Tuesday, 6 August 2013

Durga Nagpal Should Apologise, Says SP Minister

जागरण ब्यूरो, लखनऊ। मौका था पांच सौ नब्बे करोड़ रुपये की डेरी व पशुधन विकास की योजनाएं लागू किए जाने का, लेकिन यहां भी निलंबित आइएएस दुर्गा शक्ति नागपाल का मसला उभर आया। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की मौजूदगी में दुर्गा प्रकरण को लेकर स्वास्थ्य मंत्री अहमद हसन बुरी तरह बिफर पड़े। 

दुर्गा नागपाल के अलावा केंद्र सरकार, आइएएस एसोसिएशन और मीडिया को निशाने पर ले लिया। मुद्दे से भटक कर कहने लगे कि उन्होंने नागपाल के परिवार का सच बता दिया तो सभी हैरान रह जाएंगे। अहमद हसन ने मस्जिद की दीवार गिराए जाने के लिए दुर्गा नागपाल से माफी मांगने को कहा। 
Source.. http://www.jagran.com/news/national-durga-nagpal-should-apologise-says-sp-minister-10628358.html

No comments:

Post a Comment