Monday, 16 September 2013

Entertainment News in Hindi: Big fight between kajol and tanisha over big boss

Big boss
मुंबई। काजोल की बहन और तनुजा की छोटी बेटी तनीषा का फिल्मी करियर बहुत छोटा सा है, लेकिन इन दिनों तनीषा टीवी रियल्टी शो बिग बॉस में हिस्सा लेने को लेकर चर्चा में हैं। हालांकि बिग बॉस के घर में एंट्री से पहले ही तनीषा के घर में विवाद छिड़ गया है। जी हां काजोल और अजय देवगन तनीषा को बिग बॉस में जाने से रोकने पर अड़ गए हैं।

सूत्रों ने बताया कि बीते दिनों मुंबई स्थित अजय देवगन के घर पर तनीषा और काजोल के बीच इस बारे में जमकर बहस हुई। काजोल का कहना है कि तनीषा अभी छोटी हैं और बिग बॉस के घर पर होने वाले विवादों से नहीं लड़ पाएंगी। वहां जो भी जाता है, किसी न किसी विवाद का हिस्सा बन जाता है। इसलिए उन्हें इस शो में शामिल नहीं होना चाहिए। हालांकि तनीषा कुछ भी सुनने को तैयार नहीं है। वे अपने फैसले पर अड़ी हुईं हैं। 

काजोल की मां तनुजा फिलहाल मुंबई में नहीं है। परिवार ने उम्मीद जताई है कि उनके समझाने से शायद तनीषा मान जाए।

गौरतलब है कि इन दिनों तनीषा दिव्या पलट का थियेटर शो कर रहीं हैं। इसके साथ ही अक्षय कुमार की मराठी फिल्म में भी काम कर रही हैं।

Original.. http://www.jagran.com/entertainment/controversy-10719113.html

Related

No comments:

Post a Comment