मुंबई। ऐश्वर्या राय बच्चन का नाम बॉलीवुड की उन अभिनेत्रियों की लिस्ट में शामिल है जिनके चाहने वालों की लिस्ट में कभी भी कोई कमी नहीं हुई है। ऐश्वर्या राय के शादी करके बच्चन परिवार का हिस्सा बन जाने के बाद भी लोग उन्हें फिल्मी पर्दे पर अभिनय करते देखने के लिए तरसते हैं। बस अब और इंतजार नहीं ऐश्वर्या राय बच्चन जल्द ही संजय लीला भंसाली की अगली फिल्म 'रामलीला' में आइटम डांस करते हुए नजर आएंगी जिसमें अभिनेत्री दीपिका पादुकोण और अभिनेता रणवीर सिंह मुख्य भूमिका निभा रहे हैं।
बॉलीवुड के सूत्रों का कहना है कि मशहूर निर्देशक संजय लीला भंसाली को ऐसा लगता है कि उनकी फिल्म 'रामलीला' में आइटम नंबर के साथ न्याय केवल ऐश्वर्या राय बच्चन कर सकती हैं। वैसे ऐश्वर्या पहले भी संजय लीला भंसाली के निर्देशन में 'निम्बो ड़ा' 'ढोली तारो' और 'डोला रे' जैसे कई सुपरहिट डांस नंबर कर चुकी हैं। यदि आइटम नंबर की बात की जाए तो फिल्मो 'बंटी बबली' के आइटम सांग 'कजरा रे' पर आइटम डांस करके ऐश्वर्या राय बच्चन ने हजारों दर्शकों को अपना कायल बना लिया था।
Source.. http://www.jagran.com/entertainment/controversy-aishwarya-rai-bachchan-to-do-an-item-number-in-ram-leela-movie-10623280.html
No comments:
Post a Comment