Monday 25 November 2013

Found a Lost Ring via Facebook

ring

लंदन। सोशल वेबसाइट फेसबुक के जरिये पुराने दोस्तों का मिलना तो अक्सर होता है। लेकिन एक महिला को इसके माध्यम से अपनी खोई हुई कीमती अंगूठी मिल गई। दरअसल एक दिन वह अंगूठी निकालकर बैग में रखकर भूल गई। संयोग से कुछ दिनों बाद वह बैग खो गया। उसके बाद महिला को बैग में रखी अंगूठी का ध्यान आया। आनन-फानन में तलाश शुरू हुई लेकिन सभी प्रयास व्यर्थ गए। महिला को एक उपाय सूझा। उसने भावनाओं का इजहार करते हुए अंगूठी की गुमशुदगी की बात फेसबुक पर पोस्ट कर दी। उसकी यह तरकीब कारगर साबित हुई और संदेश बैग पाने वाले व्यक्ति तक पहुंच गया। उसने महिला को सुरक्षित अंगूठी वापस लौटा दी। 

No comments:

Post a Comment