Tuesday, 17 September 2013

Muzaffarnagar Riot : High Court seeks reply from state government 10731769


Muzaffarnagar Riot

इलाहाबाद। उत्तर प्रदेश में मुजफ्फरनगर सहित उसके आसपास के जिलों में फैली सांप्रदायिक दंगों पर इलाहाबाद हाई कोर्ट ने यूपी सरकार जवाब मांगा है। हाई कोर्ट ने सामाजिक कार्यकर्ता डा. नूतन ठाकुर की जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए सरकार से दो हफ्तों के अंदर जवाब देने को कहा है।
समाजिक कार्यकर्ता डा. नूतन ठाकुर ने हाई कोर्ट में एक जनहित याचिका दायर की थी जिसमें यूपी में हुए दंगों की सीबीआइ जांच कराए जाने की मांग की थी। इस याचिका पर सुनवाई करते हुए हाई कोर्ट ने उत्तर प्रदेश सरकार से दो हफ्तों के अंदर जवाब देने को कहा है। गौरतलब है कि हाल के दिनों में यूपी में हुए सांप्रदायिक दंगों में 43 लोगों की मौत हो गई थी। 

Related

No comments:

Post a Comment