मेरठ में लंबे समय से चल रहे देह व्यापार के कारोबार पर भले ही पुलिस पर्दा डाल रही थी, लेकिन कल रात पब्लिक में इसे खोल ही दिया। कल रात शास्त्रीनगर के एल ब्लाक के सपना क्वार्टर में दिल्ली से पांच हजार में बुक कर लाई गई कॉलगर्ल को दो युवकों के साथ पकड़ा गया, जबकि दो युवक भीड़ से छूटकर भाग निकले।
अशोक त्यागी ने शास्त्रीनगर के एल ब्लाक के अपने 1337 सपना क्वार्टर को कंकरखेड़ा के न्यू गोविंदपुरी के अजय पाल को एक हफ्ते पहले किराए पर दिया था जबकि अशोक त्यागी खरखौदा में रहते हैं। कल रात चार युवक एक युवती को लेकर कोठी में पहुंचे। मोहल्लेवासियों ने युवती को संदिग्ध अवस्था में देखकर हंगामा कर दिया। इससे पहले भी इस कोठी में कई बार लोग युवतियों को लेकर जाते देखे गए थे। मोहल्ले की भीड़ ने कोठी को घेरकर उसके अंदर से चार युवकों और युवती को दबोच लिया। भीड़ ने युवकों के साथ मारपीट शुरू कर दी गई। इस दौरान दो युवक भीड़ से छूटकर भाग निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों युवकों और युवती को पकड़कर मेडिकल थाने ले आई। पुलिस ने बताया कि पकड़े गए युवकों ने पूछताछ में अपनी पहचान न्यू गोविंदपुरी निवासी अजय पुत्र मंगलू और जागृति विहार के सेक्टर तीन निवासी दीपक पुत्र मामचंद के रूप में बताई है। युवती दिल्ली के दिलशाद गार्डन की रहने वाली है। युवती ने बताया कि चारों युवक उसे पांच हजार में एक रात के लिए बुक कर लाए थे। पुलिस ने दोनों युवकों को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया। पुलिस ने पड़ोसी नवीन वर्मा की ओर से रिपोर्ट दर्ज कर ली है और कोठी मालिक से भी पूछताछ की जाएगी।
पब्लिक ने खुलासा किया तो पुलिस ने पर्दा डाला
मेरठ के वेस्टर्न कचहरी रोड के नंदन कुंज कालोनी में हो रही जिस्मफरोशी का पब्लिक ने खुलासा किया तो पुलिस ने पर्दा डाल दिया। घर के अंदर पुलिस ने किशोरी को बरामद कर लिया। जद्दोजहद के बाद मुकदमा दर्ज कराया गया। इसके बाद भी पुलिस ने हाथ पीछे खींच लिए। चौबीस घंटे बाद ही मुकदमे को खत्म करने की तैयारी कर दी गई। सिविल लाइन के वेस्टर्न कचहरी रोड पर नंदन कुंज कालोनी में शेखर शर्मा और उनकी पत्नी प्रिया पर घर के अंदर ही जिस्म-फरोशी कराने का आरोप है। मोहल्ले के लोग काफी दिनों तक मामले की शिकायत सिविल लाइन पुलिस से करते रहे। पुलिस ने संज्ञान नहीं लिया तो पब्लिक ने आरोपी के घर पर धावा बोल दिया। कमरे के अंदर से दंपती तो भाग निकला, लेकिन भीड़ ने बंगाल के 24 परगना की किशोरी को बरामद कर लिया। हंगामे के बाद पुलिस ने किशोरी को कब्जे में लेकर महिला थाने में रखा, साथ ही वेस्टर्न कचहरी रोड निवासी शरण चंद शर्मा की ओर से मामले की रिपोर्ट शेखर शर्मा और उसकी पत्नी प्रिया के खिलाफ दर्ज कराई गई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने के 24 के अंदर ही मुकदमा खत्म करने के लिए लिखा पढ़ी शुरू कर दी।

Source: News in Hindi and Newspaper
No comments:
Post a Comment