और भविष्य से रू-ब-रू कराने वाली कार को टोयोटा ने एक बार फिर पेश किया। इस बार टोयोटा ने बिना स्टीयरिंग वाली कार का कॉन्सेप्ट मॉडल पेश किया।

टोयोटा एफवी2 कॉन्सेप्ट का निर्माण कंपनी की फन टू ड्राइव फिलोस्पी के आधार पर तैयार किया गया है। हर बार की तरह इस बार भी टोयोटा ने एक अनोखे कॉन्सेप्ट को पेश किया है। सबसे खास बात ये है कि इस कार में स्टीयरिंग व्हील नहीं है। स्टीयरिंग व्हील के बजाय ये कार चालक के बॉडी के मूवमेंट, जैसे बायें-दाये के अनुसार चलेगी। इसके अलावा इस कार में इंटेलिजेंट ट्रांसपोर्ट सिस्टम तकनीकी का भी प्रयोग किया गया है, जो कि सड़क पर अन्य वाहनों से संपर्क में रहेगी ताकि कोई दुर्घटना ना हो।

कंपनी ने इस बार में कार और व्यक्ति के बीच एक भावनात्मक जुड़ाव बनाने की कोशिश है। जहां वह ड्राइवर के इशारों, उसकी आवाज को पहचाने और चले। इसके अलावा टोयोटा ने एक अन्य कार को भी पेश किया है।

 टोयोटा एफसीवी कॉन्सेप्ट को पहली बार टोक्यो में पेश किया। फिलहाल कंपनी ने इस कार के केवल कॉन्सेप्ट संस्करण को लोगों को दिखाया। कंपनी की योजना के अनुसार इस कार को आगामी 2015 तक बिक्री के लिये पेश किया जायेगा। इसके अलावा कंपनी हाइड्रोजन से संचालित किये जाने वाले वाहनों के प्रोजेक्ट पर भी कार्य कर रही है। इस हाइड्रोजन तकनीकी की मदद से एक बार फुल टैंक होने पर कार आसानी से 500 किलोमीटर तक सफर करेगी।

जेपीएन टैक्सी कॉन्सेप्ट
टोयोटा के वाहनों के रेंज में जेपीएन टैक्सी कॉन्सेप्ट भी शामिल है। जी हां, कंपनी ने इस कार का निर्माण जापान में लोगों की लाइफस्टाइल को ध्यान में रखकर भविष्य के लिये तैयार किया है। इस टैक्सी में इलेक्ट्रिक डोर, लो फ्लोर, ओपेन केबिन का प्रयोग किया गया है। इस वाहन में कुल 5 लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा ये वाहन एलपीजी के द्वारा संचखलित किया जायेगा, जो कि वातावरण को भी किसी प्रकार का नुकसान नहीं पहुंचायेगा।

Saturday, 4 January 2014

Dubai Tuner Gives Back Seat Driving 10982687



नई दिल्ली। ऐसा कई बार आपने टीवी में देखा होगा या शायद कही सुना होगा कि बिना ड्राइवर में कार चल रही है। लेकिन क्या आपने सच है कभी ऐसी कार देखी है, जो बिना किसी ड्राइवर के सड़क पर फर्राटा और बाकायदा सड़क पर लोगों को सुरक्षित बचाते हुए चले? हालांकि, अगर आप ऐसा देख भी लें तो आपके दिमाग में सबसे पहले भूत-प्रेत का ख्याल आएगा। ये लाजमी है कि हर कोई ऐसा ही सोचेगा

इनसान कुछ भी सोच सकता है और कुछ भी कर सकता है। 

अगर आपको बिना ड्राइवर वाली कोई कार नजर आए तो एक बार आगे की जगह पीछे की सीट पर देख लें। क्या पता ड्राइवर वहां बैठा हो। जी हां, ये सच है, दुबई में एक गैराज के मालिक ने जापानी कार निर्माता कंपनी निसान की बेहतरीन एसयूवी पेट्रोल को कुछ ऐसे ही बनाया है। इस एसयूवी में स्टीयरिंग व्हील आगे नहीं बल्कि पीछे है। इस नए अंदाज की ड्राइविंग का वीडियो इंटरनेट पर मौजूद है।
इस कार का निर्माण अरब के एक ऑटो ट्यूनिंग गैराज किंग ऑफ कस्टम्स के मालिक ने इस एसयूवी को एक बैक सीट ड्रिवेन एसयूवी में बदला है। कार की फ्रंट सीट पर पर तीन एलसीडी और तीन सीट का प्रयोग किया गया है। यहां पर 3 लोग आराम से बैठ सकते हैं।

इस एसयूवी में कार के स्टीयरिंग व्हील को आगे की बजाय पीछे की तरफ लगाया गया है। हालांकि, स्टीयरिंग व्हील रॉड के साईज को थोड़ा और लंबा किया गया है लेकिन पोजिशन पहले की ही तरह है। पिछली सीट पर स्टीयरिंग व्हील के साथ ही स्पीडोमीटर को भी जगह दी गई है। स्पीडोमीटर को फ्रंट रो की सीट के पीछे वाले हिस्से में लगाया गया है। इतना ही नहीं स्पीडो मीटर की ही साईड में गियर लीवर का भी प्रयोग किया गया है।
पेट्रोल निसान की तरफ से बेची जाने वाली बेहतरीन एसयूवी वाहनों में से एक है। इस एसयूवी की मांग अमेरिकी बाजार में सबसे ज्यादा है। पिछली सीट पर स्टीयरिंग व्हील फ्रंट रो के दोनों सीट के बिलकुल बीच में प्रयोग की गई है। हालांकि, इस कार के इंजन और अन्य तकनीकी फीचर्स आदि में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है।

Read more :  News in Hindi