Showing posts with label Krishna. Show all posts
Showing posts with label Krishna. Show all posts

Thursday, 26 December 2013

Kashmira shah is ready to marry krishna


मुंबई। कश्मीरा शाह से कृष्णा अभिषेक के तुरत-फुरत शादी करने के फैसले के पीछे क्या तनुश्री दत्ता वजह हैं! हाल ही में जब कृष्णा अभिषेक ने यह घोषणा की कि वे उनकी लंबे समय तक लिव-इन गर्लफ्रेंड रही कश्मीरा शाह से शादी कर रहे हैं, तो बॉलीवुड में चौंकने वालों की कमी नहीं थी। इन दिनों चल रही चर्चा के मुताबिक इस एक्टर-कॉमेडियन के तुरंत फैसले से तनुश्री दत्ता का आश्चर्यजनक रूप से लेना-देना भी है। 'आशिक बनाया आपने' की यह अदाकारा बॉलीवुड से गायब होकर आध्यात्मिक यात्रा पर निकल गई थीं और उन्होंने अपने सिर के बाल भी साफ करवा लिए थे। अब वे फिर बॉलीवुड में आने की तैयारी कर रही हैं। पहले भी वे एक टीवी कॉमेडी शो में कृष्णा के साथ दिख चुकी हैं।

खबरी ने बताया कश्मीरा को लग रहा था कि कृष्णा और तनुश्री की नजदीकियां बढ़ रही हैं। दोनों के बीच जबरदस्त तना-तनी हुई और कश्मीरा ने कृष्णा को चेतावनी दे दी कि वे अपने रिश्ते को अगले स्तर पर ले कर जाएं , इसलिए कृष्णा ने अपनी शादी की घोषणा जल्दबाजी में की।

खबरी ने आगे बताया कश्मीरा लगभग सात साल से कृष्णा के साथ रह रही हैं। उनकी इच्छा थी कि वे कृष्णा के साथ शादी करें लेकिन एक्टर के परिवार को कुछ दिक्कत थी। उनके स्टार मामा गोविंदा ने भी कृष्णा के इस फैसले से नाखुशी जताई थी। इन वजहों से गोविंदा किसी भी तरह के रिश्ते में पड़ने से बच रहे थे।

यह भी भरोसेमंद सूत्रों से पता चला कि कुछ समय पहले कश्मीरा और तनुश्री एअरपोर्ट पर टकरा गए। इस मुलाकात में कश्मीरा ने तनुश्री की कृष्णा की नजदीकियों को लेकर कई सवाल-जवाब किए और उन्हें काफी भला-बुरा भी कहा।

खबरी ने बताया कश्मीरा ने जब तनुश्री से पूछा तो वे थोड़ा पीछे हट गई। गोविंदा के बेटे यश की जन्मदिन की पार्टी में भी तनुश्री को देखा गया था, जहां कृष्णा मौजूद थे। यही बात कश्मीरा के कानों तक पहुंचीं और उन्होंने तनुश्री और कृष्णा को लेकर चल रही चर्चाओं पर कान दिए।

इससे पहले, कश्मीरा की शादी अमेरिका में रहने वाले निर्माता ब्रेड लिस्टरमैन के साथ हुई थी। बाद में दोनों का तलाक हो गया। दोनों ने साथ में 'द बॉलीवुड ब्राइड' नाम से एक फिल्म भी बनाई थी।

Violence in the temple Bankebihari sevayats




वृंदावन। ठा. बांकेबिहारी मंदिर में सेवायत अक्सर गड़बड़ियों की वजह बन रहे हैं। बुधवार को अपने यजमानों को दर्शन कराने के विवाद में सेवायतों के बीच जमकर लात-घूंसे चले। गाली-गलौज और मारपीट से मंदिर परिसर में भगदड़ मच गई। दर्शनार्थियों को काफी परेशानी का सामना पड़ा। मंदिर प्रबंधक पर स्थिति संभालने का जिम्मा है लेकिन वह यह कहकर पल्ला झाड़ रहा है कि ये गोस्वामियों के बीच का मामला है।

बुधवार करीब 12:30 बजे बांकेबिहारी मंदिर में एक गोस्वामी अपने यजमान को वीआइपी गैलरी से दर्शन करा रहे थे। सेवायत ने इसका विरोध किया। इसे लेकर दोनों पक्षों के बीच गाली-गलौज और मारपीट हो गई। इस बीच एक पक्ष के दर्जनभर लोग और आ गए। इससे मंदिर परिसर में भगदड़ मच गई और दर्शनार्थी महिलाओं-बच्चों में चीख पुकार मच गई। बाहर तैनात पुलिस मंदिर के अंदर पहुंची लेकिन मामला नियंत्रित नहीं हुआ। बाद में कोतवाली प्रभारी शंभूनाथ सिंह मयफोर्स के मंदिर पहुंचे। दोनों पक्षों को अलग किया और दर्शनार्थियों की भीड़ को मंदिर से बाहर निकाला। प्रत्यक्षदर्शी दिल्ली के कालकाजी निवासी संजीव चोपड़ा तथा मधू चोपड़ा का कहना है, भगदड़ और धक्कामुक्की से उन्हें काफी दिक्कत हुई। घबराहट से उनकी सांस फूल गई थी। अगर मौके पर पुलिस नहीं आती, तो कुछ भी हो सकता था। बांकेबिहारी चौकी प्रभारी विनोद मिश्र का कहना है कि किसी पक्ष द्वारा तहरीर नहीं दी गई है।

मंदिर कमेटी अध्यक्ष नंदकिशोर उपमन्यु ने मामले पर कहा कि वह बाहर हैं और मामले की जानकारी नहीं है।

Wednesday, 27 November 2013

Film based on aarushi-hemraj murder case gets completed

Aarushi-hemraj murder case
मुंबई। आरुषि-हेमराज हत्याकांड का फैसला आ चुका है। पूरी देश की जनता के साथ-साथ कई फिल्म निर्माताओं को इसका इंतजार था, निर्माताओं में इस घटना पर फिल्म बनाने की होड़ मची हुई थी, लेकिन निर्माता मनीष गुप्ता ने इसमें सफलता हासिल कर ली। उन्होंने लगभग ये फिल्म पूरी कर ली है।

सूत्रों ने बताया कि मनीष गुप्ता ने आरुषि पर बनी अपनी फिल्म 'रहस्य' की शूटिंग लगभग खत्म कर ली है। अभिनेत्री तिस्का चोपड़ा आरुषि की मां यानी नुपूर तलवार का किरदार निभा रहीं हैं। तिस्का ने कहा कि वे इस किरदार को जज नहीं करेंगी, बल्कि इसे पूरी शिद्दत के साथ निभाने की कोशिश करेंगी। उन्होंने कहा कि ये उनके लिए एक चुनौती है। जो भी उन्होंने खबरों से सुना या जाना है वे उसके आधार पर ही अपने रोल के साथ न्याय करेंगी।

उन्होंने कहा कि इस किरदार की तुलना किसी के साथ नहीं की जा सकती है। भले ही इस मामले में सच सामने आ गया है, लेकिन इस किरदार का अपना ही एक पहलू है। तिस्का उसको ही उबारने की कोशिश करेंगी। अभिनेता आशिष विद्यार्थी आरुषि के पिता यानी राजेश तलवार की भूमिका निभाएंगे। फिल्म अगले साल मार्च तक रिलीज हो सकती है।