Showing posts with label Bank account. Show all posts
Showing posts with label Bank account. Show all posts

Wednesday, 15 January 2014

Man got 25 lakh in his current account

जागरण संवाददाता, धनबाद। आयकर विभाग के एसरीआर (सस्पीसियस ट्रांजेक्शन रिपोर्ट) में एक पांच वर्ष पुराना मामला आया है। जिसे लेकर विभाग तो विभाग इससे संबंधित व्यक्ति भी सकते में है। 

दरअसल शास्त्री नगर के झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले शंकर शर्मा के करंट अकाउंट से एक निजी बैंक के वरीय अधिकारी ने 25 लाख रुपये का ट्रांजेक्शन किया और खाताधारक को पता ही नहीं चला। एसटीआर में ट्रांजेक्शन की रिपोर्ट आने पर आयकर पता चला तो खाताधारक और संबंधित अधिकारी की खोजबीन शुरू हुई। फिलहाल बैंक अधिकारी अपने पद से इस्तीफा देकर फरार चल रहे हैं। यह मामला वर्ष 2007 का है। 

Source: Hindi News

Tuesday, 14 January 2014

Danesh irani's bank account get freeze

मुंबई। मुंबई पुलिस ने सवा चार सौ करोड़ रुपये के क्यूनेट घोटाले में घिरे बॉलीवुड अभिनेता बोमन ईरानी के बेटे दानिश का बैंक खाता फ्रीज कर दिया है। दानिश के खाते में 25 लाख रुपये जमा हैं। खाता फ्रीज होने के बाद अब वह इससे रकम नहीं निकाल पाएगा। पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) इस घोटाले में दानेश की कथित संलिप्तता की जांच कर रही है।

इस घोटाले में आरोपी बिलिय‌र्ड्स के पूर्व विश्व चैंपियन माइकल फरेरा और ऑनलाइन शॉपिंग कंपनी क्यूनेट के संस्थापक विजय ईश्वरम व उनके तीन सहयोगी फरार हैं। पुलिस ने इनके खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किए हैं। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने सोमवार को बताया कि दानिश के इस बैंक खाते में दो एफडी और नकदी मिलाकर कुल 25 लाख रुपये जमा हैं।

जांच में पता चला है कि वर्ष 2013 में क्यूनेट की ओर से दानिश को 40 लाख रुपये का भुगतान किया गया। पुलिस इसका पता लगाने की कोशिश कर रही है कि दानिश ने ऐसा क्या काम किया जिसके लिए क्यूनेट ने उसे इतनी बड़ी रकम दी।

शिकायतकर्ता गुरप्रीत सिंह आनंद ने पिछले साल अगस्त में क्यूनेट के खिलाफ एफआइआर दर्ज कराई थी। गुरप्रीत ने हाल में ईओडब्ल्यू को दानिश के खिलाफ दो पेज की शिकायत सौंपी। इसमें क्यूनेट और दानेश के बीच कथित संपर्क का ब्योरा दिया गया है। गुरप्रीत का दावा है कि दानेश के खाते से 18 करोड़ रुपये का लेनदेन हुआ। क्यूनेट ने कमीशन के तौर पर दानेश को अच्छी-खासी रकम दी।

Wednesday, 6 November 2013

Sebi Begins Attachment Proceedings Against 200 Defaulters

defaulters

अब तक करीब 1,550 करोड़ रुपये की रकम वसूली के लिए खाते जब्त किए गए हैं। इसमें से 1,520 करोड़ रुपये की रकम केवल एक मामले से संबंधित है। यह मामला पश्चिम बंगाल की एमपीएस ग्रीनरी डेवलपर्स की अवैध सामूहिक निवेश योजना का है।
पिछले करीब एक महीने में शुरू की गई इस कार्रवाई के तहत सेबी अपने नए अधिकारों का इस्तेमाल कर रहा है। इनमें बैंक खाते जब्त करने, संपत्तियां जब्त करने और वसूली के लिए छापेमारी के अधिकार शामिल हैं। इसके अलावा नियामक इस काम में मदद के लिए सीबीआइ, टैक्स डिपार्टमेंट और अन्य जांच एवं प्रवर्तन एजेंसियों से भी विचार-विमर्श कर रहा है। इस काम को अंजाम देने के लिए सेबी ने अपने कर्मचारियों की संख्या में भी खासा इजाफा किया है। नियामक ने हाल ही में 75 नए अधिकारियों की नियुक्ति की है।
37 कंपनियों पर कार्रवाई
फर्जी एसएमएस संदेशों के जरिये निवेशकों को लुभाने वाली 37 कंपनियां सेबी के हत्थे चढ़ी हैं। नियामक ने इन कंपनियों को बाजार में कारोबार से प्रतिबंधित कर दिया है। इनमें एक सूचीबद्ध कंपनी भी शामिल हैं। सेबी ने इन कंपनियों के निदेशकों और प्रमोटरों पर भी प्रतिबंध लगाया है। सेबी ने फरवरी-मार्च 2013 के दौरान अचानक निवेश सलाह देने वाले एसएमएस में भारी बढ़ोतरी को देखते हुए इस मामले की जांच शुरू की थी। बड़ी संख्या में इन संदेशों में निवेशकों को एसएमएस टेकसॉफ्ट (इंडिया) लिमिटेड नाम की कंपनी के शेयर खरीदने के लिए लुभाया जा रहा था।
नियामक ने अब इन कंपनियों को छह करोड़ रुपये की रकम एस्क्रो अकाउंट में जमा करने को कहा है। इन संदेशों के कारण एसएमएस टेकसॉफ्ट के शेयरों में आई तेजी से इन कंपनियों ने यह लाभ कमाया था। इसके अलावा एसएमएस टेकसॉफ्ट ने इन कंपनियों को तरजीही आधार पर जो शेयर जारी किए थे उन्हें बेचकर भी इन कंपनियों ने लाभ कमाया।

Source- News in Hindi