Showing posts with label Karan Johar. Show all posts
Showing posts with label Karan Johar. Show all posts

Wednesday, 25 June 2014

Sidharth Malhotra finds it challenging to feature in intense role in ‘Ek Villain’

Sidharth Malhotra
The actor says, "To do an action-oriented and intense film right after doing romance is far more taxing because real life references are not there.”

“Neither am I such a kind of person in real life nor do I know somebody with such personality. So, in that case, you have to work much harder, do homework as an actor, have to work on your look and this is what I have tried to do in the film," the actor added.

The actor wishes to do a number of films and various characters post the release of ‘Ek Villain’.  

Read more Latest News from Bollywood News

Wednesday, 8 January 2014

Karan johar Judges performance with impact not with talent only

मुंबई। रियलिटी शो 'इंडियाज गॉट टैलेंट' के पांचवे सीजन को जज कर रहे फिल्ममेकर करण जौहर का मानना है कि वह किसी के टैलेंट पर यूं ही जजमेंट नहीं करते, जबकि वह खुद उसमें बेहतर न हो। वह प्रतिभागियों के परफॉमर्ेंस पर केवल अपनी रचनात्मक राय देते हैं। वे उस परफॉमर्ेंस का प्रभाव जज करते हैं ना कि टैलेंट को।

करण जौहर का कहना है, 'मैं जज नहीं करता,मैं केवल अपना विचार रखता हूं। मुझे लगता है कि जजमेंटल और जज बहुत ही कठोर शब्द है। मैं एक डांस को जज करने वाला कौन होता हूं जब मैं खुद डांसर नहीं हूं या मैं किसी सिंगर को कैसे जज कर सकता हूं जब मैं खुद सिंगर नहीं हूं। मैं जज नहीं करता लेकिन मैं एक निर्देशक के रूप में अपने रचनात्मक विचार सामने रखता हूं। मेरे लिए टैलेंट जज करना तभी संभव है जब मैं खुद उस विधा में पारंगत रहूं। इसलिए मैं केवल स्टेज पर उस परफॉमर्ेंस के प्रभाव को जज कर सकता हूं।'

करण के मुताबिक इस शो में कुछ भी स्क्रिप्टेड नहीं है जहां अलग-अलग संस्कृति, पृष्ठभूमि और आयुवर्ग हिस्सा लेते हैं और अपना टैलेंड दिखाते हैं। वे कहते हैं 'ये सभी रियल होता है। मुझे एक भी लाइन बोलने के लिए नहीं दी जाती। मैं केवल वहां बैठता हूं और वही कहता हूं जो मेरे दिल और दिमाग में आता है। इन प्रतिभागियों की पिछले कहानियों के पीछे भावनाएं रहती हैं..उन्हें स्क्रिप्ट में ढालने की जरूरत नहीं होती। उनका जीवन फैसिनेटिंग होता है..कुछ का दिल पसीजा देने वाला होता है और अब कुछ भी स्क्रिप्ट में कैसे ढाल सकते हैं जहां इतनी संस्कृतियां हो, कहानियां हो और बाधाओं की लंबी श्रृंखला हो।

गौरतलब है कि किरण खेर और मलाइका अरोड़ा खान के साथ करण भी इस रियलिटी शो के जज पैनल में हैं। यह शो 11 जनवरी से प्रसारित होगा।
(नई दुनिया) 

Thursday, 26 December 2013

Now Karan johar will act in his own movie





मुंबई। करण जौैहर ने अपने प्रोडक्शन की आने वाली फिल्म में मेहमान कलाकार की भूमिका निभाई है। अनुराग कश्यप की 'बॉम्बे वेलवेट' से करण जौहर अपना एक्टिंग डेब्यू कर रहे हैं, लेकिन इससे पहले उनका मेहमान कलाकार बनना जारी है। अब वे अपने प्रोडक्शन हाउस की फिल्म 'हंसी तो फंसी' में भी एक छोटा-सा रोल कर रहे हैं।

फिल्म के निर्देशक विनिल मैथ्यू ने बताया हमें ऐसे कलाकार की जरूरत थी जिसकी कॉमिक टाइमिंग अच्छी हो। करण के अलावा और किसी का नाम हमें इस रोल के लिए सूझ ही नहीं रहा था। जब मैंने उन्हें इस बारे में बताया तो मनाने के लिए ज्यादा मेहनत नहीं करना पड़ी। मैथ्यू इससे पहले करण जौहर को एक कॉफी कमर्शियल में भी निर्देशित कर चुके हैं।
फिल्म 'हंसी तो फंसी' में सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ परिणीति चोपड़ा नजर आने वाली हैं। इसी के जरिए करण भी लंबे अंतराल के बाद बड़े परदे पर नजर आएंगे। इससे पहले उन्होंने बतौर मेहमान कलाकार 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे, 'फैशन', 'सलाम-ए-इश्क' और 'लक बाय चांस' में काम किया है।

Bollywood star new year plan



मुंबई। अधिकतर बॉलीवुड सितारे छुट्टियों के मूड में हैं। इनमें से कई क्रिसमस सेलिब्रेशन के लिए मुंबई के बाहर जा चुके हैं और कुछ नए साल पर जल्दी छुट्टियों की योजना बना रहे हैं। जानिए कौन-कहां जाने की योजना बना रहा है..

