Showing posts with label Poonch News in Hindi. Show all posts
Showing posts with label Poonch News in Hindi. Show all posts

Wednesday, 7 August 2013

If War Began Then India Destroy Pak From This Weapons

नई दिल्ली। पहले सीमा पर पाकिस्तान सेना द्वारा दो भारतीय सैनिकों का सिर काटे जाने और अब पांच सैनिकों की हत्या को लेकर बढ़ते तनाव के बाद देशभर यह मांग जोर पकड़ने लगी है कि पाकिस्तान को सबक सिखाया जाए। यदि भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध होता है तो किसका पलड़ा रहेगा, इसका मूल्यांकन करना जरूरी है। आइए जानते हैं दोनों देशों की सामरिक क्षमता को :-

-जहां तक थल सेना की बात है तो भारत के पास 13 लाख सैनिक हैं जबकि पाकिस्तान के पास लगभग सात लाख थल सैनिक हैं। भारतीय वायुसेना के बेड़े में दुनिया की सबसे बेहतरीन लड़ाकू विमान मौजूद हैं। भारत के पास करीब 800 ऐसे विमान हैं जिनमें सुखोई, मिराज, मिग-21, मिग-27, मिग-29 और जगुआर शामिल हैं। पाकिस्तान के सिर्फ 400 लड़ाकू विमान हैं जिनमें चीनी एफ-7, अमेरिकी एफ-16 और मिराज शामिल हैं।
Source.. http://www.jagran.com/news/national-if-war-began-then-india-destroy-pak-from-this-weapons-10628383.html

Tuesday, 6 August 2013

Pak Attack: Martyrs family Asks for Justice

नई दिल्लीपाकिस्तानी सेना की ओर से भारतीय सीमा पर किए गए हमले में मारे गए शहीदों के शव बुधवार को उनके घर भेजे जाएंगे। इधर, शहीदों के परिजनों ने पाक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। जवानों की अंतिम यात्रा मंगलवार शाम पुंछ से शुरू हुई। सेना के अधिकारियों ने शहीद जवानों के पार्थिव शरीर पर माल्यार्पण किया उसके बाद उनकी अंतिम यात्रा शुरू हुई। खबर है कि आज सेना प्रमुख बिक्रम सिंह पुंछ का दौरा करेंगे। सुबह 10 बजे वह वहां पहुंच जाएंगे।

इस बीच, बिहार के मुख्यमंत्री नीतिश कुमार ने हमले में शहीद हुए बिहार के जवानों के परिवार को आर्थिक मदद देने का ऐलान किया है। 
Source.. http://www.jagran.com/news/national-pak-attack-martyrs-family-asks-for-justice-10628366.html