Tuesday, 14 January 2014

Tanuja rejects every rumours related to tanisha during big boss

मुंबई। तनीषा मुखर्जी के बिग बॉस में भाग लेने और घर के भीतर अरमान से उनके रिश्तों को लेकर कई तरह की खबरें आती रही। कहा गया कि तनीषा का परिवार उनसे काफी नाराज है, लेकिन तनीषा की मां अभिनेत्री तनूजा ने इन सभी खबरों को सिरे से खारिज किया और कहा कि वे कभी भी तनीषा से नाराज नहीं हुई। साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि बिग बॉस देखते वक्त उन्हें कभी-कभी बेवकूफ लोगों की हरकतों पर उन्हें थप्पड़ मारने का भी मन किया।

तनूजा ने हाल ही में मीडिया से बातचीत के दौरान बताया कि तनीषा का बिग बॉस में जाना उसका अपना फैसला था। वो काफी बड़ी हैं, अपने फैसले खुद ले सकती हैं। इस फैसले में मुखर्जी परिवार ने उसका पूरा साथ दिया है। तनूजा ने कहा कि 'बिग बॉस के घर में ऐसे-ऐसे कांड होते थे, जब मैं बिग बॉस देखती थी मुझे उन बेवकूफ लोगों को थप्पड़ मारने का मन होता था।'

ग्रैंड फिनाले के दिन इच्छा के विरुद्ध जाकर हिस्सा लेने पर तनूजा ने कहा कि ऐसा कुछ भी नहीं है। वे दिल से चाहती थीं कि तनीषा जीते और वे उस जीत के जश्न का हिस्सा बनें। इसलिए वे अपनी और बेटी की खुशी के लिए वहां गई थीं।

अजय देवगन की ओर से सलमान को लिखे गए खत के बारे में उन्होंने कहा कि अजय को ऐसा करने की कोई जरूरत नहीं है। हालांकि इस बात में कितनी सच्चाई है ये अजय ही बता पाएंगे। अजय ने तनीषा को बाहर निकालने के लिए सलमान से गुजारिश की थी।

अरमान से तनीषा के रिश्ते और बिग बॉस के घर में दोनों की बढ़ती नजदीकियों पर उन्होंने कहा कि बिग बॉस का माहौल ही कुछ ऐसा था, तनीषा वहां से सही सलामत लौट आई ये बड़ी बात है।

No comments:

Post a Comment