मुंबई। माधुरी दीक्षित भले ही बॉलीवुड की स्टार अभिनेत्री हों, लेकिन उनके बेटे अरिन और रेयान अपनी मां की लोकप्रियता से अनजान हैं। 46 वर्षीय अभिनेत्री को उनके डॉक्टर पति श्रीराम माधव नेने से दो बेटे हैं और उनके बच्चे अपनी मां को टेलीविजन पर देखकर खासे उत्साहित होते हैं।
माधुरी ने कहा, 'मुझे नहीं पता कि मेरे बच्चे इसे समझ पाते हैं या नहीं। लेकिन उनका अनजान होना मुझे पसंद है। मैं उनके अंदर उस मासूमियत को बनाए रखना चाहती हूं। वो मेरे पास आकर पूछते हैं, सच में क्या आप इतनी मशहूर हो। वे इन सबसे अनजान हैं और उनकी यही मासूमियत मुझे अच्छी लगती है।'
'हम आपके हैं कौन' की सुपरस्टार फिलहाल डांस रियलिटी शो 'झलक दिखला जा' में जज के रूप में नजर आ रही हैं। उनके साथ फिल्म निर्देशक करण जौहर और कोरियाग्राफर रेमो डिसूजा भी हैं।
Source.. http://www.jagran.com/entertainment/bollywood-my-kids-are-untouched-by-my-fame-madhuri-dixit-10625972.html
No comments:
Post a Comment