Showing posts with label Languages. Show all posts
Showing posts with label Languages. Show all posts

Wednesday, 27 November 2013

lahar Cyclone may come in Andhar Pradesh sea Shore

Cyclone
नई दिल्ली। आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों में चक्रवाती तूफान लहर का असर अब कम होता दिखाई दे रहा है। समुद्री तट पर टकराने से पहले ही इसके कमजोर पड़ने की खबर है। इसके आज दोपहर को आंध्र प्रदेश के तट से टकराने की उम्मीद है। मौसम विभाग के अनुसार चक्रवात मछलीपट्टनम से 650 किमी पूर्व-दक्षिणपूर्व और काकीनाडा से 600 किमी पूर्व-दक्षिणपूर्व की दूरी पर स्थित है। इससे पहले फेलिन तूफान के चलते आंध्र और ओडिशा को काफी नुकसान हुआ था। इससे पहले वैज्ञानिक (चक्रवात चेतावनी) एम महापात्र ने इसको बहुत ही गंभीर चक्रवाती तूफान बताया था।

कमजोर पड़ने से पहले आशंका जताई जा रही थी कि इस तूफान के मछलीपट्टनम तट से टकराने के दौरान इसकी रफ्तार बढ़कर 150-160 किमी प्रति घंटा हो जाएगी। इससे पहले बुधवार शाम को आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों में 45-55 किमी प्रति घंटा से हवाएं चलीं। देर रात में इनकी रफ्तार 65 किमी प्रति घंटा हो गई।

मौसम विभाग के मुताबिक कमजोर पड़ने के साथ लहर तूफान का खतरा अभी पूरी तरह से खत्म नहीं हुआ है। आशंका है कि इसके चलते 2 से 3 मीटर ऊंची लहरें उठ सकती हैं जिससे कुछ जिलों के निचले इलाकों में पानी भर सकता है। इससे कच्चे घरों को भारी नुकसान हो सकता है। साथ ही बिजली, दूरसंचार, रेल और सड़क यातायात भी प्रभावित हो सकते है।

मौसम विभाग के अधिकारियों ने मछुआरों को बृहस्पतिवार को समुद्र में न जाने की सलाह दी है। साथ ही समुद्र में गए मछुआरों से तटों की ओर लौटने को कहा गया है।

लोगों को निकाला गया
तटीय इलाकों से लोगों को निकालकर सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया है। साथ ही प्रदेश सरकार ने सेना को भी राहत और बचाव कार्य के लिए तैनात किया है। इसके अलावा मेडिकल टीमें और एनडीआरएफ की अतिरिक्त टीमों को भी संभावित प्रभावित क्षेत्रों में लगाया गया है। साथ ही तटीय जिलों के कलेक्टरों ने शैक्षणिक संस्थानों और व्यापारिक प्रतिष्ठानों को बंद करने का आदेश दिया गया है।

क्या है चक्रवात
दरअसल समुद्री तूफान को चक्रवात कहा जाता है और इन्हें इनकी ताकत और बनावट के मुताबिक नाम दिया जाता है। मौसम विज्ञान में चक्रवात एक ऐसा बंद परिपत्र है जिसका तरल पदार्थ, पृथ्वी के समान एक ही दिशा में चक्कर लगाता रहता है। इसमें आमतौर पर हवा सर्पाकार आकार में, पृथ्वी के उत्तरी गोला‌र्द्ध में दक्षिणावर्त और दक्षिणी गोला‌र्द्ध में वामावर्त रूप से घूमती है। बड़े चक्रवात वाले परिसंचरण लगभग हमेशा कम वायुमंडलीय दबाव के क्षेत्रों पर केंद्रित रहते हैं।

खतरनाक तूफान
समुद्री तूफानों में सबसे खतरनाक हरिकेन को माना जाता है। हरिकेन ज्यादातर क्लॉक वाइज घूमते हैं और इनकी ताकत की कोई सीमा नहीं होती है। यानी हरिकेन के कहर का अंदाजा पहले से लगा पाना काफी मुश्किल होता है। इसकी रफ्तार 100 किलोमीटर प्रति घंटे से लेकर कुछ भी हो सकती है। कैटरीना और रीटा भी ताकतवर तूफान हैं। हाल फिलहाल में नरगिस को सबसे बड़ा तूफान माना जाता है। 2012 में आए इस तूफान के कहर में करीब 1 लाख लोग मारे गए थे।

प्रभाव
ऐसे चक्रवाती तूफानों में समुद्र बेकाबू हो जाता है। ऊंची से ऊंची उठती हैं जो आसपास के इलाकों को अपनी चपेट में लेकर सब कुछ तबाह कर डालती हैं। समुद्री तूफानों के बाद तटीय क्षेत्रों में 15 से 20 फीट तक पानी भर जाना आम बात है। समुद्री तूफानों की वजह से आने वाली बाढ़ बर्बादी की वजह बन जाती है और इनके कहर से मारे जाने वाले लोगों में आधे से ज्यादा बाढ़ में मारे जाते हैं।


Local artists also received plenty of applause

lucknow mahotsav
लखनऊ [जासं]। न कलाकार अनाड़ी थे और न स्टेज पहली बार सजा था लेकिन बुधवार को जब स्थानीय कलाकार लखनऊ महोत्सव के मंच पर प्रस्तुति देने आए तो अपरिपक्वता, आत्मविश्वास और तैयारी की कमी उनमें साफ झलकी। हालांकि, लड़खड़ाते हुए शुरू हुई शाम अपने उरूज पर पहुंचते-पहुंचते लय पर आ गई।

सांस्कृतिक संध्या की शुरुआत गौतमी गुप्ता की कथक प्रस्तुति से हुई। गौतमी भातखंडे की छात्र हैं। भातखंडे, लखनऊ विश्वविद्यालय सहित कई मंचों पर प्रस्तुति दे चुकी हैं लेकिन महोत्सव के मंच पर उनकी पहली प्रस्तुति फीकी नजर आई। हालांकि उनकी अंतिम प्रस्तुति 'मग रोको न सांवरिया, शीश लिए हूं गागरिया' पर खूब तालियां बजीं। संतकबीर नगर के मूल निवासी और इस समय मुंबई फिल्म जगत में सक्रिय प्रभाकर कश्यप ने शास्त्रीय संगीत पर आधारित फिल्मी गीतों की प्रस्तुति दी। उन्होंने 'शिरडी वाले साई बाबा आया है तेरे दर पे सवाली', 'चदरिया झीनी रे झीनी' और फिर लखनऊ में ही फिल्माई गई 'मेरे हुजूर में मन्ना डे के गाए गीत 'झनक झनक तोरी बाजे पायलिया' गाया। यहां प्रभाकर की आवाज और उनके संगतकर्ताओं के साज में तालमेल की दिखीं। तीसरी प्रस्तुति वसुंधरा प्रसाद की थी। हाल में आई फिल्म 'ख्वाजा मेरे ख्वाजा' के लीड रोल में दिखीं और अब अभिनय के साथ गायकी में अपना जलवा बिखेर रही वसुंधरा प्रसाद ने 'रातों को उठ उठ कर जिनके लिए रोते हैं, वो अपने मकानों में आराम से सोते हैं', बाबा बुल्ले शाह के कलाम 'नी मैं कमली यार दी कमली' और 'दमादम मस्त कलंदर' गाकर श्रोताओं में जोश जरूर भरा पर यहां उनकी आवाज के बजाय अभिनय की झलक ज्यादा दिखी।

