Sunday, 15 September 2013

News in Hindi: Pakistan violates ceasefire again


pakistan violate ceasefire

जम्मू। पाकिस्तानी सेना ने एक बार फिर से संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए रविवार सुबह को मेंढर सेक्टर से लगी सीमा पर गोलीबारी की। सुबह लगभग साढ़े छह बजे मेंढर के दारी और दाबसी इलाके में बनी पीली और नोल पोस्ट पर पाक सेना ने ऑटोमैटिक हथियारों और हल्के हथियारों से हमला किया। भारतीय सेना ने पाक की ओर से किए गए इस हमले का मुंह तोड़ जवाब दिया है।

गौरतलब है कि शुक्रवार को भारत के विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद और पाकिस्तान विदेश मंत्रालय के सलाहकार सरताज अजीत ने मुलाकात कर न्यूयॉर्क में दोनों देशों के प्रधानमंत्रियों के बीच होने वाली मुलाकात को लेकर अपनी सहमति जताई थी। यह मुलाकात इस माह के अंत में हो सकती है। खुर्शीद और अजीत ने क्रिगीस्तान में हुए सम्मेलन के दौरान मुलाकात की थी। इस दौरान दोनों ही देशों ने एलओसी का सम्मान करने की भी बात कही थी। लेकिन महज दो दिन बाद ही पाक सेना की ओर से हुई कार्रवाई से इस मुलाकात पर एक बार संदेह के बादल मंडरा सकते हैं। 

गौरतलब है कि वर्ष 2003 में दोनों देशों के बीच संघर्ष विराम को लेकर समझौता हुआ था। लेकिन पाक इस समझौते को दरकिनार कर कई बार भारतीय सीमा पर बनी चौकियों पर गोलीबारी कर भारत को उकसाता रहा है। 

इस बीच जम्मू कश्मीर के शोपियां जिले में आम जीवन गुजर करने वाला पूर्व हिजबुल आतंकी शबीर अहमद मीर की शनिवार शाम अलगाववादी छापामारों ने गोली मारकर हत्या कर दी। मीर ने कुछ वर्ष पहले ही सुरक्षाबलों के समक्ष आत्मसमपर्ण किया था। अभी तक इस हत्या की जिम्मेदारी किसी संगठन ने नहीं ली है। 

Original.. http://www.jagran.com/news/national-pakistan-violates-ceasefire-again-10726700.html

Related

No comments:

Post a Comment