Showing posts with label alia bhatt. Show all posts
Showing posts with label alia bhatt. Show all posts

Wednesday, 8 January 2014

Uttar Pradesh bans telecast of Madhuri Dixit-Salman Khan's Saifai event

इटावा [जासं]। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के गांव में बुधवार को बॉलीवुड सितारों का जमावड़ा रहा। लगभग एक दर्जन फिल्मी सितारों संग दबंग फिल्म स्टार सलमान खान व धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित का जादू सिर चढ़कर बोला। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यमंत्री अखिलेश यादव व लोकनिर्माण मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। गणेश वंदना गणपति बप्पा मोरया, गया बप्पा मोरया के साथ जरीन खान ने कार्यक्रम की शुरुआत की। करिश्मा तन्ना ने नागिन नृत्य कर युवाओं के दिलों की धड़कनों को बढ़ा दिया। हास्य कलाकार गुत्थी की गुत्थी पर पंडाल में जमकर ठहाके गूंजे।

सबने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर खूब चुटकियां लीं और उन्हें सेक्सी बताते हुए एक्टिंग के गुर सीखने को कहा। फिल्म अभिनेत्री सना खान ने राम चाहे लीला, लीला चाहे राम.. गीत पर जमकर ठुमके लगाये। वरुण धवल ने हा हा ही हू हू मेरा दिल न तोड़ो.., मैं तो रास्ते पे जा रहा था पर जोरदार नृत्य किया।

फिल्म अभिनेत्री आलिया भट्ट ने ओ राधा तेरी चुनरी, ओ राधा तेरी पायल पर नृत्य कर लोगों को तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया।

इसके बाद जैसे ही 'दबंग' फिल्म स्टार सलमान खान मंच पर उतरे युवाओं में जोश भर गया। सलमान की एक झलक पाने को युवा आतुर दिखे। सलमान खान ने फिल्म दबंग के गीत हुड़ हुड़ दबंग दबंग व पांडेय जी सीटी बजावें पर अपने ही अंदाज में जोरदार नृत्य किया। युवाओं ने जमकर सीटियां बजायीं। सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव की बहू अपर्णा यादव ने मंच पर साजिद के साथ गाना गया। अपर्णा ने नेता जी को दिल्ली पहुंचाना है का गाना गया। उनके साथ मुख्यमंत्री अखिलेश यादव व अपर्णा के पति प्रतीक यादव भी मंच पर पहुंचे।

Thursday, 8 August 2013

Alia Bhatt Became Karan Johar First Choice

Karan Johar
नई दिल्ली। महेश भट्ट की बेटी आलिया भट्ट के सितारे बुलंदी पर है। अभी उन्हें बॉलीवुड में कदम रखे एक साल भी नहीं हुआ कि करन जौहर जैसे टॉप फिल्म मेकर से उन्हें तीसरी फिल्म का ऑफर मिल गया। एक साल के अंदर करन जौहर की तीन-तीन फिल्में मिलना आलिया की सबसे बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। 

आलिया ने करन की फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर से बॉलीवुड में कदम रखा था। उनकी पहली ही फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन किया और इसके बाद करन ने अपनी दूसरी फिल्म '2 स्टेट्स' में उन्हें ले लिया। इस फिल्म का काम खत्म होता, इससे पहले करन ने उन्हें अपनी अगली फिल्म हंप्टी शर्मा की दुल्हनिया ऑफर कर दी। इस फिल्म में करन स्टूडेंट ऑफ द ईयर की आलिया और वरुण धवन की जोड़ी को दोहराएंगे। 

आलिया भी करन की पहली पसंद बनने से फूली नहीं समा रही हैं। वह करन की दिल खोलकर तारीफ कर रही हैं। आलिया ने कहा, 'धर्मा प्रोडक्शन बैनर मेरे घर जैसा है। मैं करन पर पूरा विश्वास करती हूं। उनका विजन बहुत साफ होता है। मैं करन जौहर की फिल्म हंपटी शर्मा की दुल्हन में काम कर रही हूं। मैं इसके लिए बेहद उत्साहित हूं।' 
Source.. http://www.jagran.com/entertainment/bollywood-alia-bhatt-became-karan-johar-first-choice-10631192.html

Wednesday, 7 August 2013

Varun and Alia Will Seen Again in Karan Johar's Movie

Varun Dhawan
मुंबई। करन जौहर को अपनी फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' से बॉलीवुड में कदम रखने वाले वरुण धवन और आलिया भट्ट की जोड़ी शायद ज्यादा ही रास आ गई है। वह इस जोड़ी को लेकर एक रोमांटिक फिल्म 'हंप्टी शर्मा की दुल्हनिया' बना रहे हैं। इस फिल्म से शंशाक खेतान फिल्म निर्देशक के तौर पर अपनी पारी की शुरुआत कर रहे हैं। 

स्टूडेंट ऑफ द ईयर में डेविड धवन के बेटे वरुण और महेश भट्ट की बेटी आलिया की कैमिस्ट्री को पसंद किया गया था। इस फिल्म ने भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन किया था। यही वजह है कि दोनों नए हैं, फिर भी उनके पास काम की कमी नहीं है। वरुण फिलहाल अपने पापा डेविड धवन की फिल्म 'मैं तेरा हीरो' की शूटिंग में व्यस्त हैं तो आलिया '2 स्टेट्स ' में। 2 स्टेट्स भी करन जौहर की ही फिल्म है। दोनों के अक्टूबर तक खाली हो जाने की संभावना है और इसके बाद ही हंप्टी शर्मा की दुल्हनिया की शूटिंग शुरू हो सकेगी। 

Tuesday, 6 August 2013

Alia Bhatt in Ranbir's Jagga Jasoos

मुंबई। पिछले साल 'स्टूडेंट ऑफ द इयर' से बॉलीवुड में धमाकेदार एंट्री करने वाली आलिया भट्ट रणबीर कपूर के साथ उनकी फिल्म 'जग्गा जासूस' में नजर आएंगी। यह फिल्म रणबीर और अनुराग बसु के प्रोडक्शन हाउस 'शुरू प्रोडक्शन' की पहली फिल्म होगी।

जासूसी थ्रिलर जग्गा जासूस में महेश भट्ट की बेटी आलिया के अलावा एक और हीरोइन होगी, लेकिन दूसरी हीरोइन का नाम अभी तय नहीं हुआ है। इसके लिए अनुराग कुछ हीरोइनों के संपर्क में हैं। आलिया फिलहाल करन जौहर और साजिद नाडियावाला की फिल्म '2 स्टेट्स' की शूटिंग कर रही हैं। थोड़े दिन पहले ही उन्होंने फिल्म 'हाईवे' की शूटिंग खत्म की है।

सूत्रों के मुताबिक, अनुराग बसु ने आलिया से जग्गा जासूस में रोल करने के लिए संपर्क किया था क्योंकि वह इस रोल के लिए आलिया जैसी ही कोई नई हीरोइन चाहते थे। आलिया भी इस मौके को कैसे छोड़ देती क्योंकि एक तरफ रणबीर कपूर जैसे स्टार के साथ काम करने का मौका मिलेगा तो दूसरी तरफ अनुराग बसु जैसे सफल निर्देशक भी हैं।