Thursday, 8 August 2013

Lucknow University Girls Students Charged With Sexual Harassment


lucknow university hostel



जागरण संवाददाता, लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय के महिला प्रबंधन छात्रावास में रहने वाली चार छात्राओं पर एमबीए प्रथम वर्ष की छात्रा ने यौन शोषण का आरोप लगाया है। 

बुधवार को पीड़ित छात्रा ने शारीरिक एवं मानसिक उत्पीड़न व यौन शोषण की लिखित शिकायत प्रॉक्टर से की। प्रॉक्टर प्रो. मनोज दीक्षित ने बताया कि छात्रा की तरफ से शिकायत मिलने के बाद जांच के लिए चार सदस्यीय समिति गठित की गई है। 

पीड़ित छात्रा पटना की रहने वाली है और लखनऊ विश्वविद्यालय में एमबीए कर रही है। प्रबंधन महिला छात्रावास में वार्डेन अमिता कनौजिया के कक्ष के सामने ही इसका भी कक्ष है। छात्रा ने चार छात्राओं पर आरोप लगाए हैं। 

चारों ही हाई प्रोफाइल घरानों से ताल्लुक रखती हैं। पीड़ित का आरोप है कि चारों ने कई दिनों तक उसका यौन शोषण करने के साथ शारीरिक एवं मानसिक उत्पीड़न भी किया। भद्दी गालियां दी गई और किसी को जानकारी देने पर गोली मारने की
Source.. http://www.jagran.com/news/national-lucknow-university-girls-students-charged-with-sexual-harassment-10631149.html

No comments:

Post a Comment