Thursday, 12 September 2013

Four BJP MLAs arrested along with Kalraj Mishra


muzaffarnagar riots

गाजियाबाद [जासं केंद्र]। मुजफ्फरनगर जाने के लिए गाजियाबाद पहुंचे भारतीय जनता पार्टी के चार विधायकों समेत अन्य कार्यकत्र्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जबकि पांच विधायक गाजियाबाद रेलवे स्टेशन पहुंचकर भूमिगत हो गये हैं। भाजपा के वरिष्ठ नेता कलराज मिश्र को भी पुलिस गाजियाबाद में रोकने में सफल हो गई।
भाजपा के प्रदेश के विधायक विभिन्न मार्गो से मुजफ्फरनगर जाने के लिए निकले। मुरादनगर थाने के सामने पुलिस ने शाहजहांपुर के विधायक सुरेश खन्ना, गौंडा के बावन सिंह, फैजाबाद के रामचंद्र यादव एवं इलाहाबाद के केशव चंद मोर्या समेत भाजपा के अन्य कार्यकत्र्ताओं को गिरफ्तार कर लिया। इन सभी को पुलिस लाइन ले जाया गया है। वहीं दूसरी तरफ भाजपा के पांच विधायक गाजियाबाद रेलवे स्टेशन पहुंचने के बाद भूमिगत हो गये।

भाजपा विधायक सतीश महाना, रघुनंदन भदौरिया, सलील विष्णु, राधा मोहन दास अग्रवाल, निरंजन ज्योति, कृष्णा पासवान एवं कानपुर भाजपा के महामंत्री राकेश तिवारी आज सुबह कानपुर शताब्दी से गाजियाबाद पहुंचे। पुलिस उन्हें गिरफ्तार करने के लिए पुराने पुल पर खड़ी रही और महानगर भाजपा अध्यक्ष अशोक मोंगा व भाजयुमो के प्रदेश मंत्री इंद्र नागर विधायकों को लेकर नये पुल से निकल गये व भूमिगत हो गये। पुलिस सभी की तलाश कर रही है।

दूसरी तरफ पुलिस को झांसा देकर मुजफ्फरनगर जा रहे भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं विधायक कलराज मिश्र को पुलिस ने एनएच 24 पर लालकुआं के पास गिरफ्तार कर लिया। उनके साथ भाजपा के नोएडा विधायक डा. महेश शर्मा, क्षेत्रीय कोषाध्यक्ष पवन गोयल समेत अन्य नेता है।

Related


No comments:

Post a Comment