इस प्यारी सी तस्वीर को देखकर आप सोचेंगे कि शायद कोई नया रोबोट बनाया गया है। ध्यान से देखिए, यह रोबोट तो नहीं, पर हां, है किसी की नायाब कलाकारी का नमूना ही। अंदाजा लगाइए यह क्या हो सकता है..रोबोट तो पहले ही नकारा जा चुका है। स्टील बॉय भी नहीं है। अगर आपका अंदाजा मूर्ति है, तो आप बिल्कुल सही समझ रहे हैं। पर जनाब यह कोई साधारण मूर्ति नहीं है। इसकी खूबियां जानकर आप कहेंगे, वाह! हमने पहले ऐसा क्यों नहीं सोचा! यह प्यारी सी मूर्ति डी एंजेलो की कलाकारी का नमूना है। स्टील बॉय सा दिखने वाला हाथों में गुलाब लिए यह प्यारा सा बच्चा किसी को भी लुभा सकता है। अगर आपके सामने आ जाए तो शायद आप इसे छूकर देखना चाहेंगे। सावधान! हो सकता है आपके हाथ लगाते ही यह मूर्ति जमीन पर ढेर हो जाए! कैसे? हम बताते हैं।
दरअसल यह मूर्ति पेपर क्लिप से बनी है। पेपर क्लिप! वही जो आप अपने कागजों को संभाल कर रखने के लिए उपयोग करते हैं। चौंक गए? है न कमाल की बात।! पेपर क्लिप, जिसे आप यूं ही इधर-उधर फेंक दिया करते हैं, छोटी सी, सस्ती सी चीज समझते हैं, वह इतनी खूबसूरती के साथ भी उपयोग की जा सकती है। डी एंजेलो ने इस छोटी सी चीज को खूबसूरती का हिस्सा बना दिया है।
Source.. http://www.jagran.com/news/oddnews-d-angelo-paperclips-sculptures-4056.html
No comments:
Post a Comment