Showing posts with label Line of Control. Show all posts
Showing posts with label Line of Control. Show all posts

Wednesday, 13 November 2013

Government Denied to Infiltrition in Keran Sector

infiltrition
नई दिल्ली। केरन सेक्टर में पाकिस्तान की ओर से घुसपैठियों की लंबे समय तक हुई कोशिश के दौरान वहां क्या हुआ, इस पर उठे सवालों के बीच सरकार ने सेना के दावे को स्वीकार करने से इन्कार कर दिया है। सरकार ने कहा है कि वहां ऐसा कोई सुबूत नहीं है जिससे लगे कि घुसपैठ का कोई प्रयास हुआ।

आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि हाल में यहां हुई उच्चस्तरीय सुरक्षा बैठक के दौरान यह भी महसूस किया गया कि जिस 'रिसेप्शन एरिया' में सेना को आतंकवादी मिले और जहां से आतंकी भाग गए वहां उनकी घेराबंदी करने के लिए सेना को उन स्थानों की किलेबंदी करनी चाहिए। सरकार का मानना है कि नियंत्रण रेखा से चार-पांच किलोमीटर तक अंदर भारतीय क्षेत्र में सेना उन आतंकवादियों को पकड़ सकती है जो यह दूरी तय कर पाकिस्तान की सीमा में प्रवेश कर जाते हैं।

रिसेप्शन एरिया आमतौर पर नियंत्रण रेखा से पांच किलोमीटर अंदर होता है जिसे सेना उन आतंकियों के घुसपैठ के प्रयासों को निष्क्रिय करने के लिए बनाती है जो सीमा पर बच निकलने में सफल रहते हैं। सूत्रों ने कहा कि बैठक में जम्मू-कश्मीर और गुलाम कश्मीर के बीच में बंटे शालभटू गांव में पाकिस्तान के विशेष बलों की तरफ से घुसपैठ के प्रयास को सरकार ने संदिग्ध माना क्योंकि किसी अन्य एजेंसी के पास इसके साक्ष्य मौजूद नहीं थे। 

पिछली सदी के आखिरी दशक में शालभटू गांव घुसपैठ के लिए सबसे ज्यादा इस्तेमाल किए जाने वाले रास्तों में से एक था। सूत्रों ने कहा कि बैठक में सेना के एक प्रतिनिधि ने भी शिरकत की थी और इसमें तकनीक खुफिया जानकारी को भी ध्यान में रखा गया जो सेना के किसी भी दावे से मेल नहीं खाती थी। अगस्त के अंतिम हफ्ते में शुरू हुआ केरन अभियान करीब दो सप्ताह बाद खत्म हुआ था। केरन में घुसपैठ के बारे में सेना का दावा निगरानी के दायरे में आ गया था क्योंकि इसमें दावा किया गया था कि करीब 30 आतंकियों ने घुसपैठ की थी और उन्हें घेर लिया गया था।

 Source- News in Hindi

Tuesday, 6 August 2013

Pak Attack: Martyrs family Asks for Justice

नई दिल्ली। पाकिस्तानी सेना की ओर से भारतीय सीमा पर किए गए हमले में मारे गए शहीदों के शव बुधवार को उनके घर भेजे जाएंगे। इधर, शहीदों के परिजनों ने पाक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। जवानों की अंतिम यात्रा मंगलवार शाम पुंछ से शुरू हुई। सेना के अधिकारियों ने शहीद जवानों के पार्थिव शरीर पर माल्यार्पण किया उसके बाद उनकी अंतिम यात्रा शुरू हुई। खबर है कि आज सेना प्रमुख बिक्रम सिंह पुंछ का दौरा करेंगे। सुबह 10 बजे वह वहां पहुंच जाएंगे।

इस बीच, बिहार के मुख्यमंत्री नीतिश कुमार ने हमले में शहीद हुए बिहार के जवानों के परिवार को आर्थिक मदद देने का ऐलान किया है। 
Source.. http://www.jagran.com/news/national-pak-attack-martyrs-family-asks-for-justice-10628366.html