लखनऊ की देबोलीना पाल ने अपने खूबसूरत भावपूर्ण मणिपुरी नृत्य में राग रेवती में शिव शक्ति की प्रभावशाली प्रस्तुति दी। इसके बाद गंगावतरण का दृश्य मंच पर साकार हुआ। एक मायने में बुधवार को स्थानीय कलाकार भाग्यशाली रहे कि मुशायरा सुनने के लिए पंडाल पूरा भरा था और कलाकारों को दर्शकों की अच्छी तालियां मिलीं।


Thursday, 21 November 2013

UP Govt in Tight Spot in SC for Notification on Riot's Victims

Muzaffarnagar Riots

नई दिल्ली, जागरण ब्यूरो। मुजफ्फरनगर सांप्रदायिक दंगों में सिर्फ एक वर्ग को आर्थिक मदद दिए जाने की यूपी सरकार की अधिसूचना पर बृहस्पतिवार को सुप्रीम कोर्ट ने सख्त रुख दिखाया। कोर्ट ने ऐसे कदम पर कड़ा एतराज जताते हुए राज्य सरकार को अधिसूचना वापस लेने का आदेश दिया। कोर्ट ने राज्य सरकार से कहा कि वह नई अधिसूचना जारी कर हिंसा प्रभावित सभी लोगों को समान मदद दे। सुप्रीम कोर्ट का रुख देखने के बाद प्रदेश सरकार ने भी इसे गलत माना और इस अधिसूचना को वापस लेने का वादा किया।

मुजफ्फरनगर दंगों के सभी मामलों की सुप्रीम कोर्ट सुनवाई कर रहा है। इस कड़ी में बृहस्पतिवार को हिंसा पीड़ित एक वर्ग के वकील एमएल शर्मा ने प्रदेश सरकार पर पक्षपाती होने का आरोप लगाया। उत्तर प्रदेश सरकार की गत 26 अक्टूबर की अधिसूचना का उल्लेख किया, जिसमें सरकार ने मुजफ्फरनगर और शामली में हुई सांप्रदायिक हिंसा के पीड़ित सिर्फ मुस्लिम परिवारों को पुनर्वास के लिए 5- 5 लाख रुपये आर्थिक मदद देने की घोषणा की है। अधिसूचना में इसके लिए 90 करोड़ रुपये प्रदेश की आकस्मिक निधि से मुहैया कराए गए हैं। कोर्ट ने इस तरह की अधिसूचना पर कड़ा एतराज जताते हुए राज्य सरकार से जवाब मांगा। प्रदेश सरकार के वकील राजीव धवन ने सफाई दी कि ये अधिसूचना सिर्फ उन लोगों के लिए है, जो हिंसा के कारण गांव छोड़ कर भागे हैं और राहत शिविरों में रह रहे हैं। वे मुस्लिम हैं और भयवश वापस नहीं लौटना चाहते।
हालांकि, धवन ने माना कि सरकार को अधिसूचना में सिर्फ एक वर्ग का जिक्र नहीं करना चाहिए था। कुछ याचिकाकर्ताओं ने अधिसूचना में आर्थिक मदद पाने के लिए कभी वापस न लौटने का शपथपत्र देने की शर्त का विरोध किया। कोर्ट ने सरकार से इस पर भी ध्यान देने को कहा है। इसके अलावा कोर्ट ने सर्दियां शुरू होने के चलते राज्य सरकार को शिविरों में रह रहे लोगों को पर्याप्त सुविधाएं देने का भी आदेश दिया है। इस बीच राज्य सरकार ने हिंसा प्रभावित लोगों को दी जा रही मदद और क्षेत्र में सौहार्द कायम रखने के लिए किए जा रहे प्रयासों पर तीन स्थिति रिपोर्टे दाखिल कीं। इसके अलावा 13 याचिकाओं का जवाबी हलफनामा दिया। सरकार ने कोर्ट को बताया कि कैंपों में अब सिर्फ 3,000 लोग रह गए हैं। हिंसा में नष्ट हुए ट्रैक्टर ट्रालियों और गन्ने की फसल के मुआवजे के लिए कोर्ट ने प्रभावित लोगों को जिलाधिकारी के समक्ष अर्जी देने को कहा है। ंउधर, केंद्र ने भी बृहस्पतिवार को अपना जवाब कोर्ट में दाखिल किया। मामले पर 12 दिसंबर को फिर सुनवाई होगी।

Wednesday, 20 November 2013

HiTtec Device Will break road Accident

Good News
आगरा, जागरण संवाददाता। सावधानी हटी, दुर्घटना घटी। सड़क पर अक्सर ये स्लोगन वाहन चालकों को ड्राइविंग के दौरान सतर्क रहने का संदेश देता है बावजूद इसके लोग न तो ड्राइविंग में सावधानी बरतते हैं और न ही स्पीड पर कंट्रोल करते हैं। यही कारण है कि मार्ग दुर्घटनाओं में हर साल हजारों लोग जान गंवाते हैं। लेकिन अब खतरा भांपते ही न सिर्फ ड्राइवर को सतर्क होने का संदेश मिलेगा। बल्कि गाड़ी में ऑटोमेटिक ब्रेक भी लग जाएंगे।

हिंदुस्तान कॉलेज ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी के ऑटोमोबाइल छात्रों ने चौपहिया वाहनों के लिए 'टकराव शमन अवरोधक प्रणाली' तैयार की है। इस डिवाइस का ट्रायल सफल रहा है। अब पेटेंट कराने की तैयारी चल रही है। 

