Sunday, 5 January 2014

Salman and shahrukh still can't b friends


मुंबई। भले ही पिछले साल इफ्तार पार्टी में बॉलीवुड के दो खान शाहरुख और सलमान सारे गिले-शिकवे भूलकर गले मिले, लेकिन लगता है दोनों के दिलों की दूरिया अभी मिटी नहीं हैं। तभी तो दोनों आज भी एक दूसरे का आमना-सामना करने से बचते हैं। जी हां ये बात तब ज्यादा साफ हुई, जब बीते शनिवार को सलमान खान की मौजूदगी के कारण किंग खान 25 मिनट तक कार में ही बैठे रहे।

हुआ यूं कि शनिवार को दोनों ही बांद्रा के महबूब स्टूडियो में शूटिंग कर रहे थे। सलमान स्टेज नंबर पांच में थे और शाहरुख का स्टेज नंबर तीन में थे। ये दोनों स्टेज जुड़े हुए हैं। सलमान खान यहां पर दोपहर ढाई बजे से अपने एनजीओ के लिए फोटोशूट कर रहे थे। शाहरुख खान यहां पर लगभग ढाई घंटे बाद पहुंचे। उन्हें उस फिल्म अवॉर्ड के लिए प्रोमो शूट करना था, जिसे वे होस्ट करने वाले हैं।

शाहरुख खान को दोपहर तीन बजे ही पहुंच जाना चाहिए था, लेकिन वे पौने पांच बजे के आसपास पहुंचे, इसकी वजह थी सलमान खान का पास वाले स्टूडियो में मौजूद रहना। वे हमेशा की तरह अपने सुरक्षाकर्मियों और स्टाफ से घिरे हुए थे। उनके लोग अपनी-अपनी कारों से बाहर आ चुके थे और वे लगभग पच्चीस मिनट तक अपनी कार में ही बैठे रहे। देखने वालों को यह समझने में जरा भी देर नहीं लगी कि आखिर वे इतनी देर तक कार में क्यों बैठे रहे।

किंग खान तब बाहर आए, जब सलमान शूट के लिए वापस अंदर चले गए। वहां सलमान खान से मिलने वालों की अच्छी खासी भीड़ जमा थी। फिल्मकार सुभाष घई और महेश मांजरेकर, एक्टर वत्सल सेठ, सलमान के भाई सोहेल और बहन अलवीरा को यहां देखा गया।

शाहरुख खान ने इस बात का पूरा ध्यान रखा कि जब-जब सलमान खान अपनी वेनिटी वैन और शूट से बाहर आए तो उन्हें उनका सामना न करना पड़े।
(नई दुनिया)। 

No comments:

Post a Comment