Tuesday, 26 August 2014

Shankaracharya's followers, Sai Baba devotees clash at Dharma Sansad

धर्म संसद में साई को भगवान, संत और गुरु नहीं माना गया। काशी विद्वत परिषद के संरक्षक शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती ने परिषद के निर्णय पर अंतिम मुहर लगाई। शंकराचार्य ने कहा कि अब मंदिरों में साई की पूजा नहीं होगी। भविष्य में साई के नाम से कोई मंदिर नहीं बनाया जाएगा। इससे पहले धर्म संसद में आए प्रस्तावों पर काशी विद्वत परिषद ने फैसला सुनाया। परिषद ने कहा कि साई को भगवान कहना शास्त्र और वेद सम्मत नहीं है। इसलिए उनको भगवान, गुरु और संत नहीं माना जा सकता। परिषद ने स्पष्ट किया कि दो दिन के मंथन के बाद साई किसी भी कसौटी पर भगवान सिद्घ नहीं हुए हैं।

कवर्धा में आयोजित धर्म संसद के अंतिम दिन सोमवार को शंकराचार्य ने कहा कि सनातन धर्म ने देश को एक बनाया है। गंगा ने पूरे देश में एकता का पाठ सिखाया। लोग साई को अवतार मान रहे हैं, जबकि अवतार उसे माना जाता है, जो अपनी इच्छा से शरीर का धारण करते हैं। साई को तो अपने वर्तमान का पता नहीं था, तो वे भगवान कैसे हो सकते हैं। शंकराचार्य ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उन्हें उम्मीद है कि वो गोहत्या रोकने के लिए प्रयास करेंगे। सरकार लोगों को धर्म की शिक्षा दिलाए। निरंजन अखाड़े के नरेंद्र गिरी ने कहा कि अगर तमाम मंदिरों से साई की मूर्तियों को नहीं हटाया गया तो मंदिरों से साई की मूर्तियों को हटाकर नदियों में विसर्जित किया जाएगा।

संतानहीन हिंदू कर सकता है दूसरी शादी:

शंकराचार्य ने धर्म संसद के सभी प्रस्तावों पर मानते हुए यह भी कहा कि अगर किसी हिंदू को संतान नहीं हो रही है तो वह दूसरी शादी कर सकता है। इसके अलावा गंगा को निर्मल अविरल धारा में प्रवाहित करने के लिए प्रयास करना होगा। विश्वविद्यालयों में गीता, रामायण और महाभारत की पढ़ाई अनिवार्य होना चाहिए। नकली संतों का बहिष्कार करना चाहिए। नारी का सम्मान बढ़ाना होगा। कानून से कोई हल नहीं निकलने वाला, इसके लिए धर्म जागरण अभियान चलाना होगा, का भी प्रस्ताव रखा गया। आखिरी प्रस्ताव अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण का था। सरकार को राम मंदिर निर्माण में आ रहे सभी अवरोध को दूर करने का प्रस्ताव भेजा गया है। देश में धर्म की रक्षा के लिए सनातन संघर्ष समिति का गठन किया गया है। यह कमेटी देश में अलग-अलग स्थानों पर धर्म संसद का आयोजन करेगी और नकली साधुओं को समाप्त करने के लिए अभियान चलाएगी।

साधुओं ने साई भक्त को घेरा:

धर्म संसद में एक साई समर्थक मनुष्यमित्र और साधुओं के बीच विवाद हो गया। मंच पर पहुंचे मनुष्यमित्र ने कहा कि धर्म संसद ¨हदुओं को बांटने का काम कर रही है। विवाद बढ़ा तो साधुओं के समूह ने उसे घेर लिया। किसी तरह पुलिस मनुष्यमित्र को बचाकर अपने साथ ले गई। तमाम संत साई के खिलाफ जमकर बोलते रहे। लेकिन जब साई भक्त मंच पर आए तो उनको अपनी बात रखने का मौका नहीं दिया गया।

Central government provide z category security to sangeet som

मुजफ्फरनगर दंगे के आरोपी और मेरठ के सरधना से भाजपा विधायक संगीत सोम को केंद्र सरकार ने जेड सुरक्षा प्रदान की है। यह सुरक्षा उन्हें खुफिया रिपोर्ट के आधार पर दी गई है। जिसका फैसला गृह मंत्रालय की उच्च स्तरीय कमेटी की ओर से लिया गया है। गृह मंत्रालय के मुताबिक खुफिया रिपोर्ट में सोम पर मंडराते खतरे की आशंका जताई गई है।

