Thursday 21 August 2014

Real life mardani fatima won 25 lakhs in KBC

कौन बनेगा करोड़पति की हॉट सीट पर बैठी बिहार के अररिया जिले के फारबिसगंज रेडलाइट एरिया की फातिमा खातून ने 10 सवालों का सही जवाब देकर 25 लाख रुपये जीते। गुरुवार को जब फातिमा कार्यक्रम में रानी मुखर्जी संग पहुंची तो उनके इलाके के हर लोगों के चेहरे पर मुस्कान दिखी।

कार्यक्रम के दौरान अमिताभ बच्चन के सामने फातिमा ने जातिगत, भेदभाव व देह व्यापार पर खुलकर बात की। महानायक के पूछने पर बोली, कोई भी औरत अपनी मर्जी से देह व्यापार नहीं करती। नट जाति की लड़कियों को बेचे जाने की बाबत पूछे जाने पर बताया कि लड़की बिकने के लिए नहीं होती है। हर किसी को सम्मान चाहिए। यदि कोई सम्मान न दे तो अपमान भी न करे। बाल विवाह शादी के नाम पर कुर्बानी है, जो अभिभावक जिम्मेदारी से मुक्त होने के लिए करते हैं और यह सरासर गलत है।

नौ साल की उम्र में शादी के नाम पर मानव तस्करी की शिकार हुई फातिमा ने शो अमिताभ बच्चन का भी दिल जीत लिया। बाल तस्करी विषय पर बनी फिल्म 'मर्दानी' में रानी मुखर्जी लीड रोल में हैं। फातिमा ने कहा कि रानी के साथ हॉट सीट पर बैठना यह मेरे लिए गर्व की बात है। उन्होंने मुझे कहा कि फिल्म मेरी जिंदगी से बहुत समानता रखती है। मैं मेडल पाकर और शो में अमिताभ जी और रानी जी से स्टैंडिंग ओवेशन पाकर बेहद भावुक महसूस कर रही हूं।

2004 में फातिमा ने फोर्बेसगंज के रेड लाइट एरिया में पहला महिलाओं का समूह शुरू किया। अब वे 'अपने आप ग‌र्ल्स' प्रोग्राम का उत्तरी रामपुर रेड लाइट एरिया में नेतृत्व करती हैं। छह च्च्चों की मां फातिमा महिलाओं के अधिकारों के लड़ने और उनकी लड़कियों के यौन शोषण से मुक्त जीवन जीने के अधिकार के लिए लड़ती हैं।

वे कहती हैं 'मैंने ट्रैफिकिंग रिंग्स' के खिलाफ भी काम किया। मुझ पर और मेरी बेटियों पर तस्करों ने बार-बार हमला किया। ये लोग उन्हें स्कूल जाने से रोकने की कोशिश करते हैं।

फातिमा ने शो में जीती रकम के बारे में कहा कि वह इसे अपने छह च्च्चों पर खर्च करेंगी और उनके लिए घर बनाएंगी। परेशानियों में घिरी महिलाओं के लिए आश्रय बनाने की भी उनकी योजना है।

No comments:

Post a Comment