Showing posts with label Boman irani. Show all posts
Showing posts with label Boman irani. Show all posts

Tuesday, 14 January 2014

Danesh irani's bank account get freeze

मुंबई। मुंबई पुलिस ने सवा चार सौ करोड़ रुपये के क्यूनेट घोटाले में घिरे बॉलीवुड अभिनेता बोमन ईरानी के बेटे दानिश का बैंक खाता फ्रीज कर दिया है। दानिश के खाते में 25 लाख रुपये जमा हैं। खाता फ्रीज होने के बाद अब वह इससे रकम नहीं निकाल पाएगा। पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) इस घोटाले में दानेश की कथित संलिप्तता की जांच कर रही है।

इस घोटाले में आरोपी बिलिय‌र्ड्स के पूर्व विश्व चैंपियन माइकल फरेरा और ऑनलाइन शॉपिंग कंपनी क्यूनेट के संस्थापक विजय ईश्वरम व उनके तीन सहयोगी फरार हैं। पुलिस ने इनके खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किए हैं। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने सोमवार को बताया कि दानिश के इस बैंक खाते में दो एफडी और नकदी मिलाकर कुल 25 लाख रुपये जमा हैं।

जांच में पता चला है कि वर्ष 2013 में क्यूनेट की ओर से दानिश को 40 लाख रुपये का भुगतान किया गया। पुलिस इसका पता लगाने की कोशिश कर रही है कि दानिश ने ऐसा क्या काम किया जिसके लिए क्यूनेट ने उसे इतनी बड़ी रकम दी।

शिकायतकर्ता गुरप्रीत सिंह आनंद ने पिछले साल अगस्त में क्यूनेट के खिलाफ एफआइआर दर्ज कराई थी। गुरप्रीत ने हाल में ईओडब्ल्यू को दानिश के खिलाफ दो पेज की शिकायत सौंपी। इसमें क्यूनेट और दानेश के बीच कथित संपर्क का ब्योरा दिया गया है। गुरप्रीत का दावा है कि दानेश के खाते से 18 करोड़ रुपये का लेनदेन हुआ। क्यूनेट ने कमीशन के तौर पर दानेश को अच्छी-खासी रकम दी।

Wednesday, 8 January 2014

Boman refuses to accept the blame of Qnet scam involvement

मुंबई। एक्टर बोमन ईरानी ने मार्केटिंग कंपनी क्यूनेट के 450 करोड़ के घोटाले से जुड़े रहने की खबरों को सिरे से खारिज किया है। जी हां बोमन ने अपने और बेटे दानिश पर लगे सभी आरोपों से इन्कार किया है। 

उन्होंने कहा कि वे बस कंपनी के एक कार्यक्रम में शामिल हुए थे और वहीं उनकी फोटो खिंची गई। जिसे देख मीडिया में ये चर्चा तेज हो गई कि वे और उनके बेटे इस घोटाले में शामिल हैं। यही नहीं पुलिस ने भी जांच में पता लगाया है कि बोमन कभी भी इस कंपनी के सदस्य तक नहीं थे। हालांकि अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी।

बोमन ईरानी ने कहा कि उन्हें तो इस शिकायत और चिट्ठी के बारे में कुछ भी पता नहीं था। कल मीडिया में आई खबरों के बाद उन्हें इसका इल्म हुआ। उन्होंने साफ कहा है कि ये एक बड़ी कंपनी है और इसके घोटाले के बारे में सब जानते हैं, लेकिन मेरा इससे कोई नाता नहीं है।

गौरतलब है कि गुरप्रीत सिंह आनंद ने बोमन ईरानी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने मुंबई पुलिस को एक चिट्ठी सौंपी है जिसमें कुछ ऐसे तथ्य हैं जो बोमन के खिलाफ हैं। चिट्ठी में बोमन की एक तस्वीर है जिसमें वे कंपनी के सामने खड़े हैं। उन्होंने शिकायत की है कि बोमन का इस घोटाले से नाता है।