Showing posts with label Hindi e-Paper. Show all posts
Showing posts with label Hindi e-Paper. Show all posts

Monday, 4 August 2014

Varun is capable for UP CM: Menka Gandhi

पीलीभीत से भाजपा की सांसद और केंद्र में महिला और बाल विकास मंत्री मेनका गांधी ने सुल्तानपुर के सांसद और अपने पुत्र वरुण गांधी को उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनने के काबिल बताया है। उन्होंने यह बात पीलीभीत में एक सभा को संबोधित करते हुए कही। उनके इस बयान को यूपी की भाजपा इकाई के अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने निजी बयान बताया है।

मेनका ने कहा है कि यदि वरुण गांधी मुख्यमंत्री बने तो पीलीभीत का और विकास होगा। सभा में उन्होंने कहा कि केंद्र में भाजपा की सरकार है और उत्तर प्रदेश में सपा की सरकार है। उन्होंने आरोप लगाया कि लोकसभा चुनाव में यूपी में मिली करारी हार के बाद सपा सरकार ने यहां के सभी विकास कार्यो को रोक दिया है। केबिनेट मंत्री ने कहा कि केंद्र के साथ-साथ यदि उत्तर प्रदेश में भी भाजपा की सरकार होती तो हम यहां विकास कायरें शुरू कर पाते। यह तब और भी बेहतर होता, अगर वरुण राज्य में बीजेपी की सरकार चला रहे होते। यह पीलीभीत के लिए भी अच्छा होता।

उनके इस बयान को कांग्रेस से जोड़कर भी देखा जा रहा है। माना जा रहा है कि उन्होंने यह बयान उस खबर के चलते दिया है जिसमें कांग्रेस में प्रियंका गांधी को उत्तर प्रदेश की कमान सौंपे जाने या फिर राष्ट्रीय महासचिव बनाने की बात कही गई थी। फिलहाल वरुण भाजपा में राष्ट्रीय महासचिव की भूमिका में हैं। मेनका ने अपने इस बयान के जरिए एक ओर जहां यूपी सरकार पर निशाना साधने की कोशिश की है वहीं दूसरी ओर कांग्रेस को जवाब देने की भी कोशिश की है। 

Source: Newspaper

High profile sex racket busted in lucknow

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सेक्स रैकेट तेजी से फैल रहा है। राजधानी के पॉश इलाके गोमतीनगर में बीते माह ही एक रैकेट पकड़ा गया था। आज गोमतीनगर के ही यमुना अपार्टमेंट में पांच लड़कों तथा चार लड़कियों को इस रैकेट में पकड़ा गया है। रैकेट के संचालक अंकित दास नाम के युवक को गिरफ्तार कर पुलिस पूछताछ में जुटी है। अंकित ने एक कद्दावर नेता का नाम लेकर पुलिस पर दबाव बनाने का भी प्रयास किया।

गोमतीनगर के यमुना अपार्टमेंट में सोमवार को करीब दस बजे एक सेक्स रैकेट को पकड़ा गया। यमुना अपार्टमेंट में पीडब्ल्यूडी के इंजीनियर के फ्लैट में यह रैकेट लंबे समय से चल रहा था। अपार्टमेंट के लोगों ने इसका कई बार विरोध भी किया था। लखीमपुर में तैनात पीडब्ल्यूडी के इंजीनियर सुनील शंखवार के फ्लैट पर आज यमुना अपार्टमेंट के अन्य निवासियों ने इस रैकेट की जानकारी मिलने पर पुलिस को जानकारी दी।

पुलिस ने जब छापा मारा तो वहां पर पांच लड़के तथा चार लड़कियां मिली। सभी आपत्तिजनक अवस्था में थे। पुलिस इनको पकड़कर गोमतीनगर थाना ले आई है। इस रैकेट के संचालक अंकित दास को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अपार्टमेंट के निवासियों में इस रैकेट के पकड़े जाने को लेकर काफी आक्रोश है। इनका कहना है कि यहां लंबे समय से यह काम हो रहा था, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। पानी सर के ऊपर निकलने के बाद आज सभी ने मिलकर अपने स्तर से अभियान चलाकर इनको पकड़ा।