यूं काम करेगी डिवाइस :-
डिवाइस इंटेलीजेंट ब्रेक की तर्ज पर काम करती है। करीब 500 ग्राम की डिवाइस को बैटरी से कनेक्ट किया जाता है, जिससे उसे पावर मिलती है। यह सिस्टम एक राडार के माध्यम से 100 मीटर तक 60 डिग्री कोण पर किरणों को भेजता है। ये किरणों इस दायरे में आने वाले वाहनों से टकराकर इलेक्ट्रोनिक्स कंट्रोल यूनिट में पहुंचाती हैं। जिसके आधार पर डिवाइस वाहनों की दूरी को कैलकुलेट कर इसकी सूचना ऑडियो-वीडियो द्वारा डैश बोर्ड पर लगे डिजिटल डिस्प्ले को भेजती है। ऐसे में ड्राइवर को संभावित दुर्घटना की पूर्व सूचना मिल जाती है। इसके बाद भी अगर ड्राइवर मैसेज को अनसुना करता है तो डिवाइस पांच माइक्रो सेकंड के अंतराल पर ऑटोमेटिक ब्रेक लगाने के साथ ही इंजन में ईंधन की सप्लाई को धीमा कर बाद में बंद कर देगी। 

ड्राइवर को नहीं लगेगा झटका :-
तेज रफ्तार वाहनों पर ऑटोमेटिक ब्रेक लगने से ड्राइवर को तेज झटका लगने की संभावना रहती है। जिसे देखते हुए डिवाइस में ई फ्लैश पोटेशियो मीटर लगाया गया है। जिससे ऑटोमेटिक ब्रेक लगने पर ड्राइवर की सीट खुद ब खुद थोड़ा पीछे चली जाएगी और सीट बेल्ट टाइट हो जाएगी। इससे ड्राइवर को तेज झटका नहीं लगेगा। इसके अलावा डिवाइस को मैनुअली भी ऑपरेट किया जा सकेगा। जिससे ट्रैफिक अधिक होने पर ऑटोमेटिक ब्रेक लगने का झंझट खत्म हो जाएगा। 

तीन लाख रुपये की है डिवाइस :-
टकराव शमन अवरोधक प्रणाली को गाड़ी में लगवाने का खर्चा करीब तीन लाख रुपये आएगा।

फिर भी डिवाइस देगी जानकारी :-
डिवाइस कई और सुविधाओं से लैस भई है। डिवाइस को ग्लोबल पोजीशनिंग सिस्टम [जीपीएस] से जोड़ा जाएगा। तीन मोबाइल नंबरों को डैश बोर्ड पर उपलब्ध ऑप्शन में अंकित किया जा सकेगा। इससे अगर डिवाइस फेल होती है तो इमरजेंसी नंबरों पर दुर्घटना के बाद ऑटोमेटिक मैसेज पहुंच जाएगा। संदेश में उस क्षेत्र की लोकेशन सहित अन्य जानकारियां भी होंगी।

दो साल की मेहनत अब रंग लाई :-
1 जनवरी 2012 में ऑटो मोबाइल विभाग के अध्यक्ष वाईसी धोटे और शिक्षक दिगंबर सिंह के निर्देशन में द्वितीय वर्ष के छात्र दिलीप पांडेय, तृतीय वर्ष के अंकित दुबे और रजनीश सिंह ने प्रोजेक्ट पर काम शुरू किया। शिक्षक दिगंबर ने प्रणाली को लेकर अहम जानकारियां जुटाई, जिससे छात्रों का कार्य और भी आसान हो गया। डिवाइस तैयार करने में करीब दो साल का समय लगा।

शारदा ग्रुप दे रहा फंड :-
शारदा ग्रुप भी ऑटो मोबाइल के छात्रों की मदद कर रहा है। ग्रुप द्वारा इस प्रोजेक्ट के लिए ढाई लाख रुपये का फंड दिया जा चुका है। भविष्य में और भी फंड मिलने की संभावना है।

Now Remo booked for evading service tax

Remo D'souza
अकेला (मिड-डे), मुंबई। मशहूर कोरियोग्राफर गोपी रमेश डिसूजा उर्फ रेमो डिसूजा सेवाकर चोरी के मामले में फंस गए हैं। सेवाकर विभाग ने रेमो के खिलाफ सेवा चोरी का मुकदमा दर्ज किया है। उन पर 35 लाख रुपये कर बकाया है।

गौरतलब है कि पिछले चार महीनों के दौरान सेवाकर विभाग ने कई फिल्मी हस्तियों से जुड़े सेवाकर चोरी के 17 मामले उजागर किए हैं। इनमें कॉमेडी टीवी शो के लिए वाहवाही लूट रहे कपिल शर्मा का नाम भी शामिल हैं। सेवाकर विभाग का कहना है कि रेमो ने विभिन्न स्नोतों के करोड़ों रुपये कमाए हैं, लेकिन उन्होंने सेवाकर नहीं दिया। सेवाकर आयुक्त आर शेखर के निर्देशन में विभाग के अफसरों की एक टीम 6 नवंबर को अंधेरी स्थित उनके आवास पर छापा मारा था। छापे के दौरान रेमो के आय के स्नोतों का पता चला।

सूत्र बताते हैं कि रेमो ने विभिन्न स्नोतों से तीन करोड़ रुपये कमाए, लेकिन नियमानुसार 12.36 फीसद की दर से सेवाकर के रूप में 35 लाख रुपये विभाग में जमा नहीं कराए। बताया जाता है कि रेमो ने जल्द ही बकाया सेवाकर अदा करने का वादा किया है। सेवाकर उपायुक्त समीर वानखड़े के मुताबिक रेमो ने के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

टीवी रियलिटी शो 'झलक दिखला जा' और 'डांस इंडिया डांस' में जज की भूमिका निभा रहे रेमो फिल्म एबीसीडी (एनी बडी कैन डांस) का निर्देशन कर चुके हैं। वह कई स्टेज शो भी कर चुके हैं। मकाऊ में आयोजित हुए आइफा अवार्ड में भी उन्होंने स्टेज शो किया था। बताया जाता है कि उन्होंने अपने घर को ही डांस अकादमी का रूप दे दिया है।

Four Died In Road Accident In Moradabad

Road Accident

लखनऊ। समाजवादी पार्टी की आज बरेली में होने वाली रैली में जा रहे अमरोहा के चार लोगों की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। यह दुर्घटना मुरादाबाद में राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुई।

दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग से बरेली जा रहे अमरोहा के चार लोगों की आज मुरादाबाद में सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। यह सभी लोग बरेली में होने वाली समाजवादी पार्टी की रैली में जा रहे थे। दुर्घटना का समाचार मिलते ही मंत्री कमाल अख्तर दुर्घटना स्थल पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल भेजा।

