Sunday, 15 September 2013

VK Singh Attacks on UPA Government


vk singh

रेवाड़ी, जागरण संवाददाता। नरेंद्र मोदी की बहुप्रचारित पूर्व सैनिक रैली में मंच साझा कर रहे पूर्व सेनाध्यक्ष जनरल वीके सिंह ने केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कमजोर नीतियां बनाने वालों को बदलने की जरूरत है।

जनरल सिंह ने यहां हुडा ग्राउंड में आयोजित रैली को बतौर विशिष्ट अतिथि संबोधित किया। उन्होंने कहा कि पड़ोसी देश बेखौफ हमारी सीमाआें का उल्लंघन कर रहे हैं। देश की आंतरिक व आर्थिक सुरक्षा की ओर भी ध्यान देना जरूरी है। उन्होंने कहा कि देश में सभी के साथ एक समान व्यवहार होना चाहिए तथा सभी को समान अधिकार मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि आज सैनिकों का मनोबल बढ़ाने की जरूरत है। 

यही बात भाजपा में नए शामिल हुए ओलंपियन राज्यवर्धन राठौड़ ने भी कही। राठौड़ ने कहा कि राठौड़ ने कहा कि जब-जब देश पर संकट आया तो सैनिकों ने देश की रक्षा की है। ऐसे में उनका मनोबल बढ़ाना चाहिए। ऐसा करने में केंद्र सरकार विफल रही है।

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल बीएस खंडूरी ने कहा कि देश में पिछले एक दशक में महंगाई व भ्रष्टाचार बढ़ा है। इससे आम आदमी परेशान है। मेजर जनरल सतबीर सिंह ने कहा कि हमारी शक्ति को देखते हुए वर्तमान राजनीतिक परिवेश ने पूर्व सैनिकों का साथ मांगा है। 

Original.. http://www.jagran.com/news/national-vk-singh-attacks-on-upa-government-10728915.html

Related

No comments:

Post a Comment