दीपिका पादुकोण: दीपिका ने अपने परिवार के साथ समय बिताने के लिए काम से ब्रेक लिया है। वह मंगलवार को अपने करीबियों के साथ मालदीव के लिए रवाना हो गईं और 31 दिसंबर के पहले लौट आएंगी। डिप्पी नया साल मुंबई में दोस्तों के साथ मनाएगी।

शाहरुख खान: शाहरुख परिवार के साथ फुकेट, थाइलैंड के लिए रवाना होंगे। लंबे समय बाद वे सभी साथ में छुट्टियां मनाएंगे। 

आमिर खान: दिसंबर में हर साल की तरह आमिर ने पंचगनी में अपने घर जाने के लिए सामान पैक कर लिया है। वे पत्‍‌नी किरण, बेटे आजाद और कुछ करीबी दोस्तों के साथ जा रहे हैं। पंचगनी उनके लिए छुट्टियां बिताने की पसंदीदा जगह है।
शाहिद कपूर: आर..राजकुमार के बाद शाहिद सेलिब्रेशन के ही मूड में हैं। उनकी पार्टी जारी रहने वाली है। वे अपने दोस्तों के साथ लॉस एंजिल्स जाने की तैयारी में हैं जहां वे नए साल का स्वागत करेंगे।

सोनम कपूर: सोनम इन दिनों राजस्थान में फिल्म 'खूबसूरत' की रीमेक की शूटिंग कर रही हैं और वहीं से वे मुंबई रुकते हुए दोस्तों के साथ गोवा रवाना होंगी। 

अक्षय कुमार: अक्षय भी अपनी पत्‍‌नी ट्विंकल और बच्चों आरव और नितारा के साथ नया साल गोवा में मनाएंगे। 

माधुरी दीक्षित: माधुरी की पति श्रीराम नेने और बच्चों अरिन और रेयान के साथ नए साल के लिए सिंगापुर जाने की उम्मीद है।

करीना-सैफ: ये कपल अपने पसंदीदा डेस्टिनेशन स्विट्जरलैंड जाने की योजना बना रहे हैं। पहाड़ियों के बीच अपने लकड़ी के बंगले में इस कपल को समय बिताना पसंद है। 

करण जौहर: करण अपने दोस्तों के साथ दुबई में होंगे। उनके साथ स्टूडेंट ऑफ द ईयर के एक्टर्स वरुण धवन और आलिया भट्ट मुंबई में होंगे लेकिन नए साल के लिए उन्होंने समय निकाला है। 

ऐश्वर्या-अभिषेक: यह कपल अपनी बेटी आराध्या के साथ नए साल का जश्न दुबई में मनाएगा।
संजय दत्त: पैरोल पर जेल से बाहर आए संजय दत्त नया साल पत्‍‌नी मान्यता और बच्चे शाहरान और इकरा के साथ मनाएंगे।
(नई दुनिया)

Monday, 2 December 2013

Not sure of adopting baby right now says Karan Johar

Karan Johar
मुंबई। बॉलीवुड के मशहूर फिल्म निर्माता निर्देशक करण जौहर ने शादी तो नहीं की है, लेकिन वह अक्सर कहते रहते हैं कि वह एक अच्छे पिता बन सकते हैं। 41 साल के हो गए करण ने हाल ही में कहा था कि वह अनाथालय से एक बच्चा गोद लेकर उसकी जिंदगी संवारना चाहते हैं। लेकिन लगता है अब उन्होंने अपना मन बदल लिया है।
बकौल करण, मैं 41 साल का हो गया हैं। मैंने शादी भी नहीं की है। पर मैं एक अच्छा पिता बन सकता हूं, लेकिन मैं अभी कोई बच्चा गोद नहीं लेना चाहता। फिलहाल मेरा पूरा ध्यान मेरे काम पर है।'
दो साल के ब्रेक के बाद करण का लोकप्रिय चैट शो कॉफी विद करण फिर लौट आया है। इसका चौथा सीजन रविवार से स्टार व‌र्ल्ड चैनल पर शुरू हो गया है।

Wednesday, 7 August 2013

Varun and Alia Will Seen Again in Karan Johar's Movie

Varun Dhawan
मुंबई। करन जौहर को अपनी फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' से बॉलीवुड में कदम रखने वाले वरुण धवन और आलिया भट्ट की जोड़ी शायद ज्यादा ही रास आ गई है। वह इस जोड़ी को लेकर एक रोमांटिक फिल्म 'हंप्टी शर्मा की दुल्हनिया' बना रहे हैं। इस फिल्म से शंशाक खेतान फिल्म निर्देशक के तौर पर अपनी पारी की शुरुआत कर रहे हैं। 

स्टूडेंट ऑफ द ईयर में डेविड धवन के बेटे वरुण और महेश भट्ट की बेटी आलिया की कैमिस्ट्री को पसंद किया गया था। इस फिल्म ने भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन किया था। यही वजह है कि दोनों नए हैं, फिर भी उनके पास काम की कमी नहीं है। वरुण फिलहाल अपने पापा डेविड धवन की फिल्म 'मैं तेरा हीरो' की शूटिंग में व्यस्त हैं तो आलिया '2 स्टेट्स ' में। 2 स्टेट्स भी करन जौहर की ही फिल्म है। दोनों के अक्टूबर तक खाली हो जाने की संभावना है और इसके बाद ही हंप्टी शर्मा की दुल्हनिया की शूटिंग शुरू हो सकेगी।