Sunday, 15 September 2013

Entertainment News in Hindi: Prachi desai, Happy birthday


Prachi desai

कहते हैं इंसान अपनी किस्मत लेकर पैदा होता है। किस्मत की मेहरबानी अर्श से फर्श तक का सफर भी एक झपकी में पूरा करा देती है। किस्मत की नैय्या कब किस पर मेहरबान हो जाए, कहा नहीं जा सकता। किस्मत की कुछ ऐसी ही बाजीगरी देखने वाली प्राची 25 साल की हो गई हैं।
प्राची देसाई का टीवी की दुनिया से फिल्मों की मुख्य अभिनेत्री बनने का उनका सफर बेहद करिश्माई रहा। प्राची खुद अपनी सफलता में किस्मत का बड़ा योगदान मानती हैं।

गुजरात में जन्मी प्राची ने सेंट जोसेफ कॉन्वेंट, पंचगनी से स्कूली शिक्षा प्राप्त की और फिर पुणे के प्रसिद्ध सिंहगढ़ कॉलेज में स्नातकोत्तर पढ़ाई की शुरुआत की। पुणे में कॉलेज में पढ़ाई के दौरान ही उन्हें मॉडलिंग में आने का मौका मिला। उन दिनों बालाजी टेलीफिल्म्स अपने नए धारावाहिक के लिए नए और युवा कलाकारों की तलाश में था। जब बालाजी टेलीफिल्म्स पुणे ऑडिशन के लिए गया तो वहां प्राची ने भी अपनी कुछ तस्वीरें उन्हें भेजीं और स्क्त्रीन टेस्ट दिए। बस यहीं से मिल गया स्वीट एंड सिंपल प्राची को पर्दे की दुनिया में आने का मौका। टीवी सीरियल्स में उन्हें सबसे पहले पहचान मिली [कसम से] की बानी के रूप में। इस सीरियल की लोकप्रियता ने उन्हें घर-घर में पहचान दिलाई। एकता कपूर के इस सीरियल के बाद प्राची ने साल 2008 में अपने फिल्मी करियर की शुरुआत फिल्म 'रॉकऑन' से की। यह फिल्म हिट साबित हुई।

इसके बाद वह [लाइफ पार्टनर] में नजर आईं जो ज्यादा नहीं चली पर साल 2010 में आई फिल्म [वंस अपॉन ए टाइम इन मुंबई] ने उन्हें फिल्म जगत में अपने पांव जमाने का मौका दे दिया। 'वंस अपॉन ए टाइम इन मुंबई' से उनकी पहचान का दायरा बढ़ा और आम जनता के बीच 'खास' बन गई। हाल ही में प्राची देसाई तेरी मेरी कहानी, बोल बच्चन जैसी फिल्मों में नजर आई हैं।

फिल्मों में बेहद शालीन दिखने वाली प्राची देसाई असल जिंदगी में भी जमीन से जुड़ी अभिनेत्री हैं। अपने ड्रेस सेंस और सिंपल स्टाइल की वजह से वह आम जनता के बीच काफी मशहूर हैं। जैसा वह पर्दे पर दिखती हैं, वैसी ही वह असल जिंदगी में भी हैं। उम्मीद करते हैं आने वाले साल प्राची देसाई के लिए खूब सफलता लेकर आएंगे।

Original.. http://www.jagran.com/entertainment/biography-prachi-desai-happy-birthday-10719086.html

Related

No comments:

Post a Comment