Sunday, 5 January 2014

Safety Application Guardian

नई दिल्ली। माइक्रोसॉफ्ट ने विंडोज फोन यूजर्स के लिए नई सेफ्टी एप्लीकेशन गार्जियन लॉन्च की है। इस एप की खासियत है कि केवल एसओएस अलर्ट बटन पर क्लिक करके हेल्प मांग सकते हैं। इसके अलावा, किसी भी मुश्किल हालात में इस एप के जरिए सिक्योरिटी एजेंसियों, पुलिस और अस्पतालों से भी कनेक्ट हो सकते हैं।

महिलाओं की सेफ्टी को ध्यान में रखते हुए माइक्रोसॉफ्ट ने यह एप डेवलप की है। गार्जियन में एक नया फीचर है 'ट्रैक मी', जिसकी मदद से विक्टिम के फ्रेंड्स और फैमिली को मुश्किल हालात में उनके ठिकाने के बारे में पता करने में मदद मिलेगी। इसमें माइक्रोसॉफ्ट ने क्लाउड सर्विस के साथ बिंग मैप एपीआई को इंटीग्रेट किया है।

गार्जियन में यूजर्स को इसकी सेटिंग्स में फ्रेंड्स, फैमिली मेंबर्स और सिक्योरिटी ग्रुप के नाम ऐड करना होगा और इमरजेंसी की हालत में एप के एसओएस बटन से उन्हें अलर्ट किया जा सकेगा, जिसके बाद फोन ऑटोमैटिकली लिस्ट में शामिल सभी लोगों को लोकशन की जानकारी के साथ इमरजेंसी एसएमएस भेज देगा। एसओएस बटन यूजर्स से जुड़े लोगों को ईमेल भेजने के साथ प्राइवेट फेसबुक ग्रुप पर भी पोस्ट कर देता है। अगर फोन टूट भी जाता है, तब उसे ट्रेस करना संभव होगा। एप में वन टच वीडियो रिकॉर्डिंग का फीचर है, जिसे एविडेंस की तरह भी यूज किया जा सकेगा। इस एप को यूजर विंडोज फोन स्टोर से फ्री में डाउनलोड कर सकते हैं।

No comments:

Post a Comment