Showing posts with label Indian Celebrity. Show all posts
Showing posts with label Indian Celebrity. Show all posts

Thursday, 29 August 2013

Kissing Scenes in Shudh Desi Romance

Shudh Desi Romance
नई दिल्ली। लगता है सुशांत सिंह राजपूत ने इमरान हाशमी से किसिंग किंग का खिताब छीनने की ठान चुके हैं। कम-से-कम उनकी आने वाली फिल्म शुद्ध देसी रोमांस (Shudh Desi Romance) के किसिंग सीन के बारे में सुनकर तो यही लगता है। सुशांत सिंह राजपूत ने फिल्म में अपनी दोनों ही हीरोइनों परिणीति चोपड़ा और वाणी कपूर के साथ किसिंग सीन करने में कोई कंजूसी नहीं की है। कहा जा रहा है कि इस फिल्म में सुशांत के 27 किसिंग सीन्स (Kissing Scenes) हैं। 

टीवी सीरियल पवित्र रिश्ता (Pavitra Rishta) से लोकप्रिय होने वाले सुशांत की यह दूसरी ही फिल्म है। उन्होंने 'काई पो चे' (Kai Po Che) से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। यह भी खबर थी कि इस फिल्म में सुशांत के अंतरंग दृश्यों और किसिंग सीन को लेकर उनकी गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे ने ऐतराज जताया था। लेकिन सुशांत ने इस बात से इनकार किया था। सुशांत का कहना है, 'अंकिता उन्हें पूरी तरह सपोर्ट करती है और जानती है कि यह सब उनके काम का हिस्सा है।'

देखते हैं कि 6 सितंबर को बॉक्स ऑफिस (Box Office) पर दस्तक देने वाली यह फिल्म अपने किसिंग सीन से कितनी सनसनी मचा पाती है। 

Wednesday, 21 August 2013

Now, Connect With Shah Rukh via Phone 09015500555

Shahrukh Khan
मुंबई। अगर आप भी सुपरस्टार शाहरुख खान के फैन हैं और उनसे सीधे जुड़ना चाहते हैं तो अपना मोबाइल फोन उठाइए और 09015500555 पर सिर्फ एक कॉल कीजिए। आप चाहें तो मिस्ड कॉल करके भी किंग खान से अपने दिल की बात सकते हैं। शाहरुख से फोन के जरिए लोगों को जुड़ने का मौका दे रहा है ट्विटर इंडिया और जिप डायल। इन दोनों कंपनियों ने मिलकर एक नई शुरुआत की है।

लोग अभी तक सेलेब्रिटीज से ट्विटर, फेसबुक और दूसरी सोशल नेटवर्किंग साइट के जरिए ही जुड़ पाते थे। जिन लोगों के ट्विटर अकाउंट या जिनके पास इंटरनेट नहीं है, वे लोग अपने पसंदीदा फिल्मी सितारों से जुड़ नहीं पाते थे। लेकिन शाहरुख से जुड़ने के लिए ट्विटर अकाउंट या इंटरनेट को सपोर्ट करने वाला मोबाइल हैंडसेट होना जरूरी नहीं है। ऊपर दिए नंबर पर सिर्फ एक कॉल या मिस्ड कॉल करके आप सीधे उनके ट्विटर अकाउंट 'आईएमएसआरके' से जुड़ जाएंगे। यह सुविधा बिल्कुल मुफ्त है। इस नंबर से आप शाहरुख से किसी भी मोबाइल ऑपरेटर के जरिए देश के किसी भी कोने से अपने दिल की बात कह सकते हैं।

शाहरुख भी इस नए प्रयोग से काफी उत्साहित हैं। उन्होंने कहा, 'मैं हमेशा से तकनीक की ताकत में भरोसा करता आया हूं और अपने दर्शकों से जुड़ने के लिए इसका अलग-अलग तरीको से इस्तेमाल करता हूं।' शाहरुख ने इस नए प्रयोग के लिए ट्विटर और जिप डायल का शुक्रिया अदा करते हुए कहा, 'देश की मेरी सारी ऑडियंस जिसके पास ट्विटर नहीं था, अब एक साथ मुझसे जुड़ पाएगी। मुझे उम्मीद है कि इस सर्विस का जल्दी ही दूसरे देशों और अलग-अलग भाषाओं में विस्तार होगा।'

Tag: Shahrukh Khan, Hindi News, News in Hindi, News

Mallika Sherawat in Udaipur to find her Mr Right 10660684

Mallika Sherawat
नई दिल्ली। अपने बोल्ड अंदाज के लिए हमेशा सुर्खियों में रहने वाली अभिनेत्री मल्लिक शेरावत जल्दी ही शादी के बंधन में बंधने के मूड में लग रही हैं। मल्लिक झीलों की नगरी उदयपुर में अपने सपनों का राजकुमार तलाश करेंगी।

हैरान होने की जरूरत नहीं है। मल्लिक वाकई अपने सपनों का राजकुमार तलाश करने उदयपुर आई हैं। मल्लिका एक टीवी चैनल पर जल्द शुरू होने वाले रियल्टी शो 'द बैचलरेट इंडिया: मेरे ख्यालों की मल्लिका' के जरिए यहां अपने लिए दूल्हा तलाशेंगी। सूत्रों ने बताया कि इस शो में 30 प्रतियोगी मल्लिका को रिझाने की कोशिश करेंगी और उन 30 में से किसी एक को वे अपने जीवनसाथी के रूप में चुनेंगी। 

