Showing posts with label newspaper news. Show all posts
Showing posts with label newspaper news. Show all posts

Monday, 8 September 2014

Constable rapes to girl

जौनपुर में उत्तर प्रदेश पुलिस के एक सिपाही ने अपने मित्र की पुत्री से दुष्कर्म कर उसका वीडियो बना लिया। इसके बाद वह धमकी देकर लगातार दो वर्ष तक उसका यौन शोषण करता रहा। इससे ऊबकर लड़की से साहस दिखाया और पुलिस से उसकी शिकायत की। इसके बाद एसपी की पहल पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। बालिका के बयान दर्ज किए गए हैं।

दो वर्ष तक दोस्त की बेटी के साथ सिपाही के दुष्कर्म करने ंकी जांच शुरू कर दी गई है। एसपी बबलू कुमार ने यह जिम्मेदारी सीओ सदर अल्का भटनागर को सौंपी है। अलका भटनागर ने बताया कि लड़की का बयान लिया जा चुका है उसने सिपाही राजेश बहादुर सिंह पर विश्वास में लेकर एक बार से अधिक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है।

फिलहाल इस मामले की जांच पूरी होने पर तस्वीर सामने आएगी। अभी जांच शुरुआती दौर में है इसलिए लड़की के अलावा इस मामले में संबंधित किसी और का बयान नहीं लिया गया। सिपाही इस समय मीरजापुर में तैनात है इस वजह से उसका बयान अभी तक नहीं हो सका है। इस मामले में उन सभी का बयान लिया जाना है जो लड़की और सिपाही के बेहद करीब हैं ताकि दोनों के संबंधों व आरोपों के बारे में स्पष्ट जानकारी सामने आ जाए।

गौरतलब है कि नगर कोतवाली क्षेत्र की निवासी लड़की के पिता से संबंध होने के कारण सिपाही लड़की को बेहद करीब से जानने लगा और कई अवसरों पर उसका सहयोग भी किया। इसी कारण उसने लड़की के परिवार में उसने विश्वसनीय जगह बना ली। घटना जुलाई में हुई और अब एसपी के पास प्रार्थना पत्र पहुंचने पर पुलिस महकमे में हड़कंप मचा है। सिपाही एएसपी सिटी कार्यालय में तैनात था।

Mother takes son to police for raping minor

चौबीस परगना जिले के डायमंड हार्बर में एक मां ने मानवता के खातिर पुत्रमोह का त्याग कर दिया और सात साल की मासूम के साथ दुष्कर्म करने वाले अपने बेटे के खिलाफ खुद पुलिस में शिकायत की और उसे गिरफ्तार कराया। इतना ही नहीं इस मां ने पहली कक्षा में पढ़ने वाली दरिंदगी की शिकार अबोध छात्रा को अस्पताल भी लेकर गई। बेटे और तीन अन्य ने जहां मानवता को शर्मसार करने वाला कृत्य किया, वहीं उसक मां ने मिसाल पेश की।

पुलिस को घटना की सूचना तब मिली, जब ऐनूर बीबी ने शुक्रवार को डायमंड हार्बर थाने पहुंचकर अपने कंडक्टर बेटे नाजिर शेख के खिलाफ मासूम से दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई। एसडीओपी रुपांतर सेनगुप्ता ने बताया कि पुलिस ने नाजिर को गिरफ्तार कर लिया है। नशे में धुत होकर घर पहुंचे नाजिर शेख ने ही मासूम से दुष्कर्म करने की बात मां को बताई थी।

स्कूल से बाहर टॉयलेट

करने गई थी मासूम

नाजिर और तीन अन्य ने मासूम के साथ उस वक्त मुंह काला किया, जब स्कूल का शौचालय बंद होने से वह बाहर टॉयलेट करने गई थी। चारों दरिंदों ने उसके साथ वहशियाना कृत्य करने के बाद उसे बेहोशी की हालत में स्कूल के पास की झाड़ियों में फेंक दिया था।

दौड़ी-दौड़ी पहुंची ऐनूर बीबी

नशेड़ी बेटे नाजिर ने जब मां ऐनूर बीबी को अपने कुकर्म की बात बताई तो वह बेटे को संभालने और मामले को दबाने की कोशिश करने की बजाय खुद दौड़ी-दौड़ी घटनास्थल पर पहुंची। वहां झाड़ियों में पड़ी बेहोश मासूम के वस्त्र ठीक किए और उसे अपने आंचल में उठाकर डायमंड हार्बर अस्पताल पहुंची। मासूम की हालत गंभीर बताई गई है।

अस्पताल से पहुंची थाने

दरिंदगी की शिकार मासूम को अस्पताल में भर्ती कराने के बाद ऐनूर बीबी, पुलिस थाने पहुंची और अपने बेटे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। उधर पीड़ित छात्रा के परिजन घटना से बेखबर थे, उन्हें काफी देर बाद जानकारी मिली।

स्कूल का घेराव किया

मामला उजागर होने के बाद पीड़िता के परिजन और स्कूल के अन्य विद्यार्थियों के माता-पिता स्कूल पहुंचे और स्कूल संचालकों का घेराव कर टॉयलेट तत्काल खोलने की मांग की।

MS Dhoni says he doesnt want any new controversy

टी20 मैच के अंतिम ओवर में भारत को 17 रन चाहिए थे लेकिन धौनी की धीमी बल्लेबाजी के कारण भारत को हार झेलनी पड़ी जिसे कहीं ना कही खुद धौनी ने भी माना है। भारत के इस लंबे इंग्लैंड दौरे पर काफी कुछ हुआ। विवादों से लेकर हार तक और फिर शानदार वनडे सीरीज जीत से लेकर अंत में टी20 रोमांच तक..इन सभी चीजों के बाद कप्तान की थकान जाहिर है। खासतौर पर इस दौरे को खत्म करने वाले टी20 मैच में जो कुछ रविवार को हुआ उसने कहीं ना कहीं कप्तान धौनी को परेशान छोड़ दिया है और आज उसकी खीझ भी सामने आ गई। आखिर ऐसा क्या कहा धौनी ने, आइए जानते हैं।

