Tuesday 26 November 2013

महंगाई से महिलाएं प्रभावित

जागरण प्रतिनिधि, विकासनगर: भाजपा महिला मोर्चा की जिला कार्य समिति की बैठक में नरेद्र मोदी की रैली को सफल बनाने पर मंथन किया गया। बैठक की अध्यक्षता महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष मंजू तिवारी ने की।

भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष मंजू तिवारी ने कहा कि कांग्रेस शासनकाल में बढ़ी मंहगाई से सबसे ज्यादा प्रभावित महिलाएं ही हुई हैं। खाने पीने की सामग्री के मूल्यों में हुई बेतहाशा वृद्धि ने देश की जनता को परेशान कर दिया है। उन्होंने कहा कि माहौल कांग्रेस के खिलाफ बना हुआ है। भाजपा कार्यकर्ताओं को भाजपा की नीतियों को आम आदमी तक पहुंचाना है, जिससे भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में आए। निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष मधु चौहान ने कहा कि उत्ताराखंड जैसे पहाड़ी राज्य में महिलाओं पर बढ़ते अत्याचार की घटनाएं चिंतनीय हैं। उन्होंने महिलाओं पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ पुरजोर तरीके से आवाज उठाने को कहा। 

इस दौरान महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री अनुराधा वालिया, भाजपा जिलाध्यक्ष संजय गुप्ता, संदीप मोगा, विजय महेंद्रू आदि मौजूद थे।


No comments:

Post a Comment