Friday, 19 September 2014

Monkeys harass Jacqueline Fernandez in Langkawi

मलेशिया के लैंगकॉवी आईलैंड में रणबीर कपूर के साथ अपनी आने वाली फिल्म रॉय की शूटिंग कर रही जैकलीन फर्नांडीज वहां बंदरों से बहुत परेशान हैं। मजेदार बात यह है कि वहां के बंदर सिर्फ जैकलीन को परेशान करते हैं, रणबीर को नहीं।

सूत्रों के मुताबिक बंदर जैकलीन के फल छीनकर ले जाते हैं और जब भी वे अपनी विला में अकेली होती हैं, बंदर उन्हें परेशान करने आ जाते हैं, जबकि रणबीर को बंदर बिल्कुल परेशान नहीं करते। जैकलीन को इस बात पर भरोसा नहीं होता कि रणबीर को बंदर बिल्‍कुल परेशान नहीं करते।

लगता है बंदर भी जैकलीन की खूबसूरती पर फिदा हैं और इसी वजह से उनके साथ छेड़खानी करते हैं। विक्रमजीत सिंह निर्देशित रॉय अगले साल फरवरी में रिलीज होगी। इस फिल्‍म में रणबीर और जैकलीन के साथ अर्जुन रामपाल भी नजर आएंगे। फिल्‍म में जैकलीन का डबल रोल है।

No comments:

Post a Comment