दरअसल, कल बर्मिंघम में हुए टी20 मैच के दौरान मैदान खचाखच भरा हुआ था और बर्मिंघम में भारत के लोगों की अच्छी खासी संख्या होने के कारण टीम इंडिया को अच्छा समर्थन भी मिला। इसी दौरान तमाम भारतीय फैंस ने इंग्लैंड के खिलाड़ियों की 'हूटिंग' भी की और उन्हें चिढ़ाने का प्रयास किया। खासतौर पर मोइन अली को। ऐसे में जब भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धौनी से इसके बारे में पूछा गया तो उन्होंने खीझते हुए कहा, 'क्या आपने तब ये सवाल पूछा था जब जडेजा के साथ ऐसा बर्ताव हुआ था? ये दौरे का आखिरी दिन है और मैं कोई नए विवाद को जन्म देना नहीं चाहता।' वहीं, दूसरी तरफ जीत का असर इंग्लिश टी20 कप्तान व 'मैन ऑफ द मैच' इयोन मॉर्गन पर साफ नजर आया जिन्होंने बड़े आराम से मुस्कराते हुए इस सवाल को ये कहकर किनारे कर दिया कि हम सबके साथ ऐसा होता है।

Two hundred marine commandos sent to jammu kashmir

जम्मू-कश्मीर की आपदा से निपटने के लिए अब एनडीआरएफ टीम के साथ नेवी के दो सौ मरीन कमांडो को भी भेजा जा रहा है। बाढ़ से आई आपदा से निपटने के लिए राष्ट्रीय आपदा कार्रवाई बल (एनडीआरएफ) की पांच और टीमों के साथ-साथ 70 नौकाएं भेजी गई हैं। इसके साथ ही श्रीनगर, जम्मू और दिल्ली में कंट्रोल रूम भी बनाए गए हैं। राज्य में अभी तक एनडीआरएफ की 12 टीमें तैनात हैं, जो लगभग चार हजार लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचा चुकी हैं।

रविवार को गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने जम्मू-कश्मीर में बाढ़ की स्थिति की समीक्षा की। समीक्षा के बाद उन्होंने एनडीआरएफ की पांच अन्य टीमें और 70 नौकाएं तत्काल बाढ़ग्रस्त इलाके में भेजने का आदेश दिया। इसके बाद एनडीआरएफ टीमें और नौकाओं को जम्मू-कश्मीर भेज दिया गया है। साथ ही ऐहतियात के तौर पर एनडीआरएफ ने पुणे, गाजियाबाद और गांधीनगर में अपनी टीमों को तैयार रहने को कहा है। एनडीआरएफ के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि जरूरत पड़ने पर इन टीमों को कभी भी जम्मू-कश्मीर भेजा जा सकता है।

प्राकृतिक आपदा की इस कठिन घड़ी में लोगों को सही जानकारी देने और जरूरतमंदों तक सहायता पहुंचाने के लिए श्रीनगर और जम्मू के साथ-साथ दिल्ली में कंट्रोल रूम बनाए गए हैं। ये कंट्रोल रूम राहत व बचाव के काम में लगी एजेंसियों के बीच बेहतर तालमेल बिठाने का भी काम करेंगी। दिल्ली में जम्मू-कश्मीर हाऊस के साथ ही गृह मंत्रालय में कंट्रोल रूम ने काम करना शुरू कर दिया है। इन कंट्रोल रूम के फोन व मोबाइल नंबर भी जारी किया है। श्रीनगर में- 0194-2452138 और जम्मू में- 0191-2560401 ने काम करना शुरू कर दिया है। वहीं दिल्ली स्थित जम्मू-कश्मीर हाऊस में दो नंबर 011-24611210 और 24611108 के साथ ही गृह मंत्रालय में 011-23093054, 23092763, 23093564, 23092923, 23092885, 23093566, 23093563 पर संपर्क किया जा सकता है।

जम्मू कश्मीर में फंसे बिहारियों के लिए राज्य सरकार ने जारी किया हेल्पलाइन

जम्मू कश्मीर में आई बाढ में फंसे बिहारियों की सहायता के लिए आपदा प्रबंधन विभाग ने हेल्प लाइन नंबर जारी किया है। विभाग के प्रधान सचिव ने बताया कि लोग इस नंबर पर फोन करके अपनी जानकारी दे सकते हैं। राज्य सरकार उनकी मदद के लिए हर संभव प्रयास करेगी। हेल्पलाइन नंबर है:- 0612- 2217304

78 sexual offence cases against children reported in

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले से एक चौकाने वाली घटना समाने आई है। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक यहां 9 माह में पॉक्सो एक्ट के तहत दिसंबर 2013 से अगस्त 2014 के बीच बच्चों से यौन अपराध के 78 मामले दर्ज हुए हैं।

पुलिस रिकार्ड के मुताबिक जिले के विभिन्न पुलिस स्टेशनों में बाल संरक्षण के अंदर यौन अपराध अधिनियम 2012 के तहत 78 मामले दर्ज हुए हैं। आंकड़ों के मुताबिक 78 में से 49 मामले रेप और बाकी छेड़छाड़ और अपहरण के मामले दर्ज हैं। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधिश मयंक चौहान ने इस मामले की सुनवाई शुरू कर कर दी है। इस मामले में पीड़ितों के बयान सीआरपीसी की धारा 164 के तहत दर्ज किए गए हैं। 

Ganesh immersion today

दस दिन तक चला गणेशोत्सव सोमवार को समाप्त हो रहा है। अनंत चतुर्दशी के इस मौके पर देशभर में गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन किया जाएगा।

महाराष्ट्र समेत देशभर में सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए गए हैं। सुबह से ही पंडालों में गणेश भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। मुंबई में लाल बाग के राजा के दर्शन के लिए लंबी कतारें लगी हुई हैं।

देश के कई स्थानों पर नदियों में गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन पर पाबंदी लगी हुई है। वहां विसर्जन के लिए विशेष बंदोबस्त किए गए हैं। गणपति विसर्जन को देखते हुए वेस्टर्न और सेंट्रल रेलवे ने मुंबई में देर रात तक विशेष लोकल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। यहां चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा कर्मी तैनात किए गए हैं।

