Showing posts with label Mallika Sherawat. Show all posts
Showing posts with label Mallika Sherawat. Show all posts

Wednesday, 21 August 2013

Mallika Sherawat in Udaipur to find her Mr Right 10660684

Mallika Sherawat
नई दिल्ली। अपने बोल्ड अंदाज के लिए हमेशा सुर्खियों में रहने वाली अभिनेत्री मल्लिक शेरावत जल्दी ही शादी के बंधन में बंधने के मूड में लग रही हैं। मल्लिक झीलों की नगरी उदयपुर में अपने सपनों का राजकुमार तलाश करेंगी।

हैरान होने की जरूरत नहीं है। मल्लिक वाकई अपने सपनों का राजकुमार तलाश करने उदयपुर आई हैं। मल्लिका एक टीवी चैनल पर जल्द शुरू होने वाले रियल्टी शो 'द बैचलरेट इंडिया: मेरे ख्यालों की मल्लिका' के जरिए यहां अपने लिए दूल्हा तलाशेंगी। सूत्रों ने बताया कि इस शो में 30 प्रतियोगी मल्लिका को रिझाने की कोशिश करेंगी और उन 30 में से किसी एक को वे अपने जीवनसाथी के रूप में चुनेंगी। 

इस शो की शूटिंग के लिए मल्लिका रविवार को उदयपुर पहुंच गई थीं। मल्लिका ने उदयपुर के दबोक एयरपोर्ट पर भीड़ से बचने के लिए काले रंग का बुर्का पहना हुआ था और उनकी सुरक्षा के लिए कई बाउंसरों ने उन्हें घेरा हुआ था। इस शो को होस्ट करने वाले रोहित रॉय भी झीलों की नगरी में पहुंच चुके हैं। रोहित ने सोशल नेटवर्किंग साइट पर भी इस बात की पुष्टि की कि वे डेढ़ महीने की शूटिंग के लिए उदयपुर जा रहे हैं।

'द बैचलरेट इंडिया: मेरे ख्यालों की मल्लिका' अमेरिका के मशहूर रियल्टी डेटिंग शो 'द बैचलर' का भारतीय संस्करण होगा। इसी तरह के अलग-अलग रियल्टी शो में राखी सावंत, टीवी एक्ट्रेस रतन राजपूत और राहुल महाजन अपने लिए जीवनसाथी चुन चुके हैं। हालांकि राखी सावंत ने टीवी स्वयंवर में जिसे अपना जीवनसाथी चुना था, बाद में उससे शादी के अपने फैसले से पलट गई थीं। 

Tag: Mallika Sherawat, Hindi News, News in Hindi, News

Saturday, 17 August 2013

Supreme Court Stays Proceedings Against Mallika Sherawat

Mallika sherawat
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने बॉलीवुड अभिनेत्री मल्लिका शेरावत के खिलाफ अश्लील डांस परफॉरमेंस देने को लेकर बड़ोदरा अदालत के सम्मन पर फिलहाल रोक लगा दी है। जस्टिस बी एच चौहान की अध्यक्षता वाली खंडपीठ ने गुजरात हाईकोर्ट के आदेश के खिलाफ शेरावत की याचिका पर सुनवाई के दौरान ये आदेश दिया।
साल 2007 में वड़ोदरा बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष नरेंद्र तिवारी और मुंबई के जे डब्ल्यू मैरिअट होटल के मालिक ने संयुक्त रूप से मल्लिका के अश्लील डांस परफॉरमेंस के खिलाफ आपराधिक शिकायत दर्ज कर धारा 294 के तहत एक सम्मन जारी किया था। इस बीच, वड़ोदरा की अदालत ने 8 जुलाई को मल्लिका शेरावत के नाम जमानती वॉरंट जारी करते हुए उसे 19 अगस्त को पेश होने का निर्देश दिया था।

तिवारी ने बताया कि उन्होंने पुलिस को मामले की जांच के आदेश दिए थे, लेकिन पुलिस ने कहा कि उनके पास ऐसा कोई मामला ही दर्ज नहीं हुआ है। इसलिए वे जांच नहीं करेंगे। इसके बाद तिवारी ने सेशन कोर्ट में अपील की। इस बीच, मल्लिका भी गुजरात हाई कोर्ट पहुंची लेकिन कोर्ट ने मल्लिका की याचिका खारिज कर दी और वड़ोदरा कोर्ट को इस केस सौंप दिया। इसके बिनाह पर ही अभिनेत्री को सम्मन भेजा गया है।

गौरतलब है कि तिवारी ने मुंबई के एक पांच सितारा होटल में 31 दिसंबर, 2006 की रात शेरावत के डांस के बाद यह शिकायत दायर की थी। शिकायत में कहा गया था कि मल्लिका शेरावत का डांस अश्लील ही नहीं बल्कि उत्तेजक भी था। शिकायत में दावा किया गया था कि जब एक दर्शक ने मंच पर चढ़कर इस डांस को रोकने की कोशिश की तो आयोजकों ने कथित रूप से उसका मजाक उड़ाया। 

Original Found Here... http://www.jagran.com/entertainment/bollywood-supreme-court-stays-proceedings-against-mallika-sherawat-10650881.html

Tag: Supreme Court Stays Against Mallika Sherawat, Hindi News, News in Hindi, News