Sunday 27 July 2014

There billed naked rape victim spike in haryana

दुष्कर्म पीड़िता से मुकदमा दर्ज कराने का बदला लेने के लिए आरोपियों ने हैवानियत की हदें पार कर दी। आरोपियों ने परिजनों के साथ मिलकर महिला को पति समेत अगवा कर लिया और घर में तीन घंटे तक बंधक बनाकर यातनाएं दीं। निर्वस्त्र कर उसके शरीर में दो स्थानों पर कील ठोक दी।

पीजीआइएमएस के वार्ड नंबर पांच में भर्ती कलानौर थाना क्षेत्र की महिला ने बताया कि ढाई माह पहले दो लोगों ने जान से मारने की धमकी देकर उससे दुष्कर्म किया था। मामला पुलिस में दर्ज कराने से क्षुब्ध होकर आरोपी और उनके परिजन 23 जुलाई की रात उसके घर में घुस आए तथा महिला और उसके पति को अगवा कर अपने घर में बंधक बना लिया। महिला के पति को आरोपियों ने एक कमरे में बांध दिया। इसके बाद महिला को निर्वस्त्र कर बुरी तरह पीटा और उसके शरीर में दो स्थान पर कील ठोक दी। इससे महिला जख्मी हो गई। महिला का कहना है कि तीन घंटे बाद उसे बंधन मुक्त किया गया। इसकी सूचना पर पुलिस ने मौके पर पड़ताल की और पीड़िता को सिविल अस्पताल भेज दिया। यहां से वह घर लौट गई। जख्म में संक्रमण होने पर उसे पीजीआइएमएस में भर्ती कराया गया। महिला का कहना है कि पुलिस शिकायत के बावजूद आरोपियों पर कार्रवाई नहीं कर रही है।

पुलिस की सुनिए

महिला ने दुष्कर्म का जो केस दर्ज करवाया था, वह सुबूतों के अभाव में खत्म हो चुका है। अब उससे मारपीट का मामला सामने आया है। उसकी जांच चल रही है। अगर मेडिकल रिपोर्ट में कील के जख्म आते हैं, तो धाराएं तरमीम कर आरोपियों पर कार्रवाई की जाएगी।

-रमेश कुमार, एसएचओ कलानौर

Source: News, Newspaper

No comments:

Post a Comment