Wednesday, 13 November 2013

Delhi Traffic Police Traffic Advisory for Trade Fair

International Trade Fair
जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। भारत का 33वां अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला गुरुवार से राजधानी के प्रगति मैदान में शुरू हो जाएगा। इस बार मेले का थीम समावेशी विकास है। मेले का उद्घाटन राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी करेंगे। इस मौके पर होने वाले कार्यक्रम की अध्यक्षता वाणिज्य व उद्योग मंत्री आनंद शर्मा करेंगे। इस दौरान दक्षिण अफ्रीका की व्यापार व उद्योग उप मंत्री एलिजाबेथ थवाते भी उपस्थित होंगी। 

आम लोगों के लिए मेला 19 नवंबर से खुलेगा। मेले के पहले पांच दिन (14 से 18 नवंबर) व्यावसायिक गतिविधियों के लिए आरक्षित रहेंगे। इनके लिए प्रगति मैदान के गेट संख्या 1, 2, 7 और 10 पर सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। यहां से वे टिकट व व्यापारिक कार्ड दिखाकर निशुल्क किट ले सकते हैं। व्यापारियों के लिए टिकट 400 रुपये प्रतिदिन व पूरे सत्र के लिए 1,500 रुपये का होगा। इंडिया ट्रेड प्रमोशन ऑर्गनाइजेशन ने इस मेले की सभी तैयारी पूरी कर ली हैं। केंद्रीय मंत्रालयों, विभागों और राज्यों के मंडपों में मेले की थीम पर फोकस किया जा रहा है। यहां दर्शकों को देसी व विदेशी उत्पादों को देखने और खरीदारी करने का भी मौका मिलेगा।
मुख्य आकर्षण
-21 देशों के लगभग 260 विदेशी प्रदर्शक हॉल संख्या 6, 9 एवं 18 में अपने उत्पादों की प्रदर्शनी लगाएंगे
-पाकिस्तान, अफगानिस्तान, कंबोडिया, चीन, क्यूबा, इंडोनेशिया, लिथुआनिया, जापान व दक्षिण अफ्रीका के होंगे राष्ट्रीय मंडप
-विश्वस्तरीय 300 भारतीय कंपनियां भी ले रही हैं हिस्सा
-करीब 800 ग्रामीण कलाकार एवं शिल्पी करेंगे कला का प्रदर्शन

 Source- News in Hindi

No comments:

Post a Comment