इस शो की शूटिंग के लिए मल्लिका रविवार को उदयपुर पहुंच गई थीं। मल्लिका ने उदयपुर के दबोक एयरपोर्ट पर भीड़ से बचने के लिए काले रंग का बुर्का पहना हुआ था और उनकी सुरक्षा के लिए कई बाउंसरों ने उन्हें घेरा हुआ था। इस शो को होस्ट करने वाले रोहित रॉय भी झीलों की नगरी में पहुंच चुके हैं। रोहित ने सोशल नेटवर्किंग साइट पर भी इस बात की पुष्टि की कि वे डेढ़ महीने की शूटिंग के लिए उदयपुर जा रहे हैं।

'द बैचलरेट इंडिया: मेरे ख्यालों की मल्लिका' अमेरिका के मशहूर रियल्टी डेटिंग शो 'द बैचलर' का भारतीय संस्करण होगा। इसी तरह के अलग-अलग रियल्टी शो में राखी सावंत, टीवी एक्ट्रेस रतन राजपूत और राहुल महाजन अपने लिए जीवनसाथी चुन चुके हैं। हालांकि राखी सावंत ने टीवी स्वयंवर में जिसे अपना जीवनसाथी चुना था, बाद में उससे शादी के अपने फैसले से पलट गई थीं। 

Tag: Mallika Sherawat, Hindi News, News in Hindi, News

Monday, 19 August 2013

Ayushmann Walks Out of Ramesh Sippy's Directorial Film

ayushman khurana
नई दिल्ली। सुपरहिट फिल्म 'शोले' के निर्देशक रमेश सिप्पी ने करीब 18 साल पहले आखिरी बार शाहरुख खान और रवीना टंडन अभिनीत फिल्म 'जमाना दीवाना' का निर्देशन किया है। उसके बाद से वह बतौर निर्माता ही काम रहे थे। उनके बेटे रोहन सिप्पी निर्देशन की कमान संभाल रहे थे। दो साल पहले रमेश ने दोबारा निर्देशन के क्षेत्र में उतरने की घोषणा की थी। उन्होंने एक विदेशी फिल्म के अधिकार भी खरीदे, जिसका वह रीमेक बनाने की तैयारी में हैं। 

अपनी फिल्म के लिए उन्होंने बेटे की फिल्म 'नौटंकी साला' के हीरो आयुष्मान खुराना को साइन किया। अब खबर है कि अभिनेता ने फिल्म में काम करने से इंकार कर दिया है। उनके इस फैसले से रोहन भी काफी हैरान हैं। वैसे भी आयुष्मान के सितारे इन दिनों बुलंदी पर है ऐसे में उनका नखरे दिखाना स्वभाविक है। 

Original Found Here.. http://www.jagran.com/entertainment/bollywood-ayushmann-walks-out-of-ramesh-sippys-directorial-film-10658544.html

Tag: Ayushmann, Ramesh Sippy, Directorial Film, Hindi News, News in Hindi, News

Salman Khan’s Hit-And-Run Case Hearing Adjourned Till 5 September

Salman Khan

मुंबई। फिल्म अभिनेता सलमान खान के खिलाफ हिट एंड रन मामले की सुनवाई अब सत्र अदालत के जज डीवी देशपांडे करेंगे। सलमान को इस मामले में गैर इरादतन हत्या का आरोपी बनाया गया है। अब इस मामले की सुनवाई 5 सितंबर को होगी। 

जज देशपांडे ने बताया कि सलमान के मामले से संबंधित कागजात उनकी अदालत में दो दिन पहले पहुंच गए थे। अभी सरकारी वकील नियुक्त किया जाना बाकी है। इस वजह से ही सोमवार को मामले की सुनवाई 5 सितंबर तक के लिए स्थगित कर दी गई। सलमान सोमवार को कोर्ट में पेश नहीं हुए। उन्हें अदालत में पेशी से छूट मिली हुई है। विदेश में शूटिंग का हवाला देते हुए उन्होंने कोर्ट से दो महीने की छूट मांगी थी।

बीती 24 जुलाई को एक अन्य जज यूबी हजीब ने इस मामले में सलमान के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का आरोप तय किया था। इस आरोप के तहत दोषी ठहराए जाने पर उन्हें दस साल तक की सजा हो सकती है। 28 सितंबर, 2002 की रात उपनगर बांद्रा में एक बेकरी के बाहर फुटपाथ पर सो रहे कुछ लोग सलमान की तेज रफ्तार लैंड क्रूजर की चपेट में आ गए थे। इस दुर्घटना में एक की मौत हो गई थी और चार लोग घायल हुए थे।

Original Found Here.. http://www.jagran.com/entertainment/bollywood-salman-khans-hitandrun-case-hearing-adjourned-till-5-september-10655992.html

Tag: Salman Khan, Hit-and-Run Case, Hearing Adjourned till 5 September, Hindi News, News in Hindi, News