Friday, 15 November 2013

घर में घुसकर बालक की निर्मम हत्या

बांस की टट्टी लगाने के विवाद में गुरुवार की रात एक पांच वर्षीय बालक रौशन कुमार की निर्मम हत्या कर दी गई। घटना के वक्त वह अपनी मां के साथ बिछावन पर सोया हुआ था। यह हृदय विदारक घटना मुरलीगंज थाना क्षेत्र के बेलोकला गांव में रात डेढ़ बजे हुई। पुलिस ने नामजद अभियुक्त राम कुमार मुखिया को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

रात्रि में रौशन अपनी मां के साथ सोया हुआ था। इसी बीच हत्यारे दरवाजे के नीचे की मिट्टी हटाकर घर में प्रवेश कर गए और बालक को उठाकर बाहर ले गए। इसके बाद गले में फंदा डाल उसकी हत्या कर शव को वापस मां के पास रख दिया। सुबह में जब मां की नजर अपने मृत बेटे पर पड़ी तो वह चिल्लाने लगी। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। रौशन के नाना भुनेश्वर मुखिया ने पुलिस को बताया, राम कुमार मुखिया ने मेरे नाती रौशन की हत्या की है। क्योंकि गत दिनों पूर्व उसी से आंगन में बांस की टट्टी लगाने को लेकर विवाद हुआ था। तब उसने बदला लेने की धमकी भी दी थी। बहरहाल, पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम बाद परिजनों को सौंप दिया है।

Source- News in Hindi

Congress use Poor People As Vote bank: Modi

chhattisgarh election
बेमेतरा, [नई दुनिया ब्यूरो]। सौ दिन में महंगाई कम करने का वादा कर कांग्रेस सत्ता में तो आई, लेकिन महंगाई कम करना तो दूर उस पर बात भी नहीं की। अब आपको किसी मुगालते में नहीं रहना है और न ही झूठे वादे करने वालों के झांसे में आना है। यह बात भाजपा से प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी ने कही। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के सिलसिले में 19 नवंबर के दूसरे दौर के मतदान से पूर्व मोदी ने कांग्रेस पर तीखा हमला किया। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को मैडम और उपाध्यक्ष राहुल गांधी को शहजादे नाम से संबोधित करते हुए उन्होंने पूछा कि विकास के लिए जो पैसा देने का वे बार-बार जिक्र करते हैं, बताएं वे पैसा कहां से लाए? मोदी ने साफ किया कि केंद्र सरकार विकास के लिए जो धन देती है-वह जनता का पैसा होता है।

कांग्रेस के चुनाव घोषणा पत्र पर सवाल उठाते हुए मोदी ने कहा कि उसमें छत्तीसगढ़ में मुफ्त चावल देने का वादा किया गया है। उन्होंने पूछा, क्या कांग्रेस शासन वाले राज्यों- महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, राजस्थान और दिल्ली में ऐसी कोई योजना चलाई जा रही है? अगर नहीं चल रही है तो कांग्रेस नेता छत्तीसगढ़ में क्यों झूठ बोल रहे हैं। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और उपाध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा छत्तीसगढ़ के विकास पर अंगुली उठाए जाने पर मोदी ने कहा, क्या किसी कांग्रेस शासन वाले राज्य या देश की राजधानी दिल्ली में 24 घंटे बिजली मिल रही है, जहां सोनिया, राहुल व प्रधानमंत्री रहते हैं। जवाब है- नहीं। देश में केवल गुजरात और छत्तीसगढ़ राज्य हैं, जहां के लोगों को 24 घंटे बिजली मिलती है। इसलिए कांग्रेस के नेता यहां आकर लोगों को भ्रमित न करें। मोदी ने कहा, छत्तीसगढ़ में विकास राज्य सरकार के दम पर हुआ है। इस बात को योजना आयोग भी स्वीकार करता है, लेकिन कांग्रेसियों को विकास नजर नहीं आता है। योजना आयोग 26 रुपये प्रतिदिन कमाई करने वालों को गरीब नही मानती, जबकि आज 26 रुपये में महज 300 ग्राम प्याज ही मिल पा रहा है। उन्होंने कहा, सत्ता जाने के भय से कांग्रेस के नेता अनर्गल प्रलाप और षड्यंत्र कर रहे हैं। उन्हें पता चल गया है कि 2014 में वह सत्ता गंवाने रहे हैं और दिल्ली में राजग की सरकार बन रही है। इसीलिए वे चुनाव परिणामों के पूर्वानुमानों पर रोक लगवाने की कोशिश कर रहे हैं। मोदी ने मुख्यमंत्री रमन सिंह के गृह शहर कावद्र्धा में भी सभा को संबोधित किया। 

शहीद सैनिकों के प्रति संवेदना
नरेंद्र मोदी ने छत्तीसगढ़ में मतदान के पहले चरण में मारे गए जवानों और घायलों के प्रति संवेदना व्यक्त की। चुनाव आयोग से अपील की कि मतदान कार्य के दौरान शहीद होने वाले जवानों और कर्मचारियों की जानकारी निर्वाचन आयोग की वेबसाइड पर उपलब्ध कराई जाए और उनके परिजनों को सम्मानित किया जाए।

देश से माफी मांगें मोदी : कांग्रेस
नई दिल्ली। नरेंद्र मोदी के राहुल गांधी से जुड़े मामा संबंधी बयान पर कांग्रेस ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता मीम अफजल ने कहा है कि मोदी की खुद की तो कोई मर्यादा है नहीं, कम से कम उन्हें अपनी पार्टी का खयाल करना चाहिए था जिसने उन्हें प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार बनाया। अफजल ने घटिया बयान के लिए मोदी से देश से माफी मांगने को कहा है। वरिष्ठ नेता व सांसद जगदंबिका पाल ने कहा है, मोदी अक्सर गुजरात के विकास की चर्चा करते हैं। उन्हें बताना चाहिए कि वहां के विकास के लिए क्या वह अपने नाना के घर से धन लाए थे।
*****
'शहजादे कहते हैं कि छत्तीसगढ़ में विकास के लिए हमने पैसा दिया है। बताएं, उन्होंने यह पैसा क्या अपने मामा के घर से लाकर दिया।' -नरेंद्र मोदी

