शुक्रवार को आए नतीजों में 27 स्थानीय निकायों ने स्कॉटलैंड की आजादी की मांग को खारिज कर दिया। 4 स्थानीय निकायों में उसकी आजादी के पक्ष में वोटिंग हुई। कुल 31 स्थानीय निकायों के नतीजों आ चुके हैं और बाकी बचे एक स्थानीय निकाय में मतगणना जारी है।
गौरतलब है कि स्कॉटलैंड में जनमत संग्रह की प्रक्रिया बृहस्पतिवार को पूरी हो कर ली गई थी। शुरुआती सर्वे में आजादी समर्थकों की तादाद ज्यादा निकलने के बाद से ब्रिटेन के राजनीतिक दलों, राजनिवास और मशहूर हस्तियों ने देश को एकजुट बनाए रखने के लिए पूरी ताकत झोंक दी थी। तमाम लोग इस जनमत संग्रह को दिल और दिमाग की लड़ाई बता रहे थे। प्रधानमंत्री डेविड कैमरन ने भी कहा था कि घर की यह टूट दर्दनाक तलाक जैसी होगी।
होटल, बार और पब हो गए मालामाल
स्कॉटलैंड पर जनमत संग्रह के चलते होटल, बार और पब मालामाल हो गए हैं। जनमत संग्रह का गवाह बनने दुनिया भर से हजारों पत्रकार एवं पर्यटक स्कॉटलैंड आए हैं। शहर परिषद के प्रमुख एंड्रू बर्न्स ने कहा कि हमने एडिनबर्ग में इतनी भीड़ पहले कभी नहीं देखी। सारे होटल भरे हुए हैं। बाहर से आ रहे लोग यहां पैसा खर्च कर रहे हैं, जिससे स्कॉटिश कारोबारियों को फायदा पहुंचा है।
Source: News in Hindi and Newspaper
No comments:
Post a Comment