वहीं, देश के कई भागों में रविवार को ही गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। दिल्ली और इसके आसपास के क्षेत्रों में इस दौरान भव्य शोभा यात्राएं निकाली गई। श्रद्धालुओं ने गणपति बप्पा मोरया और जय माता दी के उद्घोष से वातावरण को भक्तिपूर्ण बना दिया। इसमें मां दुर्गा की प्रतिमाएं भी शामिल की गई थीं। श्रद्धालुओं ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाया और ढोल नगाड़े की धुन पर जमकर डांस किया। गीतों के माध्यम से भगवान श्रीगण्ेश व माता के रूपों का गुणगान किया गया। रविवार शाम श्रद्धालुओं ने यमुना नदी के कुदेसिया घाट पर पहुंचकर भगवान श्रीगणेश व मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन किया। मूर्ति विसर्जन का कार्यक्रम देर शाम तक चलता रहा। कार्यक्रम के दौरान मटकी फोड़ने का भी आयोजन किया गया। अहमदाबाद में भी साबरमती नदी में श्रद्धालुओं ने गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन किया।

SC seeks Centre's response on hearing Italian marine

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को इतालवी मरीन मैसीमिलानो लातोर की याचिका पर केंद्र सरकार से प्रतिक्रिया मांगी। लातोर ब्रेन स्ट्रोक से ग्रसित है और वह इलाज के लिए अपने देश इटली जाना चाहता है।

इतालवी नौसैनिक लातोर ने अपनी बीमारी के आधार पर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर दो माह के लिए इटली जाने की इजाजत मांगी है। जिससे वह वहां अपना बेन स्ट्रोक का इलाज करवा सके। सुप्रीम कोर्ट ने लातोर की याचिका पर सुनवाई करते हुए केंद्र सरकार से इस पर प्रतिक्रिया मांगी। इसके साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने लातोर को दो सप्ताह के लिए पुलिस के समक्ष व्यक्तिगत रूप पेश होने पर छूट भी दी।

गौरतलब है कि नौसैनिक मैसीमिलानो लातोर व सल्वाटोर गिरोन ने फरवरी 2012 में कथित रूप से दो भारतीय मछुआरों की हत्या की थी। इस घटना के बाद भारत और इटली के कूटनीतिक संबंध काफी तनावपूर्ण हो गए थे। नौसैनिकों ने कहा था कि उन्होंने समुद्री लुटेरे जानकर गोलियां चलाई, जिसमें दो भारतीय मछुआरों की जान चली गई। इस मामले में दोषी करार होने पर उन्हें अधिकतम 10 साल की सजा हो सकती है।

Rape accused swamy nityanand produced today for potency test

सुप्रीम कोर्ट द्वारा दुष्कर्म आरोपी स्वामी नित्यानंद की याचिका खारिज करने के बाद सोमवार को उनका पोटेंसी टेस्ट किया गया। नित्यानंद ने टेस्ट कराने के खिलाफ एक याचिका दायर की थी, जिसे कोर्ट ने ठुकरा दिया। इस फैसले के बाद आज नित्यानंद को सीआईडी ने कस्टडी में ले लिया था। आज उन्हें पौरुष परीक्षण के लिए बेंगलुरु स्थित विक्टोरिया अस्पताल में लाया गया। अस्पताल के बाहर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। इसके अलावा उन्हें आवाज का नमूना भी देना होगा। सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में पिछले तीन वर्षो में कोई प्रगति न होने पर पुलिस के रवैये पर भी नाराजगी जताई है।

गौरतलब है कि स्वामी नित्यानंद को कर्नाटक हाई कोर्ट पोटेंसी टेस्ट व खून तथा आवाज के नमूने देने के लिए जांच अधिकारी के समक्ष पेश होने का आदेश दिया था, लेकिन नित्यानंद ने आदेश का पालन नहीं किया और हाई कोर्ट के आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी। 

If ranjeet sinha found guilty than we will take action against him: supreme court:

2जी और कोयला घोटाले के आरोपियों समेत आयकर विभाग की जांच झेल रहे लोगों से लगातार मुलाकात को लेकर सीबीआइ निदेशक रंजीत सिन्हा की मुश्किलें और बढ़ती दिखाई दे रही हैं। सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि उनके ऊपर लगे आरोप बेहद संगीन है। यदि यह आरोप सही पाए गए तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस बाबत कोर्ट ने उन्हें एक सप्ताह के अंदर जवाब देने का निर्देश दिया है।

कोर्ट ने सीबीआइ निदेशक को साफतौर पर एक सील बंद लिफाफे में अपने जवाब के साथ हलफनामा दायर करने का निर्देश दिया है। गौरतलब है कि आप नेता और वरिष्ठ वकील प्रशांत भूषण ने आरोप लगाया था कि टूजी घोटाले के आरोपियों ने मामले को प्रभावित करने के मकसद से सीबीआइ निदेशक रंजीत सिन्हा से मुलाकात की थी। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर प्रशांत भूषण ने बुधवार को रंजीत सिन्हा के आवास पर इन मुलाकातियों के सबूत वाले रजिस्टर की कापी सीबीआइ को सौंपी थी। 

Mary Kom collects 27 crore in first weekend

प्रियंका चोपड़ा ने शुक्रवार को रिलीज हुई अपनी फिल्म मैरीकॉम के रिलीज से पहले कहा था कि मैंने मैरीकॉम के लिए बहुत मेहनत की है और अगर मैरीकॉम नहीं चली तो मेरा दिल टूट जाएगा।

तो प्रियंका के फैंस के लिए अच्छी खबर है। मैरीकॉम ने सिर्फ तीन में 27.50 करोड़ का कारोबार कर लिया है। पहले दिन लगभग 8 करोड़ का बिजनेस करने वाली इस फिल्म के कारोबार में दूसरे और तीसरे दिन तेजी दर्ज हुई। शनिवार को मैरीकॉम ने लगभग 9 से ज्‍यादा और रविवार को 10 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया।

पहले हफ्ते में मैरीकॉम 50 करोड़ के आंकड़े के आसपास पहुंच सकती है। हालांकि फिल्म के तीन दिन के कलेक्शन को देखकर यह तो साफ हो गया है कि यह फिल्म 100 करोड़ क्लब में शायद ही अपनी जगह बना पाए।