Source- Hindi News

Kripalu Maharaj is no Mmore


kripalu ji maharaj
जागरण संवाददाता, गुड़गांव। जगद्गुरु कृपालु महाराज का शुक्रवार सुबह फोर्टिस अस्पताल में निधन हो गया। उन्होंने सात बजकर पांच मिनट पर अंतिम सांस ली। देर शाम उनका पार्थिव शरीर प्रतापगढ़ (उत्तर प्रदेश) स्थित उनके मूल निवास मनगढ़ धाम में ले जाया गया। 18 नवंबर को उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। निधन की खबर सुनते ही 91 वर्षीय कृपालु महाराज के परिजनों और अनुयायियों में शोक की लहर दौड़ गई।

सोमवार को मनगढ़ आश्रम के बाथरूम में गिर जाने के कारण कृपालु महाराज के सिर में गंभीर चोट आई थी। वह गहरे कोमा में चले गए। नाजुक हालत में उन्हें इलाहाबाद से फोर्टिस अस्पताल लाया गया। मंगलवार को जगद्गुरु के सिर की सर्जरी की गई। इसके बाद भी उनके स्वास्थ्य में कोई सुधार नहीं हुआ। क्रिटिकल केयर यूनिट में डॉक्टरों की टीम लगातार उनकी देखरेख में लगी रही। कृपालु महाराज के देहावसान की खबर सुन काफी संख्या में उनके भक्त अस्पताल पहुंचे। अपने गुरु की अंतिम झलक पाने को उनमें बेताबी देखी गई। वहीं, मनगढ़ धाम में भी जैसे ही कृपालु महाराज का पार्थिव शरीर पहुंचा तो हर आंख में आंसुओं की धारा तेज हो चली। अंतिम दर्शन को हजारों अनुयायियों का हुजूम उमड़ पड़ा। भक्तों की कतार टूटने का नाम नहीं ले रही थी। यह सिलसिला दो-चार घंटे नहीं, पूरी रात चला। धाम के व्यवस्थापक हिरण्यमय चटर्जी ने बताया कि कृपालु महाराज के अंतिम संस्कार स्थल को समाधिस्थल का रूप दे दिया जाएगा। कृपालु महाराज की कुल संपत्ति करीब दस हजार करोड़ रुपये तक है। भारत के अलावा अमेरिका, सिंगापुर और नेपाल में भी उनके भव्य आश्रम हैं।

Source- Hindi News

'International Indian of the Decade' award given to Lord Paul

Lord Swaraj Paul
लंदन। दिग्गज अप्रवासी भारतीय उद्यमी लॉर्ड स्वराज पाल को 'इंटरनेशनल इंडियन ऑफ द डिकेड' सम्मान से नवाजा गया है। उद्योग, शिक्षा और समाजिक कार्यो में उनके उल्लेखनीय योगदान के कारण उन्हें यह अवॉर्ड दिया गया है। ब्रिटेन में भारत के कार्यकारी उच्चायुक्त वीरेंद्र पॉल ने स्थानीय पत्रिका इंडिया लिंक इंटरनेशनल की 20वीं वर्षगांठ के अवसर पर स्वराज पॉल को अवॉर्ड सौंपा।

सम्मान स्वीकार करते हुए उन्होंने कहा कि 82 वर्ष की आयु में अब यह सम्मान अपनी पत्‍‌नी अरुणा को समर्पित करना चाहता हूं। पत्‍‌नी के समर्थन के बिना आप कहीं नहीं पहुंच सकते। लॉर्ड पॉल द्वारा स्थापित स्टील एवं इंजीनियरिंग समूह कपारो में ब्रिटेन, अमेरिका और भारत के करीब 10,000 लोगों को रोजगार मिला हुआ है। वर्ष 1996 में ब्रिटिश संसद के हाउस ऑफ लॉर्डस के सदस्य बने पॉल ने वर्ष 1994 में लंदन जू को बंद होने से बचाने के लिए 10 लाख पौंड का दान दिया था।

वर्ष 2008 में वह हाउस ऑफ लार्डस में भारतीय मूल के पहले डिप्टी स्पीकर बने। उन्हें वर्ष 2009 में प्रिवी काउंसिल का सदस्य भी बनाया गया। वह वर्ष 2000 से 2008 तक लंदन डेवलपमेंट एजेंसी के सदस्य रहे और 2005 से 2008 के बीच एलडीए ओलंपिक डिलीवरी कमेटी की अध्यक्षता की। यह कमेटी लंदन ओलंपिक खेलों के लिए बजट, जमीन और आधारभूत संरचनाएं समय पर उपलब्ध कराने के लिए जिम्मेदार थी। 

1999 में उन्हें यूनिवर्सिटी ऑफ वोल्वरहैम्पटन का चांसलर नियुक्त किया गया। वर्ष 2006 में वह यूनिवर्सिटी ऑफ वेस्टमिन्स्टर के चांसलर बने। इससे पहले वे वर्ष 1992-97 में टेम्स यूनिवर्सिटी के प्रो-चांसलर और 1998 में चांसलर रह चुके है। लॉर्ड पॉल को भारत सरकार वर्ष 1983 में पद्म विभूषण सम्मान से नवाज चुकी है। उन्हें ब्रिटेन, भारत, अमेरिका और स्विटजरलैंड के विभिन्न विश्वविद्यालयों से 15 मानद उपाधियां मिल चुकी हैं।

 Source- Hindi News

Wednesday, 13 November 2013

Delhi Traffic Police Traffic Advisory for Trade Fair

International Trade Fair
जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। भारत का 33वां अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला गुरुवार से राजधानी के प्रगति मैदान में शुरू हो जाएगा। इस बार मेले का थीम समावेशी विकास है। मेले का उद्घाटन राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी करेंगे। इस मौके पर होने वाले कार्यक्रम की अध्यक्षता वाणिज्य व उद्योग मंत्री आनंद शर्मा करेंगे। इस दौरान दक्षिण अफ्रीका की व्यापार व उद्योग उप मंत्री एलिजाबेथ थवाते भी उपस्थित होंगी। 

