Tuesday, 7 January 2014

Dehrdun express catches fire, 9 passengers died

मुंबई। बांद्रा (मुंबई) से चलकर देहरादून जा रही देहरादून एक्सप्रेस (19019) में महाराष्ट्र के घोलवड़ स्टेशन के पास आग लग गई। ट्रेन के तीन बोगियों में आग लगी, जिसमें एक महिला समेत नौ यात्रियों की मौत हो गई। हालांकि आग पर काबू पा लिया गया है।

देहरादून एक्सप्रेस रात को 12:05 बजे बांद्रा से छूटती है। तकरीबन 2:30 बजे ट्रेन गुजरात सीमा के पास डहाड़ू से आगे निकली थी कि तभी क्रॉसिंग पर खड़े गेटमैन ने देखा कि ट्रेन में आग लगी है। गेटमैन की सूचना पर गाड़ी को रोककर बचाव कार्य शुरू किया गया। अगर गेटमैन की नजर ट्रेन में लगी आग पर नहीं पड़ती तो हादसा और बड़ा हो सकता था। बताया जा रहा है कि यात्रियों की मौत दम घुटने से हुई है, लेकिन आग लगने के कारणों का पता अभी तक नहीं चला है।

फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है। रेलवे की तरफ से दुर्घटना के संबंध में जानकारी करने के लिए ये 022-23011853 और 022-23007388। हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं। रेलवे की तरफ से मरने वाले के संबंधियों के 5-5 लाख रुपये मुआवजा देने की घोषणा की गई है।

गौरतलब है कि 15 दिनों के अंदर ट्रेन में आग लगने की यह दूसरी घटना है। इससे पहले 28 दिसंबर को बेंगलूर से नांदेड़ जा रही नांदेड़ एक्सप्रेस में आग लगने के कारण 26 लोगों की मौत हो गई थी। हादसे में करीब 9 लोग बुरी तरह से झुलस गए थे। यह दुर्घटना ट्रेन नंबर 16594 के सेकंड एसी कोच में हुई थी।

No comments:

Post a Comment