श्रीनगर। पाकिस्तानी सैनिकों ने एक बार फिर भारतीय सीमा पर हमला बोला है। पाक ने जम्मू-कश्मीर के पुंछ सेक्टर में एलओसी पर स्थित सरला चौकी के इलाके में गश्त पर निकले जवानों पर घात लगाकर हमला किया। पाकिस्तानी सैनिकों की फायरिंग में 21, बिहार रेजिमेंट के पांच जवान शहीद हो गए, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया।
गश्ती दल पर जिस समय पाकिस्तानी सेना की बॉर्डर एक्शन टीम ने घात लगाकर हमला किया, उसी समय पाकिस्तानी चौकियों से भी भारतीय ठिकानों पर गोलीबारी हुई। सोमवार की रात को 11 बजे से लेकर आज तड़के ढाई बजे तक दोनों तरफ से फायरिंग होती रही।
इस बीच, गश्ती दल पर हमले की सूचना मिलते ही पास के चौकी से अन्य जवानों के घटनास्थल पर पहुंचते ही पाकिस्तानी सेना का बैट दस्ता वापस भाग गया।
Source... http://www.jagran.com/news/national-pak-firing-on-jk-five-soldiers-lost-their-life-10625672.html
No comments:
Post a Comment