जेड श्रेणी की सुरक्षा मिलने पर संगीत सोम ने कहा है कि राज्य सरकार की तरफ से उन्हें पहले से वाई प्लस श्रेणी की सुरक्षा मिली हुई थी। उनकी जान को खतरा है जिसके लिए केंद्रीय गृहमंत्रालय की तरफ से जेड श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की गई है। उनके घर पर हमला भी हो चुका है। जम्मू कश्मीर से उन्हें जान से मारने की धमकी मिल चुकी है।

कांग्रेस ने केंद्र के इस फैसले को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए इसकी निंदा की है। कांग्रेस नेता राशिद अल्वी ने कहा है कि जहां एक ओर केंद्र सरकार दंगों के आरोपी को सुरक्षा दे रही है। वहीं पीड़ितों की व्यथा जानने के लिए उसके पास समय ही नहीं है। उन्होंने कहा कि सरकार पीड़ितों के लिए कुछ नहीं कर रही है और वह खुले में रहने को मजबूर हैं। उन्होंने केंद्र के इस फैसले को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है।

गौरतलब है कि संगीत सोम मुजफ्फरनगर दंगे के आरोपी है। दंगों के दौरान धर्म विशेष के हजारों लोगों को मजबूरन विस्थापित होना पड़ा था। इस दौरान राज्य सरकार को भी लोगों की बेरुखी का सामना करना पड़ा। 

Modi government completes three months, but challenges are ahead..

26 मई को नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए सरकार ने शपथ ग्रहण किया था और मंगलवार को इस सरकार ने तीन माह पूरे कर लिए। बीते तीन महीने में मोदी सरकार के फैसले किस तरह लोगों के लिए फायदेमंद साबित होंगे, इसका संदेश जनता तक पहुंचाना सरकार की नई चुनौती है। बीमा में विदेशी निवेश की सीमा बढ़ाने से जनता को होने वाले लाभ, किसानों और गरीबों के हित में डब्ल्यूटीओ में उठाए गए कड़े कदम और डिजिटल इंडिया संबंधी फैसले इस रणनीति के केंद्र में रहेंगे।

सूत्रों के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन फैसलों के बारे में जनता के बीच गए संदेश से संतुष्ट नहीं हैं। वे चाहते हैं कि जनता जाने कि ये फैसले क्यों और किस उद्देश्य से लिए गए। साथ ही जनता को सीधे क्या लाभ मिलेगा, इसका भी संदेश दिया जाना चाहिए। लिहाजा सौ दिन पूरे होने पर सरकार अपने फैसलों के बारे में जनता को बताने की कोशिश करेगी।

इसके लिए उन सभी इकाइयों को चौकस किया जा रहा है, जो इस काम के लिए जिम्मेदार हैं। माना जा रहा है कि सरकार इसके लिए एक अभियान चला सकती है। प्रधानमंत्री कार्यालय ने भविष्य में लिए जाने वाले फैसलों की जानकारी भी जनता को इसी अंदाज में देने के निर्देश दिए हैं। सभी मंत्रालय बीते तीन महीने में लिए गए फैसलों की सूची तैयार कर रहे हैं।

सभी मंत्रालयों से पहली सितंबर तक यह सूची तैयार कर प्रधानमंत्री कार्यालय में प्रजेंटेशन देने को कहा गया है। उसके बाद ही सरकार सौ दिन के अपने रिपोर्ट कार्ड तैयार करेगी। सभी मंत्रालय अलग-अलग अपने-अपने फैसलों से जनता को होने वाले लाभ के बारे में बताने की कोशिश करेंगे।

Indecent comments over narendra modi on website

सोमवार को दोपहर बाद वेबसाइट पर पाकिस्तानी झंडे की तस्वीर और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी की गई। एक निजी संस्था की वेबसाइट हैक कर हैकरों ने यह कारस्तानी की। संस्थापक ने लिखित शिकायत पुलिस से करते हुए कार्रवाई की मांग की है।

कुशीनगर की संस्था संकल्प धर्मादा ट्रस्ट द्वारा क्षेत्र के गरीब बच्चों को निश्शुल्क शिक्षा देने का कार्य किया जाता है। इस संस्था की वेबसाइट डब्लू डब्लू डब्लू डाट एसएसडी ट्रस्ट डॉट ओआरजी है। इसी वेबसाइट को हैकरों ने हैक कर पाकिस्तानी झंडे के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अभद्र टिप्पणी कर डाली। कल दिन में किसी ने वेबसाइट खोली तो पाकिस्तानी झंडा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर यह आपत्तिजनक टिप्पणी देखी और संस्था के संस्थापक एवं गोरखपुर विश्वविद्यालय छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष श्रीकांत मिश्र को बनारस से फोन किया।

श्रीकांत खुद सेवरही पुलिस के पास शिकायती पत्र लेकर गए और जांच कर कार्रवाई की मांग की। थानाध्यक्ष जैसराज यादव के अनुसार तहरीर दर्ज कर जांच की जा रही है।

Shah Rukh Khan gets police protection post receiving threats

फिल्म निर्माता करीम मोरानी के घर बाहर हुई फायरिंग के बाद मोरानी के दोस्त और अभिनेता शाहरुख खान को भी अंडरवर्ल्‍ड से धमकी मिलने की खबर है। इस धमकी के बाद शाहरुख के बंगले 'मन्नत' की सिक्योरिटी भी बढ़ा दी गई है।

सूत्रों का कहना है कि अली मोरानी के घर के बाहर फायरिंग करने वाले गैंगस्टर रवि पुजारी ने फोन करके धमकी दी और शाहरुख खान की आने वाली फिल्म के ओवरसीज राइट्स देने को कहा। खबर है कि मुंबई पुलिस ने इस मामले में पुजारी के एक साथी को हिरासत में ले लिया है और क्राइम ब्रांच की एक टीम मन्नत की सिक्योरिटी में लगा दी है।

शाहरुख की तरफ से इस मामले पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। इससे पहले शनिवार रात मुंबई के जुहू इलाके में अली मोरानी और करीम मोरानी के घर के बाहर कुछ अज्ञात लोगों ने फायरिंग की। 'राजा हिन्दुस्तानी', 'दामिनी' और 'दुश्मनी' जैसी कई ब़डी और सफल फिल्मों के निर्माता अली मोरानी को 2जी घोटाले के एक मामले में गिरफ्तार किया जा चुका है। एक न्यूज चैनल के साथ बात करते हुए गैंगस्टर रवि पुजारी ने हमले की जिम्मेदारी ली है। गैंगस्टर ने कहा कि उसने कुछ दिन पहले ही मोरानी को धमकी भरा फोन कॉल भी किया था।

Monday, 25 August 2014

Bihar by-polls: RJD-JD (U)-Congress alliance defeats BJP-LJP by 6-4, Nitish thanks people for support

The RJD won Rajnagar, Mohiuddinagar and Chapra seats, while its partner JD (U) registered victory in Jale and Parbatta. It’s another ally Congress managed to win Bhagalpur seat.

The BJP won Banka, Mohania, Hajipur and Narkatiaganj, while its new ally LJP failed to win Parbatta seat.

RJD candidate Randhir Singh defeated his nearest rival and BJP candidate Kanhaiya Singh by over 16000 votes, while party nominee Ajay Kumar Bulganin registered stunning victory against BJP candidate in Mohiuddinagar by over 21000 votes.

In Rajnagar (Reserved), RJD candidate Ramwatar Paswan defeated his nearest rival and saffron party candidate by a convincing margin.

Former transport minister and JD (U) candidate RN Singh defeated his nearest rival and BJP-supported LJP candidate Suhaili Mehta by a margin of around 30000 votes. In Bhagalpur, its ally Congress had fielded Ajit Sharma who defeated his nearest rival and BJP nominee.

BJP candidate Rashmi Verma won Narkatiaganj seats by defeating Congress’ Fakhrudding with a margin of around 15000 votes, while party candidate Ramnarayan Mandal won Banka assembly seats by defeating his nearest candidate Iqbal Ansari.

In Mohania, BJP candidate Niranjan Ram defeated RJD nominee, while party nominee Awadhesh Kumar won Hajipur seat by defeating Rajendra Rai of JD (U).

The BJP had fielded candidates on nine seats and LJP on one. The JD (U) and RJD had contested on four seats each, while Congress had put up candidates in constituencies.

The outcome of the by-poll would not have much impact on health of Jitan Ram Manjhi Cabinet as it enjoys support of 145 MLAs in the 243-member house whose effective strength at present is 232.

The by-poll results assume significant as it showed the mood of the people before next year's assembly polls.

The BJP had won six out of the 10 seats in 2010 assembly election. Moreover, they had the challenge to prove that massive victory in the general elections was not a fluke.

Considering this in mind, the BJP leaders along with its allies LJP and RLSP aggressively campaigned for the by-poll.

Altogether 94 candidates including 5 women were in the fray. Hajipur had maximum 15 contestants, while Banka and Rajnagar (SC) had a minimum of six candidates each.

A total of 26,42,407 voters exercised their franchise in 2,422 booths on 21st August.

Source: Latest News

Fire breaks out in Chandni Chowk, 16 fire tenders rushed to spot

Sixteen fire tenders have been rushed to the spot to douse the flames. However, the narrow by-lanes are hampering into the efforts of fire fighters.

Earlier on Monday, a fire broke out at NIIT centre located in Rama building located in A-block of Connaught Place.

The cause of the fire is yet to be ascertained.

More details awaited…..

Source: Latest News