आम लोगों के लिए मेला 19 नवंबर से खुलेगा। मेले के पहले पांच दिन (14 से 18 नवंबर) व्यावसायिक गतिविधियों के लिए आरक्षित रहेंगे। इनके लिए प्रगति मैदान के गेट संख्या 1, 2, 7 और 10 पर सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। यहां से वे टिकट व व्यापारिक कार्ड दिखाकर निशुल्क किट ले सकते हैं। व्यापारियों के लिए टिकट 400 रुपये प्रतिदिन व पूरे सत्र के लिए 1,500 रुपये का होगा। इंडिया ट्रेड प्रमोशन ऑर्गनाइजेशन ने इस मेले की सभी तैयारी पूरी कर ली हैं। केंद्रीय मंत्रालयों, विभागों और राज्यों के मंडपों में मेले की थीम पर फोकस किया जा रहा है। यहां दर्शकों को देसी व विदेशी उत्पादों को देखने और खरीदारी करने का भी मौका मिलेगा।
मुख्य आकर्षण
-21 देशों के लगभग 260 विदेशी प्रदर्शक हॉल संख्या 6, 9 एवं 18 में अपने उत्पादों की प्रदर्शनी लगाएंगे
-पाकिस्तान, अफगानिस्तान, कंबोडिया, चीन, क्यूबा, इंडोनेशिया, लिथुआनिया, जापान व दक्षिण अफ्रीका के होंगे राष्ट्रीय मंडप
-विश्वस्तरीय 300 भारतीय कंपनियां भी ले रही हैं हिस्सा
-करीब 800 ग्रामीण कलाकार एवं शिल्पी करेंगे कला का प्रदर्शन

 Source- News in Hindi

Woman Teacher Returned Gold medal After Accused of Sexual Harassment

Woman teacher
जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय में गणित विभाग की एसोसिएट प्रोफेसर सपना जैन ने अपने सभी स्वर्ण पदक विश्वविद्यालय को लौटा दिए हैं। शिक्षिका ने यौन शोषण के मामले में न्याय न मिलने, विभाग में अवैध रूप से डिग्री बांटने व पैसे लेकर अंक बढ़ाए जाने का आरोप लगाते हुए यह कदम उठाया है।

शिक्षिका का कहना है कि उन्होंने कुलपति से भी मिलने की कोशिश की, लेकिन उन्हें समय नहीं मिल पाया। सपना जैन ने सभी स्वर्ण पदक कुलपति कार्यालय के रिसेप्शन पर लौटा दिए।

डीयू के गणित विभाग में एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. सपना जैन ने वर्तमान विभागाध्यक्ष पर यौन शोषण का आरोप लगाया है। सपना जैन दिल्ली विश्वविद्यालय में 1994 में एमएससी गणित विषय में टॉपर रही हैं। वह सांख्यिकी और विज्ञान के सभी विषयों में भी टॉपर रही हैं।

उनका कहना है कि अब वे ऐसे संस्थान का सम्मान अपने पास नहीं रख सकतीं, जहां पर खुलेआम पैसे लेकर डिग्रियां बांटी जाती हैं और यौन शोषण के खिलाफ आवाज उठाने पर कोई सुनवाई नहीं होती। इसलिए विरोध स्वरूप उन्हें यह कदम उठाना पड़ा। शिक्षिका का आरोप है कि वर्तमान विभागाध्यक्ष मीटिंग में इसके खिलाफ आवाज उठाने पर मीटिंग से बाहर जाने को कहते हैं और अपमानजनक शब्दों का भी प्रयोग करते हैं। 

उन्होंने आरोप लगाया कि विभागाध्यक्ष ने पैसे लेकर कई छात्रो के अंक बढ़ाए हैं। शिक्षिका का कहना है कि विश्वविद्यालय के गोपनीय विभाग ने उनसे कक्षा में अनुपस्थिति संबंधी स्पष्टीकरण मांगा था। लेकिन विभागाध्यक्ष ने बिना अनुमति के उस गोपनीय पत्र को खोल लिया और इसे विभाग वाले लिफाफे में डालकर उन्हें भेजा। शिक्षिका ने इसकी शिकायत डीयू प्रशासन से भी की। शिक्षिका ने मॉरिस नगर थाने में विभागाध्यक्ष के खिलाफ मानसिक रूप से प्रताड़ित करने की शिकायत भी दर्ज कराई है।

शिक्षिका ने इस संबंध में राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, मानव संसाधन विकास मंत्रालय, विश्वविद्यालय अनुदान आयोग सहित दिल्ली विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार को भी पत्र भेजा है।

Source- News in Hindi

Tuesday, 12 November 2013

Woman lawyer not wanted action against former SC judge

Sexually harassed
जागरण न्यूज नेटवर्क, नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट के एक जज को कठघरे में खड़ा करने वाली महिला वकील कोलकाता की नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ ज्यूडिशियल साइंस से ग्रेजुएट करने के बाद एक समाजसेवी संगठन के लिए काम कर रही हैं। उन्होंने जर्नल ऑफ इंडियन लॉ एंड सोसाइटी के ब्लॉग में अपने साथ हुए यौन दु‌र्व्यवहार के बारे में लिखते हुए यह भी बयान किया है कि न्यायपालिका में यह समस्या आम है। इसके अलावा उन्होंने एक साक्षात्कार में यह भी कहा है कि इसी जज ने तीन अन्य लड़कियों के साथ यौन दु‌र्व्यवहार किया। इनमें दो लड़कियों से संपर्क कर उन्होंने अपनी बात कहने के लिए प्रेरित किया, लेकिन अपने करियर पर असर पड़ने के भय से वे आगे आने को तैयार नहीं हुई।

पीड़ित महिला वकील के अनुसार वह चार और ऐसी लड़कियों के बारे में जानती हैं जो दूसरे जजों के उत्पीड़न का शिकार बनीं। इनमें से ज्यादातर तब उत्पीड़ित हुई, जब वे जजों के चैंबर में थीं, इसलिए उनके साथ उतना बुरा नहीं हुआ, जितना उनके साथ। पीड़ित महिला वकील ने अपने मामले में जज के नाम का खुलासा न करने और रिपोर्ट दर्ज न कराने के कारणों को स्पष्ट करते हुए कहा है कि वह उनकी प्रतिष्ठा नहीं गिराना चाहतीं। उन्हें यह भी भरोसा नहीं कि उनके खिलाफ कोई कार्रवाई हो सकेगी। 

उन्होंने यह भी कहा है कि वह स्वेच्छा से होटल में जज के कमरे में गई थीं। जब बाहर निकलीं तो किसी से कुछ कहा भी नहीं। इसके अलावा कोई गवाह भी नहीं है। इसके बावजूद उन्होंने अपनी पीड़ा इसलिए बयान की, क्योंकि वह नहीं चाहतीं कि अन्य महिला वकील ऐसी स्थिति से दो-चार हों।

 Source- News in Hindi

Sunday, 10 November 2013

Police raid on house, girl run away without clothes

sex racket

अपराध प्रतिनिधि, अमृतसर। बटाला रोड़ पर चल रहे जिस्मफरोशी के अड्डे पर शनिवार रात पुलिस ने छापामारी की। इस दौरान संचालिका समेत तीन आरोपियों को पुलिस ने मौके पर काबू कर लिया। जबकि एक युवती बिना कपड़ों के ही छत से कूद गई। बाद में उसे उसके ग्राहक ने अपने कपड़े पहनाए और बाइक पर लेकर फरार हो गया।

