नेल्सन (न्यूजीलैंड)। न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली दो टी-20 मैचों की सीरीज के लिए वेस्टइंडीज ने स्पिनर सैमुअल बद्री, ऑलराउंडर आंद्रे रसेल और विकेटकीपर-बल्लेबाज आंद्रे फ्लेचर को टीम में शामिल किया है। यह तीनों मर्लोन सैमुअल्स, डेरेन सैमी और डेरेन ब्रावो की जगह लेंगे। सैमुअल्स और सैमी चोटिल हैं, जबकि ब्रावो निजी कारणों से दौरे से हट गए हैं।
वेस्टइंडीज के कोच ओटिस गिब्सन ने कहा कि इन तीनों के आने से टीम को मजबूती मिलेगी। तीनों अगले दो दिन में यहां पहुंच जाएंगे। पहला टी-20 मैच 11 जनवरी को ऑकलैंड में, जबकि दूसरा मैच 15 जनवरी को वेलिंगटन में खेला जाएगा।
Source : Cricket News in Hindi
No comments:
Post a Comment