Wednesday 25 September 2013

News in Hindi: Points of modi's bhopal rally


narendra modi

भोपाल (Bhopal News)। नरेंद्र मोदी ने बुधवार को भोपाल में हुई रैली में यूपीए सरकार में हुए घोटालों पर तंज कसे। उन्होंने कहा कि इन घोटालों में हजम किए गए रुपयों को अगर आंकड़ों में पेश किया जाए तो भोपाल से एक लिखना शुरू करें तो अंतिम जीरो दस जनपथ तक पहुंच जाएगा।
जानिए इस रैली से जुड़ी कुछ खास बातें:-
रैली में पहुंची गिनीज बुक की टीम भी पहुंची :-

दुनिया के सबसे बड़े राजनीतिक समागम के दावे को परखने के लिए गिनीज बुक ऑफ व‌र्ल्ड रिकार्ड (Guinness Book of World Record) के अधिकारी भी कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। दोपहर सवा एक बजे के लगभग इन अधिकारियों ने तीन लाख से ज्यादा कार्यकर्ताओं की मौजूदगी की पुष्टि की। वहीं भाजपा के वरिष्ठ नेता नंदकुमार सिंह चौहान ने दावा किया कि कार्यक्रम में सात लाख 71 हजार से ज्यादा कार्यकर्ता मौजूद हैं।

रैली से गडकरी नदारद :-
भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन गडकरी चित्रकूट में होने के बावजूद कार्यक्रम में नहीं आए। सूत्रों का दावा है कि उन्होंने इसका कारण हेलीकॉप्टर की व्यवस्था न हो पाना बताया है। उमा ने जाहिर की पीड़ा वरिष्ठ भाजपा नेता उमा भारती ने इशारों-इशारों में अपनी पीड़ा भी जाहिर की। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में आने का निमंत्रण उन्हें मात्र तीन दिनों पहले दिया गया। कार्यकर्ताओं के माध्यम से उन्होंने यह भी कह दिया कि होर्डिग्स में उनके फोटो नहीं लगे हैं। 

नारेबाजी से नाराज हुए शिवराज :-
वेंकैया नायडू और मुरली मनोहर जोशी के भाषण के दौरान कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की। इस दौरान कार्यकर्ता कभी शिवराज सिंह चौहान तो कभी नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) के नारे लगाते रहे। मुख्यमंत्री को चार-पांच बार माइक संभालकर उन्हें अनुशासन में रहने की हिदायत देनी पड़ी। बावजूद इसके कार्यकर्ता लगातार मोदी को सुनने के लिए शोर मचाते रहे। 

राघवजी ने भी सुना मोदी को :-
नौकर के यौनशोषण मामले में फंसे मध्य प्रदेश के पूर्व मंत्री राघवजी भी अपने तीन-चार समर्थकों के साथ कार्यक्रम में पहुंचे। राघवजी ने बताया कि उन्हें भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर (Narendra Singh Tomar) ने निमंत्रण दिया था। कहा कि पार्टी मुझे अपना माने या न माने, उन्हें इसका कोई अफसोस नहीं है। वह जो जनता के बीच सिर्फ मोदी को सुनने आए हैं। 

मुख्यमंत्री के पिता को रोका :-
भाजपा के कई दिग्गजों को प्रतिकूल परिस्थितियों का सामना भी करना पड़ा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के पिता प्रेम सिंह चौहान के अलावा पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री रामलाल व राज्यसभा सदस्य कप्तान सिंह सोलंकी को पुलिस ने रोक लिया। वहीं वीआइपी गेट से ग्वालियर की महापौर समीक्षा गुप्ता को भी पुलिस ने लौटा दिया। 

जेड प्लस सुरक्षा में सेंध :-
लगभग आधा दर्जन जेड प्लस सुरक्षा वाले नेताओं की मौजूदगी में भी सुरक्षा व्यवस्था में कई खामियां नजर आईं। जबलपुर के एक युवक संजय रावत को पुलिस ने रिवॉल्वर सहित गिरफ्तार किया। रावत सारे सुरक्षा द्वार पार करते हुए मंच के नजदीक तक पहुंच गया था। 

कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर बल प्रयोग :-
भाजपा के पीएम उम्मीदवार मोदी का विरोध कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने हल्का बल प्रयोग किया। ये लोग नेताओं को काले झंडे दिखाने की कोशिश कर रहे थे।

Related

No comments:

Post a Comment