Aap stings to bjp leaders dagar and dahiya

दिल्ली सरकार के गठन को लेकर भाजपा में चल रही सुगबुगाहट के बीच आम आदमी पार्टी [आप] ने एक स्टिंग के जरिए भाजपा नेताओं द्वारा आप विधायकों की खरीद-फरोख्त का खुलासा किया है। पार्टी ने भाजपा पर आप विधायकों को खरीदने का आरोप लगाया है। आप इस वीडियो को मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में सौंप देगी। पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने आज एक प्रेस कांफ्रेंस कर इस स्टिंग को मीडिया के सामने जारी किया।

इस स्टिंग पर भाजपा ने साफ किया है कि वह शेर सिंह डागर का बचाव नहीं करेगी, न ही इस बारे में कोई प्रेस कांफ्रेस कर सफाई देगी। सूत्रों के मुताबिक भाजपा इस संबंध में उनके खिलाफ कार्रवाई कर सकती है। संभावना यह भी है पार्टी डागर को कारण बताओ नोटिस जारी कर सकती है। दूसरी ओर कांग्रेस के पूर्व सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री अजय माकन ने दिल्ली में दोबारा चुनाव कराए जाने की मांग का समर्थन किया है।

आप द्वारा किए गए इस ऑपरेशन पर्दाफाश में कथित तौर पर भाजपा उपाध्यक्ष शेर सिंह डागर संगम विहार से आप विधायक दिनेश मोहनिया को अपने पक्ष में करने की कोशिश करते दिखाई दे रहे हैं। इस स्टिंग में रघुबीर दहिया और आप विधायक विवेक यादव को भी देखा जा सकता है। इस स्टिंग को यूट्यूब पर भी डाला गया है। आप का आरोप है कि भाजपा नेता ने मोहनिया को अपने पक्ष में करने के लिए चार करोड़ रुपये का लालच दिया था। वहीं मनीष सिसौदिया का कहना है कि भाजपा उनके विधायकों को खरीदने की पहले से ही कोशिश करती आ रही है। सिसोदिया ने बताया है कि पूरी बातचीत शेर सिंह डागर के साउथ एक्सटेंशन स्थित उनके घर में रिकॉर्ड की गई है।

गौरतलब है कि दिल्ली में सरकार के गठन के लिए कई माह से चली आ रही माथापच्ची के बाद अब उपराज्यपाल नजीब जंग ने सबसे बड़ी पार्टी के तौर पर भाजपा को बुलाने का मन लगभग बना लिया है। इस बाबत उनकी संस्तुति को राष्ट्रपति ने गृह मंत्रालय को भेज दिया है। उम्मीद की जा रही है कि भाजपा इस बाबत जल्द ही कोई फैसला ले लेगी। वहीं आम आदमी पार्टी लगातार मांग कर रही है कि दिल्ली में कोई भी पार्टी सरकार बनाने के काबिल नहीं है, लिहाजा यहां पर चुनाव करवाए जाने चाहिए।

SC stays execution of death sentence of Nithari killer

बहुचर्चित निठारी कांड के अभियुक्त सुरेंद्र कोली को फांसी दिए जाने संबंधी जेल प्रशासन की तैयारियों के बीच सोमवार तड़के आए एक फैक्स ने पूरे घटनाक्रम को बदल कर रख दिया। सूत्रों से मिली खबर के अनुसार सुप्रीम कोर्ट की ओर से भेजे गए एक फैक्स में कोली की फांसी को फिलहाल एक सप्ताह तक रोकने का आदेश आया।

यह सूचना पहले गाजियाबाद पहुंची जिसके बाद मेरठ जिला के पुलिस व प्रशासन को सूचित किया गया। पौने चार बजे सुबह की पुलिस की टीम एसएसपी आवास से फैक्स की प्रति लेकर जेल पहुंची और जेलर को सूचित किया। साढ़े चार बजे जेलर आरके वर्मा ने वरिष्ठ जेल अधीक्षक जेल अधीक्षक एसएचएम रिजवी से उनके आवास पर जाकर मुलाकात की। फैक्स के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने स्वीकार किया कि उन्हें फैक्स मिला और जेल प्रशासन उसकी स्टडी कर रहा है। फैक्स में क्या है, इसके बारे में उन्होंने कुछ बताने से इन्कार कर दिया। उधर, आधी रात बीतते ही मीडिया के बढ़ते जमावड़े को देख जेल प्रशासन ने रस्सा डालकर मीडिया की आवाजाही का जेल के निकट प्रतिबंधित कर दिया।

रात लगभग 12.30 बजे अतिरिक्त सुरक्षाबलों की भी तैनाती कर दी गई। सूत्रों की मानें तो रविवार की सुबह एक दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री ने जेल पहुंचकर कोली से मिलने की कोशिश भी की, लेकिन जेल प्रशासन के मना करने पर नोकझोंक के बाद उन्हें लौटना पड़ा। हालांकि इस घटना से जेल प्रशासन ने इन्कार किया है।

चीफ जस्टिस आज करेंगे सुनवाई!

कोली को फांसी की चर्चाओं के बीच रविवार रात को एक नई जानकारी सामने आई। प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार कोली को फांसी दिए जाने के खिलाफ उसके वकील ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका डाल दी है, जिस पर सोमवार को चीफ जस्टिस को सुनवाई करनी है। इसलिए माना जा रहा है कि फांसी की तिथि एक दो दिन आगे पीछे भी हो सकती है?

तैयारियां थीं जोरदार

कोली को फांसी देने के मामले में जेल प्रशासन की तैयारियों को देखकर लग रहा है कि उसको किसी भी क्षण फांसी दी जा सकती है। पूरे मामले को गोपनीय रखने के कारण लगातार इस मामले की तारीख आगे-पीछे की जा रही है। आठ से 12 सितंबर के बीच किसी भी दिन सुरेन्द्र कोली को तड़के फांसी पर लटकाने की योजना तैयार थी। कल रविवार को जेल प्रशासन ने ऐसे फांसी का खाका तैयार किया। पवन जल्लाद ने भी फांसी घर पर बने लीवर पर प्रैक्टिस के बाद ग्रीस, तेल आदि लगाया था। कोली की इच्छाएं एक-एक कर पूरी की जा रही है। वह कई दिनों से बाहर घूमने की मांग कर रहा था। कल कुछ देर के लिए उसे खुले में घुमाया गया और मांग के मुताबिक हनुमानाष्टक भी सौंपा गया। कोली का वजन 48 किलो बताया गया है। आधी रात बीतते ही मीडिया के जेल के निकट बढ़ते जमावड़े को देख जेल प्रशासन ने रस्सा डालकर मीडिया की आवाजाही का जेल के निकट प्रतिबंधित कर दिया। रात में अतिरिक्त सुरक्षाबलों की भी तैनाती कर दी गई।

