Wednesday, 18 September 2013

Narendra Modi: Good candidate for prime ministership - News in Hindi


Narendra Modi

नई दिल्ली। भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार घोषित किए जाने के बाद काफी संख्या में लोग न केवल नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री के रूप में देखना चाहते हैं, बल्कि उनसे काफी अपेक्षाएं भी रखते हैं। जागरण डॉट कॉम द्वारा पाठकों से पूछे गए इस सवाल पर कि आपकी मोदी से एक प्रधानमंत्री के रूप में क्या अपेक्षा और उम्मीदें हैं, कई लोगों ने अपनी बात बड़ी बेबाकी से रखी।
देश में तमाम तरह की समस्याएं हैं लेकिन सबसे ज्यादा लोग विकास चाहते हैं। इसके बाद भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, सीमा सुरक्षा, आंतरिक सुरक्षा जैसी 
परेशानियों से भी छुटकारा चाहते हैं। आइए जानते हैं कुछ पाठकों के महत्वपूर्ण विचार:-

प्रशांत जैन:- गुड गवनर्ेंस और भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति को अपनाया जाना चाहिए।
पंकज:-मैं अपेक्षा करता हूं कि मोदी जी देश में शांति, विकास ऊर्जा पर ज्यादा काम करें। जैसे उन्होंने गुजरात का विकास किया वैसे ही पूरे देश में विकास करें।

पवन कुमार प्रजापति:-हम उम्मीद करते हैं कि मोदी जी के पीएम बनने पर वह देश से भ्रष्टाचार खत्म करेंगे और आतंकी घटनाओं पर लगाम लगाएंगे।

कृष्ण लाल सिंह भदूरिया:-देश का बहुआयामी विकास हो। खुशहाली, भ्रष्टाचार मुक्त सामाजिक व्यवस्था, देश की अंतरराष्ट्रीय प्रतिष्ठा, आतंकवाद से मुक्ति, सर्वधर्म सम्भाव, पड़ोसी देशों खासकर पाकिस्तान से अच्छे संबंध हों।

एस एस कौशिक:-सीमा की सुरक्षा, युवाओं को फायदा, नए रोजगार के मौके, भ्रष्टाचार से मुक्ति, महंगाई में कमी, मध्यम वर्ग के लोगों को फायदा।

आनंद:-बांग्लादेश एवं अन्य देशों से अवैध तरीके से आए लोगों को निकाल-बाहर किया जाना चाहिए।
मोहनिश गुप्ता:-सभी वर्गो के लोगों का बिना भेदभाव के समस्याओं का निवारण हो।

महेंद्र:-हम भ्रष्टाचार मुक्त भारत चाहते हैं। लोगों का सरकार में विश्वास जगे और पूरे देश का एक समान विकास हो। वोट बैंक की राजनीति बंद होनी चाहिए।

मंजू:-भारत के 100 प्रतिशत लोगों को काम देकर आत्मनिर्भर बनाएं, सस्ता अन्न देकर कमजोर नहीं। देश की सीमाओं को मजबूत करें। ऐसा कानून बने जिससे अपराधी अपराध करने से पहले 100 बार सोचे। देश में कानून का राज हो, सबको समान अवसर मिले, सबके साथ न्याय हो। देश की छवि दुनिया में सुधरे।
पवन कुमार:-देश से बेरोजगारी दूरी होनी चाहिए।

रिजवान:-हम चाहते हैं कि रामराज [मोदी की परिभाषा] आए, भ्रष्टाचार मुक्त राजनीति हो और महिलाओं और देश की सीमा की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।

नितेश:-हम चाहते हैं देश भयमुक्त हो, 100 प्रतिशत रोजगार हो, देश और सीमा की सुरक्षा हो और तेजी से औद्योगिकीकरण हो जिससे हमारे देश की अर्थव्यवस्था मजबूत हो सके।

सुभाष:-सभी धर्मो को साथ लेकर चलना होगा, आतंकियों से सख्ती से निपटना होगा, रोजगार बढ़ाना होगा, किसानों में खुशहाली लानी होगी, विदेशों में जमा काला धन लाना होगा, लोकपाल बिल को मजबूत बनाकर फिर से पास करना होगा, प्रभावी विदेश नीति अपनानी होगी, सैनिकों का सम्मान करना होगा, खनिज संपदा को भू-माफियाओं से बचाना होगा।

संत कुमार:-एक बार फिर से वाजपेयी जी की तरह सरकार चाहते हैं जिससे फिर से लोगों में जीने और कुछ करने की उम्मीद जगे।

Related

No comments:

Post a Comment