थाना सदर के एसएचओ वविंदर कुमार ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि बटाला रोड संधू कालोनी में बलविंदर कौर किराये के मकान में रहती है और जिस्मफरोशी का अड्डा चला रही है। वह बाहर से युवतियों को बुलाती है। उन्हें ग्राहकों को पेश करती है। बदले में मोटी रकम वसूलती है। वह खुद भी जिस्मफरोशी का धंधा करती है।

शनिवार रात को उसके घर में दो लड़कियां और दो ग्राहक मौजूद थे। पुलिस ने महिला पुलिस के साथ छापामारी की। इस दौरान संचालिका बलविंदर कौर के अलावा एक कमरे में आपत्तिजनक हालत में गुरिंदर सिंह के साथ पाई गई। गुरिंदर सिंह का गांव सोहियां कलां है और युवती झब्बाल रोड़ की रहने वाली है। दोनों को काबू कर लिया। जब पुलिस इन आरोपियों को पकड़ रही थी तो साथ वाले कमरे में ही एक और लड़की और ग्राहक सुखविंदर सिंह मौजूद थे। छापामारी की भनक लगते ही दोनों घर की छत पर पहुंचे और नीचे कूद गए। पुलिस से बचने के लिए लड़की ने अपने कपड़े वहीं पर ही छोड़ दिए। गली में ग्राहक ने अपने कुछ कपड़े उस लड़की को पहनाए और दोनों बाइक पर फरार हो गए।

Source: News in Hindi

Domestic Help Arrested for Rape, Circulating MMS

Domestic help

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। ग्रेटर कैलाश में व्यवसायी के घर में काम करने वाले घरेलू सहायक द्वारा सहायिका के साथ दुष्कर्म कर एमएमएस बना उसे पोर्न साइट पर डाल देने का मामला प्रकाश में आया है। इसका खुलासा तब हुआ, जब पीड़ित युवती के भाई के एक दोस्त ने इंटरनेट पर उस वीडियो को देख लिया। पीड़िता की शिकायत पर ग्रेटर कैलाश थाना पुलिस ने आरोपी कार्तिक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसका मोबाइल भी जब्त कर लिया है।
पुलिस के मुताबिक कार्तिक पश्चिम बंगाल का रहने वाला है। वह ग्रेटर कैलाश में व्यवसायी की कोठी में कई साल से नौकरी कर रहा था। उनकी कोठी में 22 वर्षीय पीड़ित युवती भी काम करती थी। बीते अपै्रल महीने में व्यवसायी परिवार के साथ किसी पार्टी में गए थे। तब कार्तिक ने नौकरानी के साथ दुष्कर्म किया और एमएमएस भी बना लिया था। 

पुलिस के मुताबिक घटना से युवती सहम गई थी। वह दो दिनों तक काम पर नहीं आई। बाद में वह एमएमएस को पोर्न साइड पर डाल देने की बात कह युवती को हवस का शिकार बनाता रहा। जब परेशान होकर युवती ने वहां से काम छोड़ दिया, तब कार्तिक ने एमएमएस को पोर्न साइट पर डाल दिया।

हरिद्वार में दो नाबालिग किशोरियों से दुष्कर्म
जागरण संवाददाता, हरिद्वार। हरिद्वार के कनखल और रानीपुर थाना क्षेत्रों में दो नाबालिगकिशोरियों के साथ दुष्कर्म के मामले सामने आए हैं। पुलिस ने एक मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली, जबकि दूसरे मामले में अभी पीड़िता के पिता का हरिद्वार पहुंचने का इंतजार किया जा रहा है। पुलिस ने दोनों पीड़ितों को मेडिकल जांच के लिए भेज दिया है। 

पुलिस के अनुसार, पहली घटना थाना कनखल क्षेत्र की शिवपुरी कॉलोनी में रहने वाले अधेड़ व्यक्ति के घर पर हुई। आरोप है कि रिटायर्ड दंपति के घर पर पहाड़ के किसी गांव की 13 वर्षीय किशोरी बतौर नौकरानी काम करती है। शनिवार को अधेड़ ने घर में अकेले होने पर उसके साथ दुष्कर्म किया। शोर सुनकर पड़ोसियों ने उसके चुंगल से किशोरी को छुड़ाया तथा पुलिस को सूचना दी। थानाध्यक्ष महेश चंद्र ने बताया, बालिका का मेडिकल करा दिया है तथा उसके पिता को सूचित कर दिया गया है। रविवार की सुबह तक वह हरिद्वार पहुंचेंगे तब तहरीर लेकर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा। 

दूसरी घटना में रानीपुर कोतवाली क्षेत्र की टिहरी विस्थापित कॉलोनी निवासी एक व्यक्ति ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि इसी कॉलोनी के निवासी बसीर पुत्र अलफ 8 नवंबर को जबरदस्ती उनकी नाबालिग बेटी को सीआइसीएफ कैंप के पीछे जंगल में ले गया और वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने दुष्कर्म की शिकार लड़की का मेडिकल कराने के बाद आरोपी की तलाश शुरू कर दी। एसपी सिटी एसएस पंवार ने बताया कि दोनों आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी कर ली जाएगी। 

पश्चिम बंगाल में जबरदस्ती शराब पिला छात्रा से दुष्कर्म
बैरकपुर (पश्चिम बंगाल)। एक छात्रा को जबरदस्ती शराब पिला उसके साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया है, जबकि एक आरोपी अभी फरार है। पुलिस उसकी तलाश में छापामारी कर रही है। 

टीटागढ़ थानांतर्गत बामनपुर की रहने वाली दसवीं की छात्रा ने बताया कि काली प्रतिमा विसर्जन की रात मुहल्ले के लिटन सरकार एवं गौर नामक दो युवक उसे बातचीत करने के बहाने एकांत में ले गए और उसे जबरदस्ती शराब पिलाई। इसके बाद दोनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया।

घटना के बाद छात्रा ने परिजनों को सारी बात बताई, जिसके बाद उन्होंने टीटागढ़ थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी लिटन को तो गिरफ्तार कर लिया है। शुक्रवार को उसे कोर्ट में पेश किया गया। हालांकि गौर अभी उनकी पहुंच से दूर है।

छात्रा ने बताया कि शिकायत करने के बाद से उसे, उसकी मां व चाचा को जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। डीसी (डीडी) देवाशीष बेज ने कहा, शिकायत दर्ज कर ली गई है, जिसके आधार पर एक युवक को गिरफ्तार किया गया है।