Modi writes to Sharif, offers help for flood victims

एक अच्छे पड़ोसी की तरह सदाशयता का परिचय देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कुदरत के कहर से कराह रहे पाकिस्तान के बाढ़ पीड़ितों को हरसंभव मदद मुहैया कराने की पेशकश की। उन्होंने इस बारे में पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को पत्र भी लिखा। पीएम ने कहा, 'संकट की इस घड़ी में हम गुलाम कश्मीर के बाढ़ पीड़ित लोगों की मदद के लिए तैयार हैं। जानमाल के भारी नुकसान पर हमें दुख हैं। पीड़ित परिवारों के प्रति हमारी सहानुभूति है।' लेकिन दोस्ती की आड़ में हमेशा छलावा करते आए पाकिस्तान को भारत की यह मानवीय पेशकश रास नहीं आई। उसने फौरन ही मोदी के इस प्रस्ताव को एक तरह से ठुकरा दिया। पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय की ओर से कहा गया कि गुलाम कश्मीर व अन्य हिस्सों में आई बाढ़ से निपटने के लिए राहत और बचाव कार्य प्रभावी तरीके से चलाया जा रहा है। नवाज शरीफ खुद इसकी निगरानी कर रहे हैं। मोदी के प्रस्ताव के जवाब में उल्टे पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर के बाढ़ पीड़ितों को मदद देने की पेशकश कर दी।

दरअसल प्रधानमंत्री मोदी रविवार को जम्मू-कश्मीर के दौरे पर थे। बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण करने के बाद श्रीनगर में उन्होंने कहा, 'हमारी तरह ही पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में भी बाढ़ के चलते जानमाल का भारी नुकसान हुआ है। अगर पाकिस्तान सरकार चाहे तो संकट की इस घड़ी में भारत गुलाम कश्मीर के बाढ़ पीड़ितों की हरसंभव मदद के लिए तैयार है।' उन्होंने बाद में इस बारे में एक औपचारिक पत्र भी प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को भेजा, जिसे भारतीय उच्चायोग ने रविवार शाम को इस्लामाबाद में पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय को सौंप दिया। अपने पत्र में मोदी ने भरोसा दिलाया, 'संकट की इस घड़ी में मैं आपके साथ हूं। बाढ़ पीड़ितों के लिए पाकिस्तान की सरकार जो राहत अभियान चला रही है, उसमें मैं मदद देने का प्रस्ताव करता हूं। जहां आपको जरूरत महसूस हो, वहां हमारे संसाधन आपके लिए मौजूद रहेंगे।'

पीएम के इस बयान के बाद पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय की ओर से कहा गया कि हमारे प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया है। राहत और बचाव अभियान प्रभावी तरीके से चलाया जा रहा है। नवाज सरकार की ओर से औपचारिकता निभाने के लिए यह भी कहा गया कि पाकिस्तान के लोग भारत में बाढ़ के चलते हुई तबाही से दुखी है। जम्मू-कश्मीर के लोगों की हरसंभव मदद करने के लिए पाकिस्तान तैयार है।

Source: News in Hindi and Newspaper

Last over of T20 match mistake of Dhoni

एजबेस्टन के मैदान पर टीम इंडिया अपने इंग्लैंड दौरे के आखिरी मुकाबले के लिए उतरी थी। टेस्ट में हार और वनडे सीरीज में जीत के बाद उम्मीद थी कि टीम इंडिया दौरे का अंत करने वाले एकमात्र टी20 मैच में जीत हासिल करके विजयी समापन करेगी लेकिन ऐसा नहीं हो सका और टीम इंडिया महज 3 रन से चूक गई। एक समय भारतीय टीम लक्ष्य (181) के करीब तेजी से बढ़ती नजर आ रही थी लेकिन अचानक मैच यूं पलटा कि भारतीय फैंस को भी अपनी आंखों पर भरोसा नहीं हुआ। विराट कोहली (66), शिखर धवन (33) और सुरेश रैना (25) कुछ तेज पारियां खेल चुके थे लेकिन अंतिम ओवर में भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धौनी का अति-आत्मविश्वास टीम को ले डूबा। क्या हुआ इस ओवर में जिसने धौनी पर सवालों की बौछार लगा दी है, आइए जानते हैं....

- क्या हुआ उस ओवर में?:
अंतिम ओवर में भारत को 17 रन चाहिए थे, पिच पर भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धौनी और अंबाती रायुडू मौजूद थे। दोनों ही बेहतरीन बल्लेबाज थे लेकिन शायद धौनी को ऐसा नहीं लगता था। ओवर की पहली ही गेंद पर धौनी ने छक्का जड़ा तो मैदान झूम उठा, इसके बाद दूसरी गेंद पर वो धीमी गेंद को ठीक से नहीं पढ़ सके और दो रन से ही संतोष करना पड़ा। अब चार गेंदों में महज 8 रन चाहिए थे लेकिन धौनी ने कुछ ऐसा किया जिसको देखकर फैंस खीझ से भर गए। तीसरी गेंद पर एक और धीमी गेंद पर धौनी शॉट खेलने से चूके लेकिन रन की गुजाइश होने के बावजूद उन्होंने रायुडू को वापस भेज दिया। अब तीन गेंदों में बराबरी के लिए 8 रन चाहिए थे जबकि जीत के लिए 9 रन। चौथी गेंद पर धौनी ने मिड ऑफ पर एक चौका जड़ा। एक बार फिर उम्मीद जग गई। अब जीत के लिए महज 5 रन चाहिए थे और बराबरी के लिए चार रन। पांचवीं गेंद पर सब तक चौंक गए जब धौनी ने गुंजाइश के बावजूद रन लेने से मना कर दिया और सारी जिम्मेदारी खुद उठाने का फैसला लिया। अब अंतिम गेंद पर फिल्मी कहानी की तरह एक छक्के की जरूरत थी लेकिन धौनी शायद ये भूल गए थे कि हर बार ऐसा नहीं होता। क्रिस वोक्स ने एक छोटी गेंद की और धौनी उस पर महज एक रन ही ले सके। नतीजतन भारत 3 रन से हार गया।

