नई दिल्ली। दिल्ली में सरकार बनाने का करिश्मा दिखाने वाली आम आदमी पार्टी (आप) की केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री जयराम रमेश कई मौकों पर तारीफ कर चुके हैं। अब उन्होंने कहा है कि राजनीतिक दलों को आप का मखौल नहीं उड़ाना चाहिए। यह नौसिखिया पार्टी अनेक जायज मुद्दों को लेकर अपने कई रूप दिखा सकती है। यह दशावतार है। इसने भाजपा की नींद उड़ाकर रख दी है।
बुधवार को पत्रकारों से बातचीत में जयराम ने कहा कि कांग्रेस आप को अनदेखा नहीं कर सकती क्योंकि इसने भ्रष्टाचार, राजनीति में शुचिता समेत अनेक मुद्दों के खिलाफ आवाज उठा कर जीत हासिल की है। कम्युनिस्ट पार्टी कहती है कि वह भी आम आदमी पार्टी है। पर भाजपा को इससे सबसे ज्यादा खतरा है। अगर आने वाले दिनों में भाजपा के सहयोग से पंजाब के मुख्यमंत्री बने अकाली नेता प्रकाश सिंह बादल अपने आप को नहीं बदलते हैं तो आम आदमी पार्टी उनका करियर खत्म कर देगी। अलग-अलग राज्यों में इस दल के अलग-अलग अवतार हैं। जयराम रमेश का यह बयान दो दिन पहले केंद्रीय सूचना व प्रसारण मंत्री मनीष तिवारी द्वारा दिए गए बयान से पूरी तरह उलट है। तिवारी ने कहा था कि अन्य दलों को आप की सफलता से भयभीत और कुंठित होने की कोई आवश्यकता नहीं है। इस तरह के अनेक दल आकर इतिहास बन चुके हैं।
कांग्रेस ने झाड़ा पल्ला
कांग्रेस ने केंद्रीय मंत्री जयराम रमेश के उस बयान से पल्ला झाड़ लिया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि अगर हमने दो साल पहले लोकपाल बिल पास कर दिया होता तो दिल्ली चुनाव में पार्टी की इतनी बुरी गति नहीं होती। पार्टी प्रवक्ता शकील अहमद ने कहा कि यह मंत्री का व्यक्तिगत विचार है। पार्टी का इससे कोई लेना-देना नहीं है।
Source: Hindi News
No comments:
Post a Comment