Source- News in Hindi

Wednesday, 30 October 2013

In laws villain in married life


Hathras

हाथरस। यह एक ऐसी अबला की कहानी है, जिसके बचपन में ही मां-बाप का साया सिर से उठ गया। रिश्तेदारियों में पली-बढ़ी और युवा हुई तो मैनपुरी में एक शोरूम पर नौकरी की। वहीं मालिक के बेटे को दिल दे बैठी। दोनों ने कोर्ट मैरिज व आर्यसमाज में शादी की। ससुरालियों ने विरोध किया तो हाथरस आकर अलग दुनिया बसा ली, मगर मुसीबत ने यहां भी पीछा नहीं छोड़ा।
उन्हें ढूंढते हुए ससुराली आए और अपने बेटे को साथ ले गए। अब वह तीन साल के बेटे को लेकर न्याय की गुहार करती फिर रही है। मूलरूप से फीरोजाबाद के सुहागनगर की रहने वाली कीर्ति के मां-बाप की मौत बचपन में हो गई थी। वह अनाथ हो गई। उसकी परवरिश पहले बुआ और बाद में मौसी ने की। मौसी मैनपुरी में रहती हैं। कीर्ति नौकरी के दौरान मालिक के बेटे अजरुन को दिल दे बैठी। नजदीकियां बढ़ीं तो बेटा पैदा हो गया। प्रेमी वफादार निकला।

अजरुन ने बेटे को अपनाते हुए सात माह पूर्व फीरोजाबाद कोर्ट में शादी कर ली। ससुरालियों को पता चला तो विरोध किया। जिस पर अजरुन ने घर छोड़ दिया, उसे लेकर मथुरा में रहने लगा। इसी दौरान अजरुन ने तीन माह पूर्व फीरोजाबाद आर्यसमाज में भी विवाह की रस्म अदा की। उधर, ससुराली उसके रिश्तेदारों को परेशान करने लगे तो वह और अजरुन हाईकोर्ट में शादी रजिस्टर्ड कराने जा रहे थे तभी फीरोजाबाद में पकड़ लिया। ससुराली बेटे को ले गए, उसे वहीं छोड़ गए। बाद में किसी तरह अजरुन उनके चंगुल से छूटकर कीर्ति के पास पहुंच गया और हाथरस आ गया। यहां नवीपुर में किराए पर कमरा लिया। ससुरालियों ने यहां भी पीछा नहीं छोड़ा और ढूढ़ते हुए आ गए।

 Source: News in Hindi

Saturday, 26 October 2013

Officers fear from probe extend works


officers

नई दिल्ली [जयप्रकाश रंजन]। जांच एजेंसियों और कोर्ट की सक्रियता के चलते केंद्र सरकार के ज्यादातर मंत्रालयों के अफसर सहमे हुए हैं। नतीजतन मंत्रालयों के सामान्य कामकाज पर भी बुरा असर पड़ रहा है। पहले देश के प्रमुख उद्योगपति केएम बिड़ला व पूर्व कोयला सचिव के खिलाफ एफआइआर। फिर सुप्रीम कोर्ट का नीरा राडिया टेप मामले में टाटा समूह व रिलायंस समूह के खिलाफ नए सिरे से जांच का आदेश। इन मामलों का असर यह हुआ है कि ज्यादातर मंत्रालय जबरदस्त नीतिगित जड़ता का शिकार हो गए हैं। कोयला मंत्रालय, संचार मंत्रालय, पेट्रोलियम मंत्रालय सहित कुछ अन्य मंत्रालयों के अधिकारी सामान्य फैसले लेने से भी करता रहे हैं।
देश की एक प्रमुख दूरसंचार कंपनी के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि संचार मंत्रालय में तो अब सामान्य तौर पर होने वाले फैसलों में भी देरी होने लगी है। मोबाइल टावर आयात का उदाहरण देते हुए अधिकारी ने बताया कि यह सामान्य फैसला भी नहीं लिया जा रहा। अफसर आशंकित हैं कि कहीं वे ज्यादा टावर आयात की मंजूरी देने के चक्कर में फंस न जाएं। शहरी विकास मंत्रालय का भी हाल कुछ ऐसा ही है। अगस्त, 2013 में कैबिनेट ने शहरों में नई सार्वजनिक बसें चलाने के लिए राज्यों को दस हजार नई बसें खरीदने के लिए केंद्रीय मदद का फैसला किया। कई राज्यों को नई बस खरीदने का प्रस्ताव भेजा गया। कुछ राज्यों की तरफ से प्रक्रिया भी शुरू की गई है, लेकिन इसी बीच सुप्रीम कोर्ट ने नीरा राडिया टेप कांड के संदर्भ में कई वर्ष पहले टाटा समूह की लो-फ्लोर बसें सार्वजनिक वाहन के तौर पर खरीदने में गड़बड़ी की जांच करने का निर्देश दे दिया। सीबीआइ ने पिछले हफ्ते इसकी जांच भी शुरू कर दी है। अब शहरी विकास मंत्रालय के अधिकारी जवाहरलाल नेहरू राष्ट्रीय शहरी नवीकरण अभियान के तहत बस खरीद योजना को आगे बढ़ाने को तैयार नहीं। यही नहीं, बाल्को सहित कई सरकारी कंपनियों में विनिवेश की प्रक्रिया भी थम गई है।
नीतिगत जड़ता का जाल रक्षा मंत्रालय में भी फैल चुका है। रक्षा मंत्री के सबसे पसंदीदा मीडियम मल्टीरोल कॉम्बैट विमान (एमएमआरसी) की खरीद की तमाम तैयारियों पर पूर्णविराम लगा दिया गया है। इस बारे में दिसंबर, 2013 तक अंतिम फैसले की बात कही गई थी। देश में तोप संकट को दूर करने के लिए एम-777 तोपों की खरीद प्रक्रिया भी इसी वजह से ठप पड़ गई है। इसी तरह से तमाम तैयारियों के बावजूद कोयला ब्लॉकों की नीलामी शुरू करने पर कोयला मंत्रालय फैसला नहीं कर पा रहा है।

1. मोबाइल टावर आयात करने जैसे फैसलों में हो रही देरी
2. कोयला ब्लॉकों की नीलामी प्रक्रिया में भी अड़चन
3. गैस कीमत तय करने की नई नीति को लेकर असमंजस
4. लड़ाकू विमान व तोप खरीद की फाइलें भी हुई शिकार

Source: News in Hindi