- क्या अपने खिलाड़ियों पर भरोसा नहीं?:
पिच पर धौनी के साथ अंतिम ओवर में अंबाती रायुडू मौजूद थे। जी हां, वही अंबाती रायुडू जिन्हें वनडे सीरीज के सिर्फ अंतिम 3 मैचों में खिलाया गया लेकिन आपको बता दें कि इन तीन मैचों में रायुडू को सिर्फ दो बार बल्लेबाजी करने का मौका मिला और दोनों ही मौकों पर उन्होंने शानदार अर्धशतक जड़े। तीसरे वनडे में उन्होंने नाबाद 64 रन की पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई थी जबकि अंतिम वनडे में उन्होंने 53 रनों की पारी खेली थी। इसके बावजूद धौनी ने टी20 के अंतिम ओवर में रायुडू पर भरोसा नहीं किया और उन्हें स्ट्राइक पर लाने से इन्कार कर दिया। अब ये सवाल लंबे समय तक धौनी को हैरान करता रहेगा कि क्या धौनी को अपने खिलाड़ियों पर जरा भी भरोसा नहीं रहा।

Actress Shruthi Chandralekha Arrested for Killing Husband

आठ महीने पहले चेन्नई में पति का कत्ल करके फरार होने वाली एक्ट्रेस को आखिरकार पुलिस ने बेंगलूर से गिरफ्तार कर लिया। 22 वर्षीय श्रुति चंद्रलेखा नाम की इस साउथ इंडियन हीरोइन का आरोप है कि उसका 35 वर्षीय पति उस पर पॉर्न फिल्म में काम करने का दबाव बना रहा था।

पुलिस ने तीन दिन पहले श्रुति को गिरफ्तार किया था। पुलिस का कहना है कि श्रुति चंद्रलेखा ने अपने दो साथियों की मदद से अपने पति एस रोनाल्डो पीटर प्रिंत्सो का कत्ल किया था। पुलिस ने जनवरी में उसके पांच साथियों को गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस के मुताबिक कन्नड़ और तमिल फिल्मों में काम कर चुकी श्रुति ने अपने साथियों की मदद से पति की लाश को ठिकाने लगा दिया था।

श्रुति ने अपने पहले पति से अलग होकर प्रिंत्सो से दूसरी शादी की थी। प्रिंत्सो ने नया बिजनेस किया था, जिसमें उसको घाटा हो गया था। उस पर पार्टनरों का पैसा लौटाने का दबाव था। पैसा लौटाने के दबाव में उसने पॉर्न फिल्म बनाने का फैसला किया और चंद्रलेखा पर इस फिल्म में काम करने का दबाव बनाने लगा। एक जांच अधिकारी के मुताबिक प्रिंत्सो चंद्रलेखा को ग्रुप सेक्स का हिस्सा बनाना चाहता था, लेकिन उसने इससे साफ इंकार कर दिया था।

इसी के बाद चंद्रलेखा ने प्रिंत्सो को जान से मारने की साजिश रची। चंद्रलेखा ने 18 जनवरी को प्रिंत्सो को दूध में मिलाकर जहर दिया और उसके बेहोश होते ही गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। उसने साथियों की मदद से प्रिंत्सो का शव जमीन में गाड़ दिया। प्रिंत्सो के लापता होने पर उनके भाई ने पुलिस में शिकायत की थी और पुलिस ने शक के आधार पर चंद्रलेखा के साथी प्रिन्सन को पकड़ा तो उसने पुलिस के सामने सब कुछ उगल दिया।

Tuesday, 2 September 2014

100 days of modi government: 10 decisions which will change fate of country

दो सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली नई सरकार के सौ दिन पूरे हो रहे हैं। इस दौरान कई ऐसे फैसले लिए गए हैं जो आने वाले दिनों देश की तस्वीर बदलकर रख देगा। आइए जानते हैं वो कौन से ऐसे फैसले हैं जिनका दूरगामी असर होगा।

1. काले धन पर एसआइटी

एनडीए सरकार बनने के साथ ही मोदी ने विदेशों में जमा काले धन की वापसी के लिए एसआइटी के गठन का फैसला लिया। हालांकि कोर्ट ने इसके लिए पिछली सरकार को ही आदेश दिया था लेकिन इस पर फैसला टलता रहा और आखिरकार सत्ता संभालने के बाद ही मोदी ने इसकी मंजूरी दे दी।

2. नियुक्ति आयोग के गठन को मंजूरी

सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट के न्यायाधीशों की नियुक्ति और स्थानांतरण के लिए मौजूदा कोलिजियम व्यवस्था को बदलकर नई व्यवस्था के तहत नियुक्ति आयोग के गठन को मंजूरी दी गई। इसमें जजों का एक पैनल होगा, जिसमें भारत के मुख्य न्यायाधीश, सरकार के नुमाइंदे और जाने-माने नागरिक होंगे। कोलिजियम व्यवस्था के तहत न्यायाधीशों की नियुक्ति और स्थानांतरण में धांधली के आरोप लगते रहे हैं।

3. योजना आयोग भंग करने का फैसला

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लालकिले की प्राचीर से अपने संबोधन में 64 साल पुराने योजना आयोग को खत्म कर उसकी जगह नई व्यवस्था लाने का ऐलान किया। इसके लिए लोगों से ऑनलाइन सुझाव मांगे। मोदी का तर्क यह है कि योजना आयोग राज्यों के साथ न्याय नहीं कर पा रहा है।

4. महंगाई पर रोक के लिए कदम

महंगाई रोकने के लिए प्रधानमंत्री मोदी ने जरूरी खाद्य उत्पादों के लिए राष्ट्रीय खाद्य ग्रिड बनाने ऐलान किया है ताकि महंगाई को लेकर अनियंत्रित अटकलों को बढ़ने से रोका जा सके।

5. गंगा सफाई अभियान

गंगा सफाई को राष्ट्रीय मिशन का बनाने का मोदी ने केवल ऐलान किया बल्कि इसके लिए बजट भी आवंटित कर दिए हैं। अगले कुछ महीनों में इस पर काम शुरू हो जाएगा।

6. निर्मल भारत अभियान का ऐलान

मोदी ने स्वतंत्रता दिवस पर अपने संबोधन में दो अक्टूबर से निर्मल भारत अभियान के शुरुआत की घोषणा की। इस अभियान के तहत लोगों को शौचालय के प्रयोग और खुले में शौच से होने वाले नुकसान के साथ ही सफाई से होने वाले फायदों के प्रति प्रेरित किया जाएगा।

7. जन धन योजना

प्रधानमंत्री मोदी ने महात्वाकांक्षी जन धन योजना की शुरुआत की। इस योजना के माध्यम से आर्थिक रूप से पिछड़े जिन परिवारों के पास बैंक खाता नहीं है उनके बैंक खाते खोले जा रहे हैं। प्रत्येक परिवार में दो बैंक खातों के साथ कुल 15 करोड़ खाते खोलने का लक्ष्य है। इस योजना के तहत खाता खुलवाने पर व्यक्ति को एक लाख रुपये की दुर्घटना बीमा मिलेगी और आधार कार्ड से खुले खातों में छह महीने बाद ग्राहक आवेदन देने पर जमा राशि से पांच हजार रुपये की अधिक राशि निकाल सकेगा।

8. पर्यावरण की मंजूरी को ऑनलाइन सेवा

मोदी सरकार ने पर्यावरण मंजूरी के लिए ऑनलाइन सेवा शुरू की है ताकि मंत्रालयों के बीच आपसी लड़ाई खत्म हो और लोगों को इधर-उधर भटकना न पड़े। यूपीए सरकार के दौरान पर्यावरण मंजूरी को लेकर कई तरह की बातें सामने आई थीं।

9. अफसरशाही पर नकेल

शपथ ग्रहण करने के साथ ही प्रधानमंत्री मोदी ने अपने नौकरशाहों को साफ संदेश दे दिया था कि अब किसी भी कीमत पर अफसरशाही नहीं चलने वाली है। उन्होंने पीएमओ के अधिकारियों को समय पर कार्यालय आने, दफ्तर में साफ-सफाई आदि का पाठ पढ़ाया। अब मंत्री और वरिष्ठ नौकरशाह सीधे प्रधानमंत्री से निर्देश लेते हैं। मोदी ना सिर्फ मंत्रियों से बल्कि वरिष्ठ अफसरों से भी नियमित सीधे बात करते हैं।

10. विदेश नीति

मोदी ने अपने शपथ ग्रहण में सार्क देशों के राष्ट्राध्यक्षों को आमंत्रण भेजकर संदेह दे दिया कि वह किस तरह के विदेश नीति के हिमायती हैं। उन्होंने सबसे पहले पाकिस्तान को दोस्ती का संदेश देने की कोशिश की। फिर उन्होंने पहले विदेश दौरे के लिए भूटान जैसे छोटे देश को चुना और वहां से वह नेपाल गए। मोदी का नेपाल दौरा ऐतिहासिक रहा। कोई भारतीय प्रधानमंत्री 17 साल बाद द्विपक्षीय बातचीत के लिए नेपाल पहुंचा था।

प्रधानमंत्री मोदी का ब्रिक्स सम्मेलन में शामिल होने के लिए ब्राजील जाना और सौ अरब डॉलर के ब्रिक्स बैंक की स्थापना का फैसला भी एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। उधर, चीन भी नई सरकार से रिश्ते बनाने को उत्सुक है। मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद चीन ने अपने विदेशमंत्री को विशेष दूत बतौर भारत भेजा। चीन के राष्ट्रपति भी सितंबर में भारत का दौरा करेंगे। अभी मोदी जापान के दौरे पर गए हैं जहां उन्होंने दोनों देशों की दोस्ती को नई ऊंचाई देने के लिए कई करारों में पर हस्ताक्षर किए।

Monday, 1 September 2014

Jinder pulls rikshaw cart for her husband

बीच राह ठहर जाए कोई हमसफर। तब मालूम होता है कि साथ चलने का अर्थ क्या है। ऐसा अर्थ मालूम होते ही जिंदगी मुश्किल हो जाती है। इतनी मुश्किल कि हर चीज धुंधली नजर आती है। श्री मुक्तसर साहिब की इस महिला की मंजिल अब 'जिंदगी' है और इसी 'जिंदगी' की तलाश में यह बढ़े जा रही है.तिपहिया रिक्शा के पैडल मारती हुई। सुनकर अजीब लगे, लेकिन यह सच है। कड़वा नहीं, खारा सच।

जिंदर के दुख की दास्तां ऐसी है कि पत्थर दिल की आंखें भी नम हो जाएं। बच्चों की मौत के बाद जिंदर संभल भी न पाई थी कि जीवनसाथी ने बीच मझधार में साथ छोड़ दिया। जिंदगी को रफ्तार देने के लिए उसने रिक्शे को ही हमसफर बना लिया। जिंदर को रिक्शा चलाते देख शहर के लोगों को अब हैरत नहीं होती, लेकिन नंगे पांव व गले में काला कपड़ा डाले जिंदर को रिक्शा चलाते देख बाहर से आए लोग अचंभे से घिर जाते हैं।

28 साल की जिंदर मूलरूप से मानसा जिले के गांव छोटी मानसा की है। करीब सात-आठ साल पहले उसकी शादी धर्मकोट (मोगा) में ट्रक ड्राइवर रूप सिंह के साथ हुई थी। बेटी तीन साल की हुई तो हादसे में मौत हो गई, जबकि करीब चार साल के बेटे को डेंगू ने निगल लिया। बच्चों की मौत ने उसे तोड़ दिया, लेकिन जिस घटना ने जिंदर को बिखेरा वह था पति का छोड़कर चले जाना। डेढ़ साल पहले पति रूप सिंह उसे छोड़कर चला गया। जिंदर को पता चला कि पति किसी महिला के साथ श्री मुक्तसर साहिब में रहता है। वह मुक्तसर पहुंची और गोनियाना रोड स्थित गली नंबर-18 में रहने लगी, लेकिन पति नहीं मिला। रोजी-रोटी का संकट था। माता की गद्दी (चौकी) लगाने से वह दूसरे घरों में झाड़-पोंछा नहीं कर सकती थी और काम करने के लिए जमापूंजी भी नहीं थी। आखिरकार किराये पर रिक्शा लेकर निकल पड़ी। करीब एक साल से वह रिक्शा चला रही है। जिंदर बताती है कि वह अपने भाइयों पर बोझ नहीं बनना चाहती।

Team India regain top ICC ODI rankings spot

टेस्ट सीरीज में इंग्लैंड के खिलाफ करारी हार के बाद अब शायद धीरे-धीरे टीम इंडिया वापस पटरी में लौटने लगी है। बस फर्क इतना है कि भारत की वापसी का जरिया वनडे क्रिकेट बना है। रविवार का दिन टीम इंडिया के लिए बेहद खास रहा। आखिर कौन सा तोहफा मिला टीम इंडिया को, आइए जानते हैं।

रविवार को हरारे में मेजबान टीम जिंबॉब्वे ने सभी को चौंकाते हुए ऑस्ट्रेलिया जैसी टीम पर 31 साल बाद ऐतिहासिक जीत दर्ज की। इस जीत के साथ ही जिंबॉब्वे की टीम ने ना सिर्फ अपने फैंस को खुशी दी बल्कि भारतीय फैंस के चेहरों पर भी मुस्कान बिखेर दी। जिंबॉब्वे की इस जीत के साथ उसने ऑस्ट्रेलिया को झटका दिया जिस वजह से अब वे आइसीसी वनडे रैंकिंग्स में तीसरे स्थान पर खिसक गया है। इसका फायदा टीम इंडिया को मिला और दूसरे नंबर पर मौजूद भारतीय टीम ने पहले स्थान पर एक बार फिर कब्जा जमा लिया है। इससे पहले दक्षिण अफ्रीका ने भी ऑस्ट्रेलिया को मात दी थी। इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में लगातार दो मुकाबले जीतने का भी टीम इंडिया को फायदा मिला और अब वे वापस पटरी पर लौटते नजर आने लगे हैं।

- ताजा आइसीसी वनडे रैंकिंगः

1. भारत - 114 रेटिंग अंक

2. दक्षिण अफ्रीका - 113 रेटिंग अंक

3. ऑस्ट्रेलिया - 111 रेटिंग अंक

4, श्रीलंका - 111 रेटिंग

5. इंग्लैंड - 106 रेटिंग अंक

6. पाकिस्तान - 100 रेटिंग अंक

7. न्यूजीलैंड - 98 रेटिंग अंक

8. वेस्टइंडीज - 96 रेटिंग अंक

9. बांग्लादेश - 69 रेटिंग अंक

10. जिंबॉब्वे - 58 रेटिंग अंक

11. अफगानिस्तान - 12 रेटिंग अंक

12. आयरलैंड - 33 रेटिंग अंक

It's Akshay versus Akshay at the box office

आप सोच रहे होंगे कि 23 जनवरी को आखिर अक्षय कुमार की जिंदगी में ऐसा क्या घटने वाला है? दरअसल 23 जनवरी को अक्षय कुमार की दो फिल्में एक साथ रिलीज हो सकती है और अगर ऐसा हुआ तो ना सिर्फ दोनों फिल्मों के निर्माताओं को नुकसान उठाना पड़ेगा, बल्कि अक्षय भी दो फिल्मों के बीच फंस जाएंगे।

सूत्रों के मुताबिक अक्षय की दो फिल्में 'गब्बर' और 'बेबी' एक साथ 23 जनवरी 2015 को रिलीज होंगी। सूत्रों के मुताबिक इन दोनों फिल्मों के निर्माता हर हाल में 23 जनवरी 2015 को ही अपनी-अपनी फिल्म रिलीज करना चाहते हैं। लेकिन अगर ऐसा हुआ तो अक्षय एक साथ कैसे दो फिल्मों को एक ही समय पर प्रमोट करेंगे। जाहिर है अक्षय जिस फिल्म को वरीयता नहीं देंगे, उसके निर्माता-निर्देशक उनसे नाराज हो जाएंगे।

सूत्रों के मुताबिक, बेबी के निर्माता अपनी फिल्म को दूसरी किसी फिल्म के साथ रिलीज नहीं करना चाहते। इसके लिए उन्होंने गब्बर के निर्माता संजय लीला भंसाली से अपनी फिल्म की रिलीज डेट खिसकाने के लिए कहा है। लेकिन भंसाली ऐसा करने के मूड में नहीं हैं।

भंसाली से अभी तक इस मामले में कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली है। लेकिन बेबी की सह निर्माता कंपनी टी सीरिज के अधिकारियों ने इस बात की पुष्टि कर दी है कि वो अपनी फिल्म को 23 जनवरी को ही रिलीज करेंगे।

Friday, 29 August 2014

Suspected bookie showed exit door during second ODI

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सट्टेबाजों की लिप्तता का डर एक बार फिर भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरे वनडे के दौरान सामने आया। रिपोर्टों के अनुसार पुलिस अधिकारियों ने एक दर्शक को कथित रूप से 'उप महाद्वीपिय' सट्टेबाजों को सूचना देने के कारण बाहर निकाल दिया।

रिपोर्ट के अनुसार इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) के भ्रष्टाचार रोधी इकाई (एसीएसयू) के प्रमुख क्रिस वाट्स ने पुष्टि की कि पुलिस ने एक दर्शक को 'टिकट की शर्तों का उल्लंघन' करने के लिए स्टेडियम से बाहर कर दिया गया। लाइव फीड में कुछ सेकेंड के लिए देरी हो गई थी (सामान्यत गेंद फेंकने के बाद), सट्टेबाजी बाजार में मैदान पर अंदरूनी सूचना के मुताबिक हेराफेरी की जा सकती है।

रिपोर्ट के अनुसार, 'माना जा रहा था कि कार्डिफ में यह व्यक्ति भारतीय पारी के दौरान दो लैपटॉप और एक मोबाइल फोन का इस्तेमाल कर रहा था, जिसके बाद उसे मैदान से बाहर कर दिया गया। ईसीबी भ्रष्टाचार रोधी इकाई के एक अतिरिक्त अधिकारी के सीरीज के अंतिम तीन वनडे में मौजूद होने की संभावना है।'