नई दिल्ली। आरबीआई गवर्नर रघुराम राजन ने आज सबको चौका दिया। बाजार ने जो सोचा था वो नहीं हुआ। इस बार भी उद्योग जगत खाली हाथ रह गया। रघुराम राजन की पहली मौद्रिक नीति की बैठक और पहली बार में ही ब्याज दरों में इजाफा करने का ऐलान। देश भर का उद्योग जगत यही सोच रहा था कि आज उन्हें ब्याज दरों में कटौती का तोहफा मिलेगा, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने रेपो रेट में 0.25 फीसदी की बढ़ोतरी कर दी। रेपो रेट 7.25 फीसद से बढ़ाकर 7.50 फीसद कर दी गई है। इसके अलावा, न्यूनतम सीआरआर को 99 फीसद से घटाकर 95 फीसद कर दिया है। वहीं, सीआरआर में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इससे एक बार फिर सभी प्रकार के कर्ज महंगे होने का खतरा बढ़ गया है। वहीं, इस खबर को सुनने ही शेयर बाजार हैरान हो गया और करीब 500 अंक तक लुढ़क गया।
No comments:
Post a Comment