Source: Newspaper

Pm Narendra Modi visits Pasupatinath temple in nepal

शिव की नगरी काशी से जीत हासिल कर नरेंद्र मोदी अब बाबा पशुपतिनाथ के दर पर पहुंचे हैं। यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बाबा पशुपतिनाथ के दर्शन कर रुद्राभिषेक किया। मंदिर में प्रधानमंत्री ने करीब एक घंटे तक पूजा-अर्चना की।

ये अजीब संयोग है कि आज श्रावण के आखिरी सोमवार के दिन काशी के विश्वनाथ मंदिर से लेकर काठमांडू के पशुपति नाथ मंदिर तक हर-हर भोले की आवाज गूंज उठी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इस पावन अवसर पर बाबा पशुपति नाथ का रुद्राभिषेक कर उनकी पूजा की और 2500 किलोग्राम श्रीखंड चंदन भी चढ़ाया।

पशुपतिनाथ मंदिर में प्रधानमंत्री की पूजा के लिए खास इंतजाम किये गए थे। उनकी पूजा के दौरान सुरक्षा कारणों से मंदिर को एक घंटे के लिए बंद कर दिया गया था। हालांकि अब प्रधानमंत्री के वहां से निकले के बाद मंदिर को आम लोगों के लिए भी खोल दिया गया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अब काठमांडू के बाहरी इलाके में बागमती नदी के तट पर स्थित इस मुख्य मंदिर में जाएंगे और वहां भी शिवलिंग का पंचामृत स्नान कराकर पूजा अर्जना करेंगे। उन्हें मुख्य पुरोहित गणेश भट्टा से प्रसाद मिलेगा जो दक्षिण भारत के रहने वाले हैं। मंदिर में सदियों से दक्षिण भारत के ब्राह्मणों में से चार पुरोहित और एक मुख्य पुरोहित रखने की परंपरा है।

मोदी मुख्य मंदिर के दक्षिण में बासुकी मंदिर में भी प्रार्थना करेंगे। उनके यहां पहुंचने पर मंदिर के समीप के वेदविद्याश्रम के 108 युवा ब्राह्मण विद्यार्थी वैदिक मंत्रोच्चार कर उनका स्वागत करेंगे। गणमान्य अतिथियों के स्वागत में पारंपरिक नेवारी ड्रम धिमे और बांसुरी भी बजायी जाएगी।

पशुपतिनाथ मंदिर प्रशासन के अनुसार हिंदू कैलेंडर के मुताबिक श्रावण में सोमवार पावन समझा जाता है। भारत एवं नेपाल से करीब तीन लाख श्रद्धालु इस मंदिर में पहुंचते हैं। यह मंदिर दुनियाभर में शिव के अति महत्वपूर्ण मंदिरों में एक है और उसे यूनेस्को के धरोहर सूची में स्थान प्राप्त है।

Source: Newspaper

Priyanka Gandhi set to formally assume big role in Congress, Rahul’s leadership under question

कांग्रेस में लगातार प्रियंका गांधी को लाने की आवाजों के बीच अब यह बात सामने निकल कर आई है कि उन्हें उत्तर प्रदेश इकाई का अध्यक्ष या फिर राष्ट्रीय संगठन में महासचिव बनाया जा सकता है। मीडिया में आई खबरों की मानें तो कांग्रेस के तीन वरिष्ठ नेताओं के मुताबिक उन्हें राष्ट्रीय महासचिव या फिर यूपी में पार्टी अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी जा सकती है।

गौरतलब है कि काफी लंबे समय से प्रियंका को कांग्रेस में लाने की मांग उठ रही है। इस मांग को लोकसभा चुनाव में हुई करारी हार के बाद और हवा दी जा रही है। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की मानें तो इस बार इसका असर भी दिखाई देने लगा है। हालांकि उन्हें यह जिम्मेदारी इस वर्ष होने वाले राज्यों के विधानसभा चुनाव के बाद दिए जाने की चर्चा है। लेकिन कांग्रेस को अभी इसमें कुछ दिक्कतें दिखाई दे रही हैं।

माना जा रहा है कि राष्ट्रीय संगठन और प्रदेश की इकाई में अहम पदों पर काबिज नेता इस फैसले पर नाराजगी जाहिर कर सकते हैं। हालांकि इस बाबत पार्टी की मुहर लगने के बाद भी इस पर अंतिम फैसला खुद प्रियंका को ही लेना है। लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी की विफलता के चलते प्रियंका को संगठन में लाने की मांग जिस तेजी से जोर पकड़ती जा रही है उससे कहीं न कहीं राहुल गांधी और सोनिया गांधी के नेतृत्व पर सवालिया निशान लग गया है।

कुछ नेता यह जरूर मानते हैं कि यदि प्रियंका संगठन में आ भी जाती हैं तो भी इससे राहुल के पद पर कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है। यहां पर एक और बात ध्यान देने वाली यह है कि लोकसभा चुनाव से पूर्व भी इस तरह की मांग पर संगठन में विचार विमर्श किया गया था कि प्रियंका को यूपी की कमान सौंप देनी चाहिए। लेकिन उस समय इस पर सहमति नहीं बन सकी थी जिस वजह से इसे लागू नहीं किया गया था।

Source : Newspaper

Gwalior additional judge says she was sexually harassed by HC judge, quits

मध्यप्रदेश हाईकोर्ट की ग्वालियर खंडपीठ में पदस्थ महिला अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने प्रदेश के ही एक हाईकोर्ट जज पर यौनशोषण का आरोप लगाया है। चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया के साथ ही सुप्रीम कोर्ट के जजों और मप्र हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश को लिखे अपने पत्र में महिला जज ने कई सनसनीखेज आरोप लगाए हैं। अपनी लाज बचाने के लिए उक्त महिला जज को अपना पद भी छोड़ना पड़ा है।

महिला जज ने अपनी शिकायत में लिखा है कि आरोपी जज ने एक बार जिला रजिस्ट्रार के साथ संदेश भिजवाया कि उनके (आरोपी) बंगले पर होने वाले एक कार्यक्रम में आपको आइटम सांग पर डांस करना होगा। तब महिला ने अपनी बेटी का जन्मदिन होने का बहाना बनाकर पीछा छुड़ाया था।

अगले दिन जब कोर्ट में दोनों का सामना हुआ तो आरोपी जज ने टिप्पणी की कि डांस फ्लोर पर उन्हें नाचते देखने का मौका चला गया, लेकिन वे इंतजार करेंगे। महिला का आरोप है कि इस तरह कई बार उन्हें परेशान किया गया। आरोपी जज इस ताक में बैठा रहता कि महिला से कोर्ट की प्रक्रियाओं में कहीं कोई गलती हो, और वो उसका फायदा उठाने की कोशिश करें। जब कोई मौका नहीं मिलता, तो वे झल्ला जाते थे।

महिला के मुताबिक, मैं सुबह साढ़े दस के बजाए 11 बजे कोर्ट चली जाती थी। शाम को एक घंटा देरी तक रूककर काम करती थी, ताकि सामने वाले को कोई मौका न मिले, लेकिन छींटाकशी जारी रही।

तंग आकर 22 जून को महिला जज अपने पति के साथ आरोपी जज से मिलने पहु्ंच गईं। यह भी जज को आस नहीं आया। उन्होंने बात करने के बजाए दोनों को 15 दिन बाद बात करने को कहा। 15 दिन बाद महिला जज को ट्रांसफर आदेश थमा दिए गए।

पीड़िता का आरोप है कि मप्र हाईकोर्ट की ट्रांसफर नीति का उल्लंघन करते हुए उन्हें सिधी भेज दिया गया। तब उनकी बेटी 12वीं में पढ़ रही थी। बीच सत्र में ट्रांसफर होने से उसे भी परेशान होना पड़ा। आखिरकार तंग आकर महिला ने 15 जुलाई को इस्तीफा दे दिया।

यौनशोषण कमेटी की प्रमुख भी थीं

दिल्ली की अदालतों में 15 वर्ष तक कानूनी की प्रैक्टिस करने के बाद महिला ने मप्र हायर ज्यूडिशल सर्विस परीक्षा उत्तीर्ण की थी। इसके बाद 1 अगस्त 2011 को उनकी पोस्टिंग ग्वालियर में हुई थी।

जस्टिस डीके पालिवाल के मार्गदर्शन में ट्रैनिंग पूरी करने के बाद अक्टूबर 2012 में उनकी पदस्थापना ग्वालियर में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश के रूप में कर दी गई। अप्रैल 2013 में उन्हें महिला यौनशोषण के खिलाफ बनी जिले की विशाखा कमेटी की प्रमुख भी बनाया गया था।

जनवरी 2014 में तैयार की गई सालाना गोपनीय रिपोर्ट में उनके काम की खूब तारीफ की गई। महिला जज का आरोप है कि उसी समय ग्वालियर बैंच के एक प्रशासनिक जज ने उन्हें अपने बंगले पर अकेले मिलने का दबाव बनाना शुरू कर दिया।

इन्हें भेजा है शिकायती पत्र

चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया आरएम लोढ़ा, सुप्रीम कोर्ट के जज जस्टिस एचएल दत्तु, जस्टिस टीएस ठाकुर, जस्टिस अनिल दवे, जस्टिस दीपक मिश्रा, जस्टिस अरुणा मिश्रा के साथ ही मप्र हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश।

यह दुर्भाग्यपूर्ण है

यही एक मात्र प्रोफेशन है जहां हम अपने साथियों के साथ भाई-बहन जैसा व्यवहार करते हैं। यह दुर्भाग्यपूर्ण है। शिकायत मेरे पास आती है तो मैं उचित कदम उठाऊंगा। - आरएम लोढ़ा, चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया

साभार - नई दुनिया

Source: Newspaper

Jhalak Dikhhla Jaa’ and The Anupam Kher Show to end early due to bad TRP ratings?

लगता है टीआरपी की जंग में कलर्स चैनल पिछड़ता जा रहा है, तभी तो वह अपने ऐसे दो शो को बंद करने की योजना बना रहा है जिनके साथ नामी-गिरामी स्टार्स का नाम जुड़ा है। खबर है कि ‘झलक दिखला जा’ और ‘द अनुपम खेर शो’ की गिरती टीआरपी के चलते कलर्स इन दोनों ही कार्यक्रमों को तय समय से पहले ही बंद करने जा रहा है।

न्यूज थोड़ी हैरान करने वाली है क्योंकि जिस डांस रियलिटी शो के साथ माधुरी दीक्षित और रेमो डिसूजा जैसे सेलेब्रिटीज का नाम जुड़ा हो और जिस टॉक शो में अनुपम खेर बड़े-बड़े सेलेब्स को बुलाते हों, उसे अचानक बंद करने का निर्णय लेना गंभीर बात है।

आपको बता दें कि चैनल इससे पहले ‘मधुबाला’ सीरियल की लीड एक्ट्रेस ‘दृष्टि धामी’ को झलक दिखला जा से बाहर का रास्ता दिखा चुका है क्योंकि उनकी एंकरिंग दर्शकों को प्रभावित नहीं कर पा रही थी। दृष्टि को निकालने के बाद मनीष पॉल को एंट्री दी गई लेकिन उनके आने का भी झलक को कुछ फायदा नहीं मिला।

अनुपम खेर के टॉक शो से भी चैनल को बहुत उम्मीदें थीं लेकिन इतने हफ्तों बाद भी इस कार्यक्रम को अपेक्षित दर्शक नहीं मिल पा रहे हैं। वैसे एक दौर वो भी था जब कलर्स चैनल के टीआरपी के मामले में अन्य सभी चैनल्स के नाक में दम कर रखा था लेकिन अब हालात पूरी तरह बदल चुके हैं। चैनल पर आने वाले सबसे बड़े बजट के शो जब ऐसे बुरे दौर से गुजर रहे हैं तो आप अंदाजा लगा सकते हैं अन्य कार्यक्रमों का क्या होगा।

Source: Newspaper

381 killed, about 2,000 injured in strong quake in China

चीन का दक्षिण पश्चिम हिस्सा रविवार को आए 6.5 की तीव्रता वाले शक्तिशाली भूकंप से थर्रा उठा। इसके चलते युन्नान प्रांत के दूरस्थ पहाड़ी इलाके में 381 लोगों को जान से हाथ धोना पड़ा। दो हजार से ज्यादा लोग घायल हैं। भूकंप से 12 हजार घर ध्वस्त हो गए। करीब 30 हजार इमारतों को नुकसान पहुंचा है।

भूकंप स्थानीय समयानुसार शाम साढ़े चार बजे आया। इसका केंद्र युन्नान में लूडियान काउंटी से 23 किमी दूर जमीन से 12 किमी गहराई में था। काउंटी परिवहन, बिजली और संचार व्यवस्था से कट गया है। सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने बताया कि भूकंप के चलते झाओतोंग काउंटी के कियाओजिया में भी 50 लोगों की मौत हुई है।

लांगतुशान में बचाव कार्य में जुटे एक कॉलेज के छात्र मा हाओ ने बताया कि उसने मलबों में शवों को दबे देखा और घायलों की मदद की। उसने बताया कि हमारी पहली प्राथमिकता घायलों को बचाने और लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाने की है। तेज झटकों के चलते डरे हुए लोग सड़कों पर हैं।

सरकारी टेलीविजन ने अपनी खबर में झाओतोंग शहर में कई धराशाई इमारतों को दिखाया। भूकंप के तेज झटके युन्नान के साथ पड़ोसी प्रांत ग्यूझाउ और सिचुआन में भी महसूस किए गए। चीन के इस भाग में निरंतर भूकंप आते रहते हैं। वर्ष 2008 में सिचुआन में आए भूकंप में लगभग 70 हजार लोगों की मौत हो गई थी।

Source: Newspaper

India nepal relation is older like himalay and gangä: modi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जादू रविवार को नेपाल में भी खूब चला। बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी मोदी ने अपनी व्यवहार कुशलता और उम्दा भाषण कौशल के जरिये सड़क से लेकर संसद तक में नेपालियों का दिल जीता। नेपाली भाषा में संबोधन की शुरुआत कर प्रधानमंत्री ने एक तरह से पूरी संविधान सभा को सम्मोहित कर लिया। आलम यह रहा कि वह दोस्ती का पैगाम देने वाला भाषण देते रहे और सांसद मेज थपथपाते रहे। संविधान सभा आने के रास्ते में उन्होंने काठमांडू के एक व्यस्त बाजार में लोगों का हालचाल पूछ नेपाल और नेपालियों के प्रति अपने जुड़ाव को भी प्रदर्शित किया। 17 साल बाद किसी भी भारतीय प्रधानमंत्री के पहले नेपाल दौरे में मोदी ने किसी समय के असहाय बच्चे (लेकिन अब युवा) जीत बहादुर को उसके माता-पिता को सौंप कर अपने मानव धर्म का भी बखूबी पालन किया।

संविधान सभा में अपने संबोधन के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने भारत-नेपाल रिश्तों की दुहाई दी। पड़ोसी देश की हर संभव मदद करने का वादा करते हुए उनका कहना था, 'भारत-नेपाल के संबंध हिमालय और गंगा जितने पुराने हैं।' नेपाल से अपने लगाव को स्पष्ट करते हुए मोदी ने कहा, 'बहुत पहले मैं तीर्थयात्री के रूप में यहां आया था। अब मैं एक दोस्त के रूप में फिर वापस लौटा हूं। प्रधानमंत्री के रूप में यहां आकर खुश हूं।' पीएम के अनुसार, 'जिस दिन मैंने प्रधानमंत्री कार्यालय में कदम रखा, उस दिन से ही नेपाल के साथ संबंधों को प्रगाढ़ करने का मुद्दा अपनी सरकार की शीर्ष प्राथमिकता में रखा हूं।' उन्होंने कहा, 'मैं भारत के सवा सौ करोड़ लोगों की ओर से दोस्ती और सद्भावना का संदेश लेकर आया हूं।' इस दौरान उन्होंने भारत-नेपाल के बीच बढ़ते रिश्तों के विरोधी माओवादियों को भी पुचकारने का काम किया।

उन्हें इंगित करते हुए मोदी ने कहा, 'आपने शस्त्र छोड़ शास्त्र का रास्ता अख्तियार किया है। युद्ध त्याग बुद्ध का मार्ग अपनाया है। पूरा विश्व नेपाल की ओर देख रहा है कि ¨हसा छोड़ किस तरह शांति और समझदारी से मसले सुलझाए जा सकते हैं।' उन्होंने कहा कि यह बुद्ध, सीता और जनक की धरती है। वह इसका नमन करते हैं। अपने 45 मिनट के भाषण में प्रधानमंत्री ने कहा, 'वाराणसी जहां से मैं निर्वाचित हुआ हूं, वहां एक मंदिर हैं, जिसमें कोई नेपाली ही पुजारी होता है। जबकि यहां भगवान पशुपति नाथ मंदिर में पुजारी भारतीय है। यह हमारे घनिष्ठ संबंधों का परिचायक है।' उन्होंने भरोसा दिलाया, 'हम यहां आपके आतंरिक मामलों में दखल देने के लिए नहीं आए हैं बल्कि हम आपको विकसित होने में मदद के लिए हैं।

विकसित और समृद्ध नेपाल देखना चाहते हैं' मोदी ने नेपाल को हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। इस मौके पर उन्होंने दस हजार करोड़ नेपाली रुपये का रियायती ऋण भी नेपाल को देने की घोषणा की।

तीन करार पर हस्ताक्षर:

संविधान सभा संबोधन से पूर्व नेपाली प्रधानमंत्री सुशील कोइराला के साथ मोदी की सिंह दरबार सचिवालय में बैठक हुई। जिसमें दोनों देशों के बीच तीन करार पर हस्ताक्षर हुए। पहले करार के तहत भारत ने आयोडिन युक्त नमक की खरीद और वितरण के लिए नेपाल को साढ़े छह करोड़ रुपये का अनुदान दिया। इस नमक को नेपाल के ग्रामीण क्षेत्रों में वितरित किया जाएगा।

इसके अलावा महाकाली नदी पर 5,600 मेगावाट की पंचेश्वर बहुद्देश्यीय परियोजना के काम शुरू करने को लेकर भी दोनों देशों के बीच समझौते हुए। मोदी ने उम्मीद जताई कि इस परियोजना पर साल भर के भीतर काम शुरू हो जाएगा। तीसरे और आखिरी करार के तहत दूरदर्शन और नेपाल टेलीविजन के बीच आपसी सहयोग बढ़ाने पर सहमति बनी। भारत और नेपाल सीमा पर पड़ने वाले पंचेश्वर परियोजना की चर्चा करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि इस परियोजना से नेपाल पांच गुना ज्यादा बिजली पैदा करेगा। यह नेपाल के विकास की कुंजी बनेगा।

मोदी के अनुसार, 'नेपाल अपनी बिजली के जरिये भारत का अंधकार दूर कर सकता है। लेकिन हम मुफ्त बिजली नहीं चाहते हैं। हम नेपाल से बिजली खरीदेंगे। भारत को बिजली बेंच कर नेपाल विकसित हो सकता है।' रविवार सुबह काठमांडू पहुंचने पर त्रिभुवन हवाई अड्डे पर मोदी का जबरदस्त स्वागत किया गया। प्रोटोकॉल तोड़ नेपाली प्रधानमंत्री सुशील कोइराला ने मोदी का एयरपोर्ट पर स्वागत किया।

'भारत ने कोई ऐसा युद्ध नहीं जीता, जिसमें नेपालियों का खून नहीं बहा हो। मैं वीरों की इस धरती को नमन करता हूं। फील्ड मार्शल मानेकशा के अनुसार अगर कोई सैनिक यह कहे कि वह मौत से नहीं डरता तो समझो वह झूठ बोल रहा है या फिर वह गुरखा है।'

नरेंद्र मोदी, प्रधानमंत्री

'उनका भाषण दिल को छूने वाला और बेहद उत्साहजनक था। मैं समझता हूं कि भारत-नेपाल रिश्ते में नए अध्याय की शुरुआत होने जा रही है।'

-प्रचंड, माओवादी नेता

Source: Newspaper

Gaza again Israel made school attacked

दक्षिणी गाजा पट्टी में रविवार को इजरायल द्वारा संयुक्त राष्ट्र की ओर से संचालित स्कूल पर किए गए हवाई हमले में 10 लोग मारे गए। इस हमले में 30 लोग घायल भी हो गए। इस हमले को लेकर इजरायली सेना ने प्रतिक्रिया देने से इन्कार किया है। एक सप्ताह से भी कम समय में स्कूल पर किया गया यह दूसरा हमला है। इससे पहले रविवार को गाजा में इजरायली हमले में 30 लोग मारे गए थे। इस संघर्ष में अब तक गाजा के 1726 लोग मारे जा चुके हैं। जबकि इजरायल की ओर से 67 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि रफाह शहर में विमान से दागी गई मिसाइल से स्कूल को निशाना बनाया गया। इस स्कूल में सैकड़ों फलस्तीनियों ने शरण ले रखी है। इस बीच इजरायली सेना ने अपने उस सैनिक को मृत घोषित कर दिया जिसके बारे में कहा जा रहा था कि फलस्तीनियों ने उसे पकड़ लिया है। सेना ने कहा कि 23 वर्षीय हादर गोल्डिन शुक्रवार को लड़ाई में मारे गए। संघर्ष विराम को लेकर इजरायल के साथ अप्रत्यक्ष बातचीत करने के लिए फलस्तीनी आतंकी संगठन हमास का प्रतिनिधिमंडल काइरो पहुंच गया है। यह बातचीत मिस्र और अमेरिकी अधिकारियों के माध्यम से होनी है। लेकिन इजरायल ने फलस्तीनियों पर अंतरराष्ट्रीय मध्यस्थों को गुमराह करने का आरोप लगाते हुए बातचीत के लिए अपने दूतों को नहीं भेजने का फैसला किया है।

Source: Newspaper

Black pepper is not just for taste but will stop tumor as well

काली मिर्च केवल आपके खाने के स्वाद को बढ़ाने के लिए ही नहीं है, एक नए शोध में पाया गया है कि इससे आंत के टयूमर को रोकने में भी मदद मिल सकती है।

चूहों पर किए गए प्रयोग में देखा गया कि काली मिर्च में पाया जाने वाला कैप्सेसिन नामक सक्रिय तत्व, आंत की कोशिकाओं में उत्तेजना पैदा करता है। इससे होने वाली क्रिया, अंतत: आंत के ट्यूमर को रोकने का काम करती है। आंत की कोशिकाओं पर पाए जाने वाले संवेदी तंतु टीआरपी कहलाते हैं।

कैलीफोर्निया यूनिवर्सिटी के सैन डिएगो स्कूल ऑफ मेडिसिन के प्रोफेसर एयाल राज के मुताबिक, कोशिकाओं में इस तरह होने वाले उद्दीपन उनके लिए हानिकारक होते हैं। इसलिए, टीआरपी को पहले पेन रिसेप्टर कहा गया था। उन्होंने कहा कि भविष्य में शोधों से स्पष्ट होगा कि टीआरपी1 और आंत के कैंसर में क्या संबंध है। शोध के नतीजों को जर्नल में प्रकाशित किया गया है। 

Source: Newspaper