Tuesday 26 November 2013

Priyanka Chopra also Shining at Charities

Bollwood
बरेली [अशोक आर्य]। बॉलीवुड की देसी गर्ल यानी अभिनेत्री प्रियंका सिर्फ अभिनय के क्षेत्र में चमकता सितारा नहीं हैं। चैरिटी में भी खूब पसीना बहाती हैं। गरीबों की मदद के लिए सोचती हैं, उनके दुखदर्द बांटती हैं, दिक्कतें दूर करने के लिए मदद के इंतजाम करती हैं। यह उनका जुनून ही है, भारी व्यवस्ता के बावजूद प्रियंका ने हरियाणा के 12 गांवों और झारखंड में तीन जानवरों को गोद लिया है। वह उनका खास ख्याल रखती हैं। 

एक शादी समारोह में शामिल होने आई बॉलीवुड स्टार प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा शहर आई हुई हैं। बातचीत चली तो पहले अपने शहर [बरेली] की यादों को ताजा किया। खुलकर चर्चा की। अपने मकान को देखा। वहां चल रहे मरम्मत कार्य का जायजा लिया। बेटे सिद्धार्थ की शादी की तैयारियों के बाबत बात की। बहू कौन है, कहां शादी होगी, कुछ छिपाया नहीं। प्रियंका का जिक्र आया तो मानों बेटी की तारीफ के लिए शब्द कम पड़ गए। बोलीं, अपनी कड़ी मेहनत के बल पर ही लगातार आगे बढ़ रही है। गजब की काम करने की क्षमता है उसमें। बीस से बाइस घंटे लगातार काम करती है। व्यस्तम समय में भी एक साथ तीन करियर संभाल रही है। एक्टिंग, सिंगिंग और चैरिटी।


डॉ. मधु ने बताया, प्रियंका को गाने का काफी शौक है। वह अब तक तीन सिंगल सांग गाकर अपनी आवाज का जादू दिखा चुकी है। गर्मियों तक प्रियंका का म्यूजिक एलबम भी मार्केट में होगा। इसके अलावा चैरिटी में भी प्रियंका की गजब की हिस्सेदारी है। प्रियंका ने हरियाणा के 12 गांवों को गोद लिया है। वहां सोलर लैंप देकर हर घर में उजियारा फैलाया है। देश के सबसे गरीब गांव उड़ीसा स्थित कालाहांडी में एक अस्पताल खोला है, जिसके डॉक्टरों की तनख्वाह भी प्रियंका देती है। झारखंड के बिरसा जू में एक शेर, एक बाघ और बंदरों के एक झुंड को भी गोद लिया है। उनकी देखभाल का जिम्मा भी प्रियंका ही उठाती हैं।

डॉ. मधु ने बताया कि पिछले साल प्रियंका ने अपनी बरेली में कुछ करने की इच्छा जताई थी। महापौर डॉ. आइएस तोमर से यहां की जरूरत पूछी थी, लेकिन जवाब नहीं मिला। किसी अन्य ने भी यहां कोई आवश्यकता नहीं बताई। वैसे भी बरेली काफी रिच सिटी है और अगर भविष्य में यहां की जरूरत पता चलेगी तो अवश्य कुछ किया जाएगा। 

No comments:

Post a Comment