Showing posts with label Dawood Ibrahim. Show all posts
Showing posts with label Dawood Ibrahim. Show all posts

Monday, 13 January 2014

Shinde shielded businessman close to Dawood

जागरण ब्यूरो, नई दिल्ली। पिछले महीने भाजपा में शामिल होने वाले पूर्व गृह सचिव आरके सिंह ने गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे पर सनसनीखेज आरोप लगाया है। सिंह के मुताबिक शिंदे ने दिल्ली पुलिस को अंडरव‌र्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के करीबी माने जाने वाले मुंबई के उद्योगपति से पूछताछ करने से रोक दिया था। दिल्ली पुलिस आइपीएल स्पॉट फिक्सिंग मामले में इस उद्योगपति से पूछताछ करना चाहती थी। यही नहीं, उन्होंने शिंदे के करीबियों पर पैसे लेकर दिल्ली पुलिस में नियुक्तियों की सिफारिश करने का भी आरोप लगाया है। गृह सचिव रहते हुए सिंह ने हालांकि ऐसी कोई शिकायत नहीं की थी। 

कुछ चैनलों को दिए साक्षात्कार में आरके सिंह ने कहा कि दिल्ली पुलिस आइपीएल स्पॉट फिक्िसग मामले में मुंबई के एक उद्योगपति के दाऊद से संबंधों के बारे में पूछताछ करना चाहती थी। लेकिन, शिंदे ने दिल्ली पुलिस को ऐसा करने से रोक दिया। यह उद्योगपति पहले से 2जी स्पेक्ट्रम घोटाले का आरोपी है और सीबीआइ उसे गिरफ्तार भी कर चुकी है। दिल्ली पुलिस ने अपनी चार्जशीट में स्पॉट फिक्सिंग के लिए दाऊद को भी आरोपी बनाया है और इस सिलसिले में उसने सटोरियों से दाऊद की बातचीत के टेप भी पेश किए हैं।

पूर्व गृह सचिव ने इसके अलावा शिंदे के करीबियों पर दिल्ली पुलिस के थाने स्तर की पोस्टिंग में हस्तक्षेप करने का आरोप लगाया है। उनके अनुसार शिंदे के कार्यालय से दिल्ली पुलिस को थानेदारों की नियुक्ति के लिए लगातार चिट भेजी जाती थीं। उनके लिए इसके एवज में पैसे लिए जाने की चर्चा भी सुनी गई थी। 

सिंह ने शिंदे के दाऊद को भारत लाने के दावे की भी हवा निकाल दी है। शिंदे पिछले छह महीने में चार बार दाऊद के पाकिस्तान में छिपे होने और अमेरिका की मदद से जल्द भारत लाने का बयान दे चुके हैं। सिंह के अनुसार गृह मंत्री के साथ अमेरिका गए प्रतिनिधिमंडल में वे खुद भी शामिल थे, जिसमें एफबीआइ के साथ दाऊद के बारे में बातचीत हुई थी। उन्होंने कहा कि अमेरिकी जांच एजेंसी एफबीआइ ने दाऊद को भारत लाने में मदद का कोई भरोसा नहीं दिया था। 

पिछले महीने भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने के बाद सिंह गृह मंत्री के साथ अपने मतभेदों पर कई बार बोल चुके हैं। बीते शुक्रवार को मासिक प्रेसवार्ता के दौरान शिंदे ने भी सिंह के साथ मतभेदों को स्वीकार किया था। लेकिन, सिंह ने पहली बार शिंदे पर इतने गंभीर आरोप लगाए हैं।

Wednesday, 20 November 2013

ISI targets Modi Dawood Gets Contract

Narendra Modi
नई दिल्ली। पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आइएसआइ ने भारतीय जनता पार्टी के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार और गुजरात के मुख्य मंत्री नरेन्द्र मोदी की हत्या करवाने के लिए भारत के मोस्टवांटेड और अपने खास गुर्गे दाऊद इब्राहिम को सुपारी दी है। 

न्यूज चैनलों की खबर के अनुसार भारतीय खुफिया एजेंसियों के एक सीक्रेट नोट में नरेन्द्र मोदी पर आतंकियों के खतरे का जिक्र किया गया है। खुफिया एजेंसियों की ताजा जानकारी के मुताबिक आइएसआइ नरेन्द्र मोदी पर हमला करवाने के लिए अंडरव‌र्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम की मदद ले रहा है।

गुप्तचर एजेंसियों के अनुसार आइएसआइ के वरिष्ठ अधिकारियों ने मीटिंग के बाद दाऊद इब्राहिम को भारत में अपनी गतिविधियां फिर से शुरू करने को कहा है और नरेन्द्र मोदी को निशाना बनाने को भी कहा है। न्यूज चैनलों के सूत्रों के अनुसार यह नोट नरेन्द्र मोदी पर पटना रैली के दौरान हुए हमले के बाद तैयार हुआ है। पटना बम ब्लास्ट में 8 लोग मारे गए थे। खुफिया एजेंसी के नोट के अनुसार पाकिस्तान की आइएसआइ के अलावा सऊदी अरब के आतंकी संगठन भी नरेन्द्र मोदी को निशाना बनाने की ताक में हैं। नोट में कहा गया है कि सऊदी अरब में बैठे आतंकी संगठन मोदी पर हमला करने की योजना बना रहे हैं। इसका मतलब यह है कि मोदी को सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि कई अन्य देशों में भी खतरा है।
खुफिया एजेंसियों को खबर मिली है कि एक आतंकी शाहिद उर्फ बिलाल ने सऊदी अरब में बैठे अपने साथी को कहा है कि मोदी पर हमला करवाने के लिए आत्मघाती हमला रिमोट कंट्रोल के जरिए बम हमले से कहीं बेहतर रहेगा। इसके अलावा लश्कर-ए-तय्यबा, सिमी और इंडियन मुजाहिद्दीन, हरकत-उल-जिहाद, अल-इस्लामी और जैश-ए-मुहम्मद जैसे संगठन भी मोदी के पीछे लगे हुए हैं।
नोट में एक और सनसनीखेज खुलासा है कि भारतीय सुरक्षा अधिकारियों में से कुछ आक्रामक हो सकते हैं और वे मोदी पर हमला करवाने के लिए आतंकी संगठनों की मदद ले सकते हैं। नोट में यह भी कहा गया है कि लश्कर-ए-तय्यबा ने कुछ सुरक्षा अधिकारियों की बहाली करवाई है ताकि उन तक आसानी से पहुंचा जा सके।