Friday, 19 September 2014

Modi World Exclusive: Indian Muslims will live for India, die for India, says PM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि भारत में रहने वाले मुस्लिम समुदाय के लोगों की देशभक्ति पर कभी कोई सवालिया निशान नहीं लगा सकता है। उन्होंने कहा कि वह देश के लिए जिएगा और देश के लिए ही मरेगा। सीएनएन को दिए गए इंटरव्यू में मोदी ने ये बातें कही हैं।

मोदी से भारत को मिली अलकायदा की धमकी और उसके भारत में प्रभाव के बाबत सवाल पूछा गया तो उन्होंने जवाब में कहा कि भारत के मुसलमान की देशभक्ति संदेह से परे है। प्रधानमंत्री बनने के बाद अपने पहले इंटरव्यू में नरेंद्र मोदी ने कहा अल-कायदा को इसका भ्रम है कि भारतीय मुस्लमान उसके बहकावे में आएगा।

इस इंटरव्यू में प्रधानमंत्री से उनकी भावी अमेरिकी यात्रा के बाबत भी सवाल किया गया। उन्होंने माना कि बीते कुछ वर्षो में दोनों दोशों के रिश्तों में बहुत उतार-चढ़ाव आए हैं। लेकिन अब बदलाव का समय है। 21वीं सदी में दोनों देशों के रिश्तों ने एक नया रूप लिया है। इंटरव्यू में उन्होंने उम्मीद जताई कि भारत-अमेरिका वास्तविक सामरिक साझेदारी विकसित कर सकते हैं